Advertisment

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Parineeti Chopra | Malaika Arora | 24 Sep 2025 | 8 Am

एक्ट्रेस सोनी राजदान ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और अपनी बेटी आलिया भट्ट की कुछ खास थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही सोनी ने अपनी और आलिया की इन शानदार तस्वीरों को लेकर एक खास नोट भी लिखा।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Parineeti Chopra | Malaika Arora | 24 Sep 2025 | 8 Am

Advertisment

1)- एक्ट्रेस सोनी राजदान ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और अपनी बेटी आलिया भट्ट की कुछ खास थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही सोनी ने अपनी और आलिया की इन शानदार तस्वीरों को लेकर एक खास नोट भी लिखा। सोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहले और अभी की कई तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें एक तस्वीर में वह और आलिया एक जैसे पोज में नजर आ रही हैं।

2)- बॉलीवुड के एक्स कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए हैं. ब्रेकअप के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है. इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक इवेंट में ये एक्स कपल एक-दूसरे के आमने-सामने आ गया, इसके बाद जो हुआ वो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. अब कुछ फैंस इस बात की भी तारीफ कर रहे हैं कि चाहते तो ये दोनों एक-दूसरे को इग्नोर कर सकते थे, लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं किया

3)- परिणीति ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने यूट्यूब व्लॉग की शुरुआत करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति ने हल्के-फुल्के अंदाज में खुद पर मजाक किए और बताया कि वह खाना बनाना, पॉडकास्टिंग या नए हुनर सीखना चाहती हैं। आगे परिणीति ने कहा कि व्लॉगिंग करना आसान नहीं है। उन्होंने मजाक में कहा कि खाना बनाने में वह फराह खान के कुक दिलीप की बराबरी नहीं कर सकतीं। साथ ही, उन्होंने सही कंटेंट चुनने की अपनी परेशानियों के बारे में भी बताया।

4)- असम के रॉकस्टार जुबीन गर्ग का स्काई डाइविंग करते दौरान निधन हो गया था। उनके जाने से जिस तरह गुवाहाटी की गलियां शोक में डूबी थीं, उसी तरह उनकी अंतिम विदाई के लिए लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया। 23 सितंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। जुबीन के पदचिन्हों को संरक्षित कर स्मारक बनाया है, जो गायक की संगीत विरासत को हमेशा अमर रखेगा।

5)- मशहूर गायक जुबीन गर्ग का इस दुनिया से जाना बेहद दुखद रहा। उनके परिवारवालों के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए ये बड़ा झटका है। 23 सितंबर को असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा, जहां अंतिम दर्शनों के लिए सड़कों पर प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी बीच उनती पत्नी गरिमा सैकिया का वीडियो सामने आया है। उनके आंसू देख आपका भी दिल भर आएगा।

6)- लोग AI के जरिए कलाकारों की तस्वीरों को बिना उनकी इजाजत के अपने हिसाब से बनाकर वायरल कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार की तस्वीरों के साथ किया गया है, जिन्हें AI की मदद से महर्षि वाल्मीकि के रूप में दिखाया गया है। अक्षय ने ऐसा करने वालों को जमकर फटकार लगाई है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लिखा की 'हाल ही में मुझे कुछ ऐसे AI-निर्मित वीडियो मिले हैं, जिनमें मुझे महर्षि वाल्मीकि की भूमिका में दिखाया गया है। मैं साफ करना दूं कि ऐसे सभी वीडियो फर्जी हैं और AI के जरिए बनाए गए हैं।'

7)- अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की बेटी राबिया रमा अहमद आज दो साल की हो गई है। इस मौके पर अभिनेत्री ने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारा नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने बेटी के जन्मदिन के जश्न की अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं। अब उनकी यह तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

8)- अनुपम खेर ने कल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और साथ ही फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के बारे में खुलकर बताया। इस वीडियो के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'तन्वी द ग्रेट सिनेमाघरों में वापस आ गई है। दूसरा मौका मायने रखता है... क्योंकि ये हमें साहस, आशा और प्रेरणा को फिर से जीने का मौका देता है। #TanviTheGreat की वापसी का अनुभव करें - 26 सितंबर को सीमित सिनेमाघरों में'

9)- सामंथा रुथ प्रभु काफी वक्त से अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है। हाल ही में सामंथा को मुंबई के बांद्रा में मौजूद एक जिम में देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु पहले निकलते हुए दिखाई दिए। कुछ देर बाद अभिनेत्री बाहर निकलती हुई दिखाई दीं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

10)- केरल में कस्टम विभाग कई जगहों पर जांच कर रही है। इसमें अभिनेता दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन के घर पर भी विभाग पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, ये रेड भूटान से लाए गए वाहनों से संबंधित है। केरल का मोटर वाहन विभाग भी यहां पहुंच गया है। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

Read More

Thama Trailer: आयुष्मान खुराना स्टारर 'थामा' का ट्रेलर लॉन्च करने आ रही हैं 'स्त्री'

AR Rahman: दिल्ली हाईकोर्ट ने 'वीरा राजा वीरा' केस में एआर रहमान को दी राहत

71st National Film Awards: शाहरुख खान की नेशनल अवॉर्ड जीत पर बच्चों का दिल छू लेने वाला रिएक्शन

Amrita Rao ने खोला Shah Rukh Khan की 20 साल पुरानी सीख का राज 

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Advertisment
Latest Stories