Advertisment

Bollywood News Today | Janhvi Kapoor | Kangana Ranaut | Rashmika Mandanna | 22nd Feb 2025 | 8 Am

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। अब जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख सके, उनके लिए अच्छी खबर है! इमरजेंसी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Janhvi Kapoor | Kangana Ranaut | Rashmika Mandanna | 22nd Feb 2025 | 8 Am

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। अब जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख सके, उनके लिए अच्छी खबर है! इमरजेंसी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 17 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसकी पुष्टि की और लिखा, "17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है!"

अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड, बिजनेसमैन टॉनी बेग से गुपचुप शादी कर ली है! बताया जा रहा है कि दोनों ने पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स के एक फाइव स्टार होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी इतनी प्राइवेट थी कि कोई तस्वीर तक लीक नहीं हुई। बता दें की नरगिस ने भी अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है!

अक्षय कुमार को हाल ही में फिल्म स्काई फोर्स में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चली, लेकिन उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। अब उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खबर है! अक्षय जल्द ही निर्देशक अरुण माथेश्वरन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। अरुण, जो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, अपनी पहली हिंदी फिल्म के लिए अक्षय से बात कर रहे थे। अक्षय को कहानी पसंद आई और उन्होंने हां भी कर दी। यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होगी!

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। रणवीर और समय के साथ अब कई दूसरे सितारे भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक्ट्रेस राखी सावंत को भी समन भेजा है। राखी इस शो में जज रह चुकी हैं, और अब उन्हें 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। विवादित कमेंट मामले में उनसे भी पूछताछ होगी। वही अब देखना होगा, यह मामला और कितना आगे बढ़ता है!

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ से अचानक बाहर होने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, खासकर हाथ में परेशानी के कारण वो अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पा रही थीं। इस खबर की पुष्टि उनकी को-कंटेस्टेंट ऊषा नाडकर्णी ने की। वहीं, अब चर्चा है कि उनकी जगह ‘बिग बॉस’ फेम शिव ठाकरे वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। अब देखना होगा कि शिव अपने कुकिंग टैलेंट से कितना कमाल दिखाते हैं!

रणबीर कपूर ने हाल ही में हुई अपने कज़िन आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में जबरदस्त डांस कर समा बांध दिया था, वही अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपनी बुआ रीमा कपूर के साथ मशहूर गाने 'कजरा रे' पर थिरकते नजर आ रहे हैं. सफेद कुर्ते-पजामे में रणबीर का बिंदास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. कपूर फैमिली के कई मेंबर्स इस जश्न का हिस्सा बने और सबने जमकर मस्ती की. वही फैंस रणबीर के डांस मूव्स पर फिदा हो गए हैं!

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म छावा से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं! 14 फरवरी को रिलीज़ हुई इस हिस्टोरिकल ड्रामा ने शानदार एक हफ्ता पूरा कर लिया है और अब 300 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म में विक्की, अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच विक्की की आशा ताई ने भी छावा देख ली! विक्की ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आशा ताई उनकी नज़र उतारती नजर आ रही हैं।

पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह और भी खास है! अरमान की दोनों पत्नियां, कृतिका और पायल मलिक, हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, और अब उनकी फैमिली में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। जी हाँ कृतिका मलिक ने खुशखबरी दी कि वो प्रेग्नेंट हैं, जिसे सुनकर अरमान और पायल दोनों बेहद खुश हो गए। अरमान ने मजाक में कहा कि उनकी बात सच हो गई की उनके पांच बच्चे होंगे! यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार रील शेयर की है, जिसमें वो अपने दो प्यारे साइबेरियन हस्की के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में 'गोरी हैं कलाइयां' गाना चल रहा है, और जान्हवी अपने भाई अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' पर एक्ट कर रही हैं। उनका ये चुलबुला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। जान्हवी की ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

'बिग बॉस 18' की एक्स-कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस चुम दरांग का एक सपना आखिरकार पूरा हो गया है। उन्होंने मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। करण वीर मेहरा भी खुशी से झूम उठे और उन्होंने गर्लफ्रेंड चुम दरांग को बधाई दी। चुम दरांग और करण वीर की जोड़ी को 'बिग बॉस 18' में खूब पसंद किया गया था। शो खत्म होने के बाद करण ने चुम को प्रपोज किया और दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

India's Got Latent controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर Rakhi Sawant से पूछताछ करेगी महाराष्ट्र साइबर सेल

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Update: शादी के 4 साल बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने लिया तलाक

Sourav Ganguly biopic: राजकुमार राव बनेंगे सौरव गांगुली, बायोपिक में पूर्व क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे एक्टर

Mahakumbh 2025: Vishal Dadlani ने CM Yogi को Mahakumbh का पानी पीने के लिए दी चुनौती, कहा-'पानी की एक घूंट खुद लीजिए'

Advertisment
Latest Stories