Advertisment

Bollywood News Today | Kareena Kapoor | Kiara Advani | Salman Khan | Jolly LLB 3 | 20 Sep 2025 |8 Am

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' शो netflix पर रिलीज हो चुका है। जिसमे कई सितारे कैमियो रोल में नजर आए हैं। हालांकि इन सब के अलावा इमरान हाशमी ने शो में दमदार कैमियो किया है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Kareena Kapoor | Kiara Advani | Salman Khan | Jolly LLB 3 | 20 Sep 2025 |8 Am

Advertisment

1)- 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' शो netflix पर रिलीज हो चुका है। जिसमे कई सितारे कैमियो रोल में नजर आए हैं। हालांकि इन सब के अलावा इमरान हाशमी ने शो में दमदार कैमियो किया है। उनका कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राघव 'कहो न कहो' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने से इमरान हाशमी चिढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

2)- सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म के शूट के लिए बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार स्किप कर दिया था. अब खबर आई है कि भाईजान ने सिर्फ 45 दिनों में ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग खत्म कर दी है. डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ खास वीडियो भी शेयर किए हैं. एक्शन और देशभक्ति पर बनी इस फिल्म में सलमान खान नए अवतार में नजर आने वाले हैं.

3)- आख़िरकार लम्बे इन्तिजाए के बाद जॉली LLB 3 सिनेमाघरों में कल रिलीज़ हो गयी फिल्म देख ज्यादातर दर्शकों ने इसे सराहा है। चाहे फिर वो कहानी हो या कलाकारों का प्रदर्शन। कॉमेडी के मोर्चे पर भी ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी है। फिल्म देख कुछ लोगों को अक्षय और अरशद की नोक-झोंक पसंद आ रही है तो कुछ का कहना है कि फिल्म में किसानों की जमीन हड़पने और उनकी आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे को मजेदार अंदाज में उठाया गया है।

4)- कांतारा चैप्टर 1 के मेकर्स की ओर से ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म का ट्रेलर कब आएगा इसके बारे में भी जानकारी दी है। इसके मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर को 12:45 पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दे यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

5)- जॉली LLB3 के कलाकारों की फीस से पर्दा उठ गया है. इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म के लिए निर्माताओं से अक्षय 70 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। वह इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता बन गए हैं। अक्षय इसमें वकील जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली के रूप में दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि अरशद वारसी को इस फिल्म में अभिनय करने के लिए 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। फिल्म में अक्षय और अरशद आमने-सामने हैं।

6)- ग्रैमी विजेता ब्रेट जेम्स हमारे बीच नहीं रहे. महज 57 साल की उम्र में सिंगर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. आपको बता दें, सिंगर ब्रेट जेम्स 18 सितंबर को एक प्लेन में बैठे थे और ये प्लेन नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन में क्रैश हो गया. स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त होते ही इस प्लेन ने फौरन आग पकड़ ली. इस प्लेन में सिंगर समेत तीन लोग मौजूद थे और इस हादसे में इन तीनों की जान चली गई.

7)- यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि यश ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब एक्टर अगले चरण की शूटिंग के लिए बेंगलुरु रवाना होने की तैयारी में हैं.

8)-अभिनेता अंशुमन झा पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। पर्दे पर अपनी अदाकारी का दमखम दिखाने के बाद अब अंशुमन निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
अंशुमन अपनी पहली निर्देशित फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' है। अब आखिरकार इस फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 10 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें तमाम सितारों की झलक दिख रही है।

9)-तमिल सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय के चेन्नई स्थित आवास पर शुक्रवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 वर्षीय अरुण नामक एक व्यक्ति कथित तौर पर अभिनेता के चेन्नई के बाहरी इलाके स्थित आवास में घुस गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने अभिनेता के आवास की गहन जांच की। हैरानी की बात ये है कि व्यक्ति दो दिन पहले पेड़ पर चढ़कर अभिनेता की छत पर पहुंचा था। दो दिन से अनजान व्यक्ति वहां पर ही था।

10)- शक्ति शालिनी की घोषणा के वक्त ये बताया गया था कि फिल्म में कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में होंगी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि अनीत पड्डा अब इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब खुद मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर को लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। इस नोट में मेकर्स ने लिखा, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि शक्ति शालिनी और महा मुंज्या सहित आगामी अध्यायों की कास्टिंग से संबंधित कोई भी रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलें हैं।

Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Robert Redford: हॉलीवुड दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड का नींद में हुआ निधन, बॉलीवुड सेलेब्स का टूटा दिल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 7 साल बाद भी नहीं होगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की एंट्री, भाई मयूर वकानी ने बताई असल वजह

Bigg Boss 19: Natalia Janoszek ने एलिमिनेशन को लेकर Mridul Tiwari पर साधा निशाना, बोली- 'मुझे धोखा मिला...'

Uttar Kumar: हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार रेप केस में हुए गिरफ्तार, फार्म हाउस में छुपा बैठा था आरोपी

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories