Advertisment

Bollywood News Today | Katrina kaif | Kangana Ranaut | Rasha Thadani | 7th Jan 2025 | 8 Am

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया, और उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Katrina kaif | Kangana Ranaut | Rasha Thadani | 7th Jan 2025 | 8 Am

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया, और उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की, कैटरीना का ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं, दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। ब्लैक शर्ट और ब्लू जीन्स में ये दोनों स्टाइलिश और कूल नजर आ रहे हैं, और फैन्स की तारीफें बटोर रहे हैं।

कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' का दूसरा ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म 1975-77 के भारत के आपातकाल पर बेस्ड है, जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। कंगना फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं, साथ ही अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन कंगना ने खुद किया है, और यह 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं!

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने रिवीलिंग रेड आउटफिट में किलर पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी कातिल अदाओं ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी उनके इस ग्लैमरस लुक की तारीफ कर रहे हैं। उर्वशी की यह वीडियो अब वायरल हो चुकी है।

बॉलीवुड सुपरहीरो ऋतिक रोशन पिछले साल एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' में नजर आए थे, वही अब वो अपनी अगली फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी होंगे। वही हाल ही में ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी दमदार मसल्स वाली तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंका दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है! और लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

हिमेश रेशमिया अपनी आगामी फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभु देवा भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले, फिल्म का पहला गाना 'दिल के ताज महल में' सामने आ चुका है, जिसमें हिमेश और प्रभु देवा धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को हिमेश ने अपनी आवाज दी है, और इसके बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं।

अजय देवगन की पिछली फिल्मों ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर निराश किया हो, लेकिन उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया था। अब, एक बार फिर वो धमाका करने आ रहे हैं अपनी नई फिल्म 'आजाद' के साथ, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में अजय के अलावा कई बड़े सितारे भी नजर आएंगे। 'आजाद' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

2020 में आई मच अवेटेड वेब सीरीज 'पाताल लोक' का दूसरा सीजन, 'पाताल लोक 2', 17 जनवरी 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाला है। वही अब हाल में रिलीज़ हुए ट्रेलर में जयदीप अहलावत का दमदार किरदार हाथीराम चौधरी एक नए मामले को सुलझाते हुए एक्शन में नजर आ रहे हैं। साथ ही, अभिषेक बनर्जी भी इस सीजन का हिस्सा हैं। तो दोस्तों नया मामला, नई जगह और नया पाताल लोक तैयार है!

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार अपनी अगली पैन-इंडिया फिल्म के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने तमिल निर्देशक राजकुमार पेरियासामी के साथ हाथ मिलाया है। यह दोनों का पहला सहयोग है, और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 2025 के अंत तक फ्लोर पर जाएगी और हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और मलयालम में रिलीज होगी। स्टार कास्ट का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

रॉकिंग स्टार यश अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की तैयारी में जुट गए हैं। केजीएफ फ्रेंचाइजी से पॉपुलैरिटी बटोरने के बाद यश ने 6 जनवरी को फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह विंटेज कार के पास स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में यश ने लिखा, "उसे मुक्त कर रहा हूं..." और इसके साथ ही उन्होंने 8 जनवरी को अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने की अनाउंसमेंट की! बता दें की टॉक्सिक एक्शन और एडवेंचर से भरपूर फिल्म है, जिसमें यश का नया अवतार दिखेगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी हॉटनेस और किलर अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं. शरवरी ने एक फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में बेहद स्टनिंग पोज़ दिए हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. . शरवरी की यह तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो गईं और लाखों लाइक्स और कमेंट्स बटोर चुकी हैं. फैंस ने उनकी खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ की है

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Malaika Arora ने Arjun Kapoor की 'मैं सिंगल हूं' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

फतेह और गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर Sonu Sood ने दिया रिएक्शन

जब प्रपोज करने के बाद Sridevi ने बोनी कपूर से छह महीने तक नहीं की बात

Vijay ने Varun Dhawan द्वारा थेरी के रीमेक Baby John पर तोड़ी चुप्पी

Advertisment
Latest Stories