Advertisment

Bollywood News Today | Kriti Sanon | Shanaya Kapoor | Aamir Khan | Gauhar Khan | 4 Sep 2025 | 8 Am

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Kriti Sanon | Shanaya Kapoor | Aamir Khan | Gauhar Khan | 4 Sep 2025 | 8 Am

1)-शनाया कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से की थी. हालांकि लंबे समय से चर्चा थी कि उनका डेब्यू ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ से होना था, लेकिन धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी योजनाओं में बदलाव कर दिया. अब उनके लिए यह प्रोजेक्ट एक बड़े मील के पत्थर की तरह सामने आया है, क्योंकि इस वेब-सीरीज़ में उन्हें सिर्फ लीड रोल ही नहीं बल्कि डबल रोल निभाने का भी अवसर मिलने जा रहा है.

2)- आखिरकार निर्माताओं ने 'हॉन्टेड 3D' का टीजर जारी कर दिया है। 'हॉन्टेड 3D' का टीजर बेहद खौफनाक और रोमांचक है। इसमें दिखाए गए भयावह दृश्य दर्शकों की रूह कंपा देने वाले हैं। इसके साथ निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 21 नवंबर, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। पहले यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

3)- अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर में दो जुड़वा भाइयो- बबलू और डबलू की कहानी दिखाई गई है। बबलू थोड़ा बदमाश और चालाक तरह का लगता है जबकि डबलू काफी सीधा-साधा सिंपल सा लड़का है। बबलू को एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसका नाम है रिंकू। यही से बबलू, रंगीली रिंकू और डबलू की जिंदगियां आपस में टकराती हैं।

4)-अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए एक NGO की शुरुआत की है, जिसका नाम 'शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन' है। इस बात की जानकारी पराग ने खुद अपने प्रशंसकों को दी है। पराग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि शेफाली के यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई NGO 'शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन' को दी जाएगी।

5)-गौहर खान और जैद दरबार एक बार फिर से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेटे के जन्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में गौहर ने एक कार्ड शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'जेहान अपने बड़े भाई का स्वागत करने के लिए तैयार है, जिसका जन्म 1 सितंबर, 2025 को हुआ है। इस पोस्ट के साथ गौहर ने अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों की दुआओं का शुक्रिया अदा किया है।

6)-अभिनेत्री सिंपल कौल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि सिंपल शादी के 15 साल बाद अपने पति राहुल लूंबा से अलग हो रही हैं। दोनों के बीच पिछले काफी समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए उन्होंने अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। सिंपल ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है।

7)-अभिनेता आमिर खान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के गणपति पंडाल में दर्शन करने पहुंचे। अब इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान ग्रे कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता पंडाल में बप्पा का दर्शन करते हैं और उसके बाद वहां मौजूद लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ आशीष शेलार भी नजर आ रहे हैं।

8)- अब संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष यानी UNFPA ने भारत में लैंगिक समानता यानी जेंडर इक्वेलिटी के लिए कृति सेनन को अपना एम्बेस्डर बनाया है। इस भूमिका में कृति अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसे समाधानों पर विचार करेंगी, जिनसे महिलाओं और लड़कियों को सीखने, नेतृत्व करने और आगे बढ़ने में मदद मिले। साथ ही UNFPA समानता के मिशन को भी बढ़ावा मिल सके।

9)- अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज की नई तारीख की घोषणा की है। ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इसके कैप्शन में लिखा, ‘जंग लंबी थी पर इरादा लोहे की तरह पक्का था, अब उसे अंजाम तक पहुंचने का समय आ गया है। एक कठिन संघर्ष के बाद, आखिरकार जीत का जश्न मना रहे हैं।’

10)- अब अहान की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। वह दर्शकों को डराने के लिए तैयार है। अहान शेट्टी एक वास्तविक राष्ट्रीय त्रासदी से प्रेरित भारत की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्माण ख्याति मदान की नॉट आउट एंटरटेनमेंट और प्रशांत गुंजालकर द्वारा किया गया है। कहा जा रहा है कि अहान की इस फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी।

Read More

Shakti Kapoor Birthday: बॉलीवुड के 'विलेन' से 'कॉमेडी किंग' तक का सफर

Govinda and Sunita Ahuja:गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बनीं ‘क्वीन’, पति के साथ ‘Pati Patni Aur Panga’ में की एंट्री

John Abraham Force 3 Update: फोर्स 3 का बड़ा अपडेट, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे ACP यशवर्धन?

Janhvi Kapoor On Sridevi Death: श्रीदेवी की मौत के बाद जान्हवी कपूर की क्या हुई थी हालत , कहा- "मां के निधन को देश ने तमाशा बना दिया था"

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : akshay kumar | Disha Patani | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Advertisment
Latest Stories