Advertisment

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Alia Bhatt | Mrunal Thakur | Ranveer | 3 Aug 2025 | 8 Am

- 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद एक फिल्म को लेकर सियासत गर्मा गई है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की, जिसे बेस्ट डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Alia Bhatt | Mrunal Thakur | Ranveer | 3 Aug 2025 | 8 Am

1)- 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद एक फिल्म को लेकर सियासत गर्मा गई है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की, जिसे बेस्ट डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसी फैसले ने केरल की राजनीति में हलचल मचा दी है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने फिल्म को विभाजनकारी और सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने वाला बताया है.
2)-शारुख खान को उनके फेले नेशनल फिल्म अवार्ड जितने पर जवान के निर्देशक एटली ने उन्हें लव लैटर लिख कर कहा 'शाहरुख सर मैं बहुत खुश हूं। बड़ी खुशी है कि आपको हमारी फिल्म 'जवान' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। आपके सफर का हिस्सा बनकर बहुत भावुक और उत्साहवर्धक महसूस कर रहा हूं। मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह फिल्म देने के लिए शुक्रिया। यह आपके लिए मेरा पहला लव लेटर है।

3)-आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट पॉपुलर फिल्म और बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता है. इस खास मौके पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा मैसेज लिखकर टीम को बधाई दी है. आपको बता दें अपनी फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद करण जौहर ने एक भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करी है.

4)-कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और स्टाइलिश सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. कॉमेडी और अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके इस जोड़े ने ना सिर्फ प्रोफेशनल ज़िंदगी में कई मुकाम हासिल किए हैं, बल्कि निजी जीवन में भी एक शानदार और आलीशान लाइफस्टाइल जी रहे हैं. मुंबई के पॉश इलाके में इनका खूबसूरत 2BHK अपार्टमेंट चर्चा में बना हुआ है,

5)- सन ऑफ़ सरदार 2 फिल्म के एक सरप्राइज ने सभी का ध्यान खींचा लिया है. दरअसल, फिल्म में निर्देशक रोहित शेट्टी का एक छोटा सा कैमियो देखने को मिला है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया. इस कैमियो की खास बात यह है कि यह सिर्फ एक उपस्थिति नहीं थी, बल्कि इसके जरिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल 5' की भी झलक दे दी. फिल्म के एक सीन में रोहित शेट्टी स्क्रीन पर आते हैं और बस एक लाइन कहते हैं - "गोलमाल 5 की तैयारी कर रहा हूं." इस एक डायलॉग से यह साफ हो गया कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर साथ में 'गोलमाल' सीरीज की अगली कड़ी में काम करने वाले हैं.

6)- तापसी पन्नू ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया है और सोशल मीडिया पर उसकी झलक भी दिखाई है। अब एक्ट्रेस के पोस्ट देखकर लोगों के मन में भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या तापसी पन्नू बॉलीवुड और भारत छोड़कर विदेश में सेटल हो गई हैं? दरअसल, एक्ट्रेस के पोस्ट ही ऐसे हिंट देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, तापसी ने अपना ये बर्थडे इंडिया में नहीं, बल्कि डेनमार्क में सेलिब्रेट किया है। वो काफी समय से अपने हस्बैंड मैथियास बो के साथ डेनमार्क में ही रह रही हैं।

7)-सलमान खान के लंबे समय से साथ निभा रहे बॉडीगार्ड शेरा अब केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गए हैं. 14 साल पहले 2011 की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में एक गाने में कैमियो करने वाले शेरा ने अब एक विज्ञापन में अभिनय करके इंटरनेट पर धूम मचा दी है. हाल ही में उन्होंने एक ग्रोसरी डिलीवरी ऐप के रक्षा बंधन कैंपेन में हिस्सा लिया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. इंस्टामार्ट के नए एड कैंपेन में शेरा को 'भाई' की भूमिका में दिखाया गया है. एड की कहानी में वह कई अलग-अलग महिलाओं की मदद करते नजर आते हैं

8)- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल पर भी नाम बना चुकी हैं। इसी के साथ वो दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की बहुत बड़ी फैन हैं और कई बार उनकी तारीफ करते नजर आती हैं. प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में मीम्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा की एक पुरानी एनिमेटेड तस्वीर शेयर कर एक बहुत कन्फ्यूजिंग नोट लिखा है। अब ये वायरल हो रहा है और इसपर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

9)-विक्रांत मैसी के पास दो नेशनल अवॉर्ड्स आए है। पहला अवॉर्ड जहां उन्हें बेस्ट एक्टर का मिला, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 12th फेल को बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हाल ही में इस खुशी को विक्रांत मैसी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने फैंस के साथ आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से 12th फेल के सेट से कई अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करी है.

10)-आलिया भट्ट अभिनीत ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म को 71वें नेशनल अवॉर्ड में दो पुरस्कार मिले, जिसमें ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस बात से खुश होकर एक्ट्रेस ने गाने का BTS वीडियो शेयर किया है और साथ ही नोट भी लिखा है। जिसमें एक्ट्रेस को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के मार्गदर्शन में डांस सीखते देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेत्री को शानदार परफॉर्मेंस के लिए कोरियोग्राफर की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप कुछ पैसे दिए जाते हैं, जिसे एक्ट्रेस स्वीकार कर अपनी डांस मास्टर का पैर छूती हैं।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Tripti Dimri | sharvari wagh | Aamir Khan | Salman Khan | ranveer singh | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Priyanka Chopra:प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ भारत लौटीं, हैदराबाद में करेंगी SSMB 29 की शूटिंग?

Movies on Working Women: सिर्फ किरदार नहीं, प्रेरणा हैं, बॉलीवुड की ये वर्किंग वुमन पर आधारित फिल्मे

Film 120 Bahadur Cast: Farhan Akhtar की फिल्म '120 बहादुर' में Raashii Khanna की हुई एंट्री?

Yuvika Chaudhary-Prince Narula: युविका चौधरी ने प्रेग्नेंसी के दौरान प्रिंस से अलग रहने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा "हमारे बीच...."

Advertisment
Latest Stories