Advertisment

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Alia Bhatt | Salman Khan | Bigg Boss 19 | 8 Aug 2025 | 8 Am

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरू होने वाला है। कल गुरुवार को शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें संसद वाला नजारा नजर आ रहा है और सलमान नेता वाली पोशाक में दिख रहे हैं। सामने आए ट्रेलर में संसद की तर्ज पर लोग बैठे

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Alia Bhatt | Salman Khan | Bigg Boss 19 | 8 Aug 2025 | 8 Am

1)- रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरू होने वाला है। कल गुरुवार को शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें संसद वाला नजारा नजर आ रहा है और सलमान नेता वाली पोशाक में दिख रहे हैं। सामने आए ट्रेलर में संसद की तर्ज पर लोग बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान खान नेता वाली पोशाक में दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं, 'ऐसा पहली बार हुआ 18-19 वर्षों में। इस बार बिग बॉस में होगी घरवालों की सरकार'। सलमान खान ने आगे कहा कि इस बार भी बिग बॉस के घर में लोकतंत्र देखने को मिलेगा। ट्रेलर काफी दिलचस्प है।

2)-प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने गाने राम चाहे लीला का एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया था. उसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका चोपड़ा जोनास फिल्म लव एंड वॉर में कैमियो प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करेंगी. हालांकि, एक सूत्र ने स्पष्ट किया कि प्रियंका और संजय लीला भंसाली एक-दूसरे के काम के लिए बहुत स्नेह और आपसी सम्मान शेयर करते हैं, लेकिन इस समय उनके साथ काम करने की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है".

3)-संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग पीरियड फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट आते रहते हैं. इस बीच खबरें आ रही हैं कि संजय लीला भंसाली 28 सितंबर को रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फिल्म लव एंड वॉर के पहले दृश्य के साथ प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं. संभावना है कि रणबीर का पहला पोस्टर या तीनों कलाकारों का एक टीजर शेयर किया जाएगा.

4)-भारत के दो मशहूर और करोड़पति सिंगर्स यो यो हनी सिंह और करण औजला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार मामला उनके गाने “MF Gabru” में महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसने पंजाब राज्य महिला आयोग को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है. आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों गायकों को समन भेजा है और 11 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया है.

5)- 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। शो में नए एपिसोड में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ नजर आएंगी। हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम भी इस शो का हिस्सा होंगे। नए प्रोमो में सभी शो के होस्ट कपिल के साथ खूब मस्ती और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के इस एपिसोड को आप 9 अगस्त को रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

6)-मनोज जल्द ही फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' में नजर आएंगे, जिसकी राह दर्शक लंबे वक्त से देख रहे हैं। अभिनेता इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। अब 'इंस्पेक्टर जेंडे' की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। 'इंस्पेक्टर जेंडे' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि OTT का रुख करेगी। इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा। फिल्म को आप 5 सितंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। मनोज के साथ जिम सर्भ भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें मनोज और जिम की झलक दिख रही है।

7)-टीवी धारावाहिकों के इस हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने आते ही 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पीछे छोड़ दिया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को मिल रहे दर्शकों के प्यार का असर TRP में भी देखने को मिल रहा है। शो को इस सप्ताह 2.3 रेटिंग हासिल हुई है। क्योंकि सास भी...' से स्मृति ने लंबे वक्त बाद टीवी पर वापसी की।

8)- खुद को नेशनल टीवी पर पंजाब की ऐश्वर्या राय कहने वाली मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अचानक से लाइमलाइट में आ गई हैं। अब सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना की लव लाइफ के चर्चे हो रहे हैं। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई हैं और उनके साथ में एक लड़का भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने उस लड़के का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन लड़के का हाथ जरूर दिखाई दे रहा है। फँस ऐसे अटकले लगा रहे है की ये उनका बॉयफ्रेंड है.

9)-अहान ने पहली बार 'सैयारा' की सफलता पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अहान ने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। दादी मुझे हमेशा 'राज' बुलाती थीं। काश, वो आज मुझे देख पातीं। मैं हमेशा भगवान से कहता था कि बेशक दुनिया मुझे पसंद न करें, मुझे पता था कि मेरी दादी, वो सितारों में चमकने वाला तारा, मुझे देखकर मुस्कुरा रही होंगी। ये आपके लिए दादी।'

10)- बीते दिन फिल्म सालाकार की स्क्रीनिंग मुंबई में राखी गयी जिसमे कई बॉलीवुड स्टार्स ने आपनी प्रेसेंस के चार चाँद लगाये. इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ भी नजर आय. उनके कूल और डैशिंग अंदाज़ से फँस काफी जयादा इम्प्रेस हो गये है. उन्होंने मीडिया को कई पोस दिए. आल ब्लैक ऑउटफिट में उनका स्वाग लोगो का दिल जीत रहा है. और उन्होंने आपने लुक को काले चश्मे के साथ पूरा किया.

Read More

Love & War Latest Update: Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जारी करेंगे Sanjay Leela Bhansali?

Janaab-e-Aali Song Teaser: Hrithik Roshan और Junior NTR की फिल्म War 2 का धमाकेदार सॉन्ग 'जनाब-ए-अली' का टीजर आउट

Tanvi The Great की असफलता पर Anupam Kher का छलका दर्द, कहा- 'अगर पैसा ही सब कुछ होता...'

Vaani Kapoor ने Diljit Dosanjh की 'Sardaar Ji 3' विवाद पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'कोई कानून नहीं तोड़ा गया'

Read More

Love & War Latest Update: Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जारी करेंगे Sanjay Leela Bhansali?

Janaab-e-Aali Song Teaser: Hrithik Roshan और Junior NTR की फिल्म War 2 का धमाकेदार सॉन्ग 'जनाब-ए-अली' का टीजर आउट

Tanvi The Great की असफलता पर Anupam Kher का छलका दर्द, कहा- 'अगर पैसा ही सब कुछ होता...'

Vaani Kapoor ने Diljit Dosanjh की 'Sardaar Ji 3' विवाद पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'कोई कानून नहीं तोड़ा गया'

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Aamir Khan | Kriti Sanon | ranveer singh | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Advertisment
Latest Stories