Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Mrunal Thakur | Alia Bhatt | Ramayana | 5 July 2025 | 8 Am
1)- 'सरजमीन' का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जो जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर में सुकुमारन एक फौजी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी सरजमीन के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है, वहीं फिल्म में काजोल उनकी पत्नी बनी हैं, जो हमेशा उनका साथ देती हैं। खलनायक के रूप में इब्राहिम ने भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में इब्राहिम का धाकड़ अवतार दिख रहा है।
2)-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने रियलिटी शो द ट्रेटर्स जीत लिया है। एक तरफ उर्फी के फैंस उनकी इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। दूसरी ओर उन्हें पब्लिक हेट का सामना करना पड़ रहा है। इस बात का सबूत खुद उर्फी ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिखाया है।उन्होंने इंस्टाग्राम फीड के चैट्स शेयर किए हैं जिसके साथ एक लंबे-चौड़े पोस्ट में बताया है कि द ट्रेटर जीतने के बाद उन्हें लगातार धमकी और गालियां मिल रही हैं। पोस्ट आने के बाद सेलेब्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।
3)- हाल ही में कपल विराट -अनुष्का लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे जहां कोई फिर से उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करने लगा। सोशल माडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट और अनुष्का लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले घूम रहे हैं जबकि पीछे से कोई उन्हें रिकॉर्ड कर रहा है। इतने में विराट पीछे घूमते हैं और रिकॉर्ड करने वाले शख्स को घूरते हैं। ऐसा लग रहा था वो चाहते हैं कि वह उनका वीडियो रिकॉर्ड न करे।
4)-सरदार जी 3 में हानिया आमिर की कास्टिंग के बाद गुस्साए FWICE ने दिलजीत दोसांझ पर बैन लगा दिया था, लेकिन बॉर्डर 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने पर्सनली फेडरेशन से रिक्वेस्ट किया कि वे दिलजीत को फिल्म में काम करने दें। इस बीच FWICE का लेटेस्ट बयान सामने आया है जिसमें खुलासा हुआ है कि फेडरेशन ने सिर्फ बॉर्डर 2 के लिए दिलजीत से बैन हटाया है।
5)- अदिवी शेष इन दिनों फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी मृणाल ठाकुर के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। अनुराग कश्यप भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।'डकैत' को 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब खबर आ रही है की बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना आलिया भट्ट की 'अल्फा' से होने वाला है।
6)- मशहूर सिंगर कैलाश खेर नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए एक नया मंच ला रहे हैं। जिसे वो अपने जन्मदिन पर लॉन्च करने वाले हैं। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘नई उड़ान’ एक खास संगीत मंच है, जिसे उन्होंने नए गायक-कलाकारों को मौका देने के लिए शुरू किया है। हर साल होने वाले इस इवेंट में देशभर से नए टैलेंट को चुना जाता है और उन्हें बड़ा मंच दिया जाता है। बातचीत के दौरान उन्होंने नई उड़ान मंच और अपने शुरुआती दिनों को लेकर भी बात करी थी.
7)-अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का 27 जून को मुंबई में निधन हो गया था। शेफाली जरीवाली के निधन के कई दिन के बाद उनके पति ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। शेफाली जरीवाला की तस्वीर शेयर करते हुए पराग त्यागी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को हमेशा प्यार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं लोग उन्हें उस इंसान के तौर पर याद रखें जिसने हमेशा प्यार फैलाया।
8)- नितेश तिवारी की रामायण का हाल ही में फेला विडियो फैंस को देखने को मिला है. विडियो में रणबीर कपूर और यश नजर आए हैं. दोनों के लुक्स की फँस जमकर तारीफ कर रहे है. अब रामायण को लेकर नया अपडेट सामने आया है. एक रिपोर्ट के अनुसार बिग बी यानि अमिताभ बच्चन भी रामायण में मुख्य भूमिका में नज़र आयंगे. जटाऊ के किरदार में अमिताभ की रावण से भयानक लड़ाई होगी.
9)- प्रेग्रेंसी की झूठी खबरों से तंग आकर, सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह अभी बच्चे को लेकर कुछ भी प्लान नहीं कर रही हैं और मजाक में कहा कि उनका वजन बस बढ़ गया है। खैर, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अब इन अफवाहों के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। शुक्रवार, 4 जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी ने जहीर के साथ अपनी मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।
10)- बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक्शन सीन शूट करती नजर आ रही हैं। विडियो पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने आपने फँस को चेतावनी देते हुए कैप्शन में लिखा की इसे घर पर ट्राय ना करें। इस विडियो को देख फँस उनके जमकर तारीफ कर रहे है.
Read More
The Traitor Winner:Urfi Javed ने दिखाया गेम में दम, Nikita Luther के साथ मिलकर जीती ट्रॉफी
Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | Diljit Dosanjh | malaika arora | Deepika Padukone | Tripti Dimri | kareena kapoor | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/