Bollywood News Today | Rashmika Mandanna | Ananya Pandey | Shanaya Kapoor | 12th Mar 2025 | 8 Am
शनाया कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं! उनकी नई फिल्म 'तू या मैं' का टीजर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस फिल्म में शनाया के साथ आदर्श गौरव नजर आएंगे, और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं बिजॉय नांबियार, जबकि प्रोड्यूसर हैं आनंद एल राय। यह एक रोमांटिक सर्वाइवल थ्रिलर है, जो भारतीय दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगी। टीजर में जबरदस्त सस्पेंस झलक रहा है, और फिल्म वैलेंटाइन डे 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी!
सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस पहले से ही बेहद एक्साइटेड हैं, और अब इसका नया गाना बम बम भोले रिलीज़ हो चुका है! इस जबरदस्त गाने को शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि बोल लिखे हैं समीर ने और संगीत दिया है प्रीतम ने। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नज़र आएंगी, और यह उनकी पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी होगी। वही सिकंदर ईद 2025 पर धमाल मचाने आ रही है!
Read More
Holi 2025: शादी के बाद पहली बार ससुराल में होली मनाएंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
Samantha Ruth Prabhu फिर से प्यार में? डेटिंग अफवाहों को नई फोटो ने दी हवा
Mohit Chauhan Birthday: मोहित चौहान के संगीत का जादू, जिसने दिलों को छू लिया
Yuzvendra और RJ Mahvash की तस्वीर के बाद Dhanashree ने शेयर किया क्रिप्तिक पोस्ट,कहा 'दोष देना....'
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेकेशन फोटोज से इंटरनेट पर छाई हुई हैं! उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ जबरदस्त तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज साफ झलक रहा है। अनन्या हाल ही में सेशेल्स में छुट्टियां मना रही थी और वहां से बीचसाइड की खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर कीं। एक तस्वीर में वह मरून टॉप और ग्रीन बिकिनी बॉटम में नजर आ रही हैं, जो उनके स्टाइल को और भी खास बना रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं!
बॉलीवुड फैंस के लिए एक बड़ी खबर! ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के धमाकेदार डांस-ऑफ का सबको बेसब्री से इंतज़ार था, हालांकि अब इसमें थोड़ी देरी हो सकती है। रिहर्सल के दौरान ऋतिक को पैर में चोट लग गई, और डॉक्टरों ने उन्हें चार हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। इसी वजह से यह खास डांस सीक्वेंस अब मई 2025 में शूट होगा। हालांकि, फिल्म की बाकी तैयारियां और प्रमोशन प्लान्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा!
आईफा 2025 का जलवा इस बार जयपुर में देखने को मिला, जहां बॉलीवुड के सितारों ने धमाल मचाया! सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने आइकॉनिक सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी पर मस्ती भरे अंदाज में ठुमके लगाए। दोनों का एनर्जी से भरा डांस और एक-दूसरे के साथ क्यूट केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। और वीडियो देखते ही लोग कमेंट्स की बारिश कर रहे हैं।
कश्मीरा शाह हाल ही में लाफ्टर शेफ 2 के सेट पर नजर आईं, लेकिन उनके आउटफिट ने लोगों का ध्यान गलत वजह से खींच लिया। उन्होंने फ्लोरोसेंट पिंक साड़ी पहनी थी, जिसका स्नेक पैटर्न पल्लू काफी अजीब लग रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके लुक को जमकर ट्रोल किया। किसी ने उन्हें "बर्तन बेचने वाली बाई" कह दिया, तो किसी ने स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह दे डाली। कश्मीरा का ये अनोखा फैशन सेंस लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया!
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक कंपनी के मालिक पिंकी धालीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जबरन दस्तावेज साइन करवाना और धमकियां देना शामिल है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धालीवाल गिरफ्तार हो गए। सुनंदा ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि ये सिर्फ पैसों या कॉन्ट्रैक्ट की बात नहीं, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य का मामला है। उन्होंने लड़कियों से एकजुट होने की अपील की—"अब वक्त आ गया है, मेहनत हमारी है, तो फल भी हमें ही मिलना चाहिए!"
मनारा चोपड़ा हाल ही में लाफ्टर शेफ के शो सेट्स से अपनी स्टाइलिश एंट्री से सुर्खियां बटोरती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सिल्वर ट्यूट ब्लाउज और नेटेड साड़ी में अपना ग्लैमरस लुक दिखाया, जो लोगों को बेहद पसंद आया। उनके इस शानदार अंदाज को देखकर कुछ फैंस ने कमेंट किया कि वह प्रियंका चोपड़ा की याद दिलाती हैं। सच कहें तो, मनारा ने अपनी फैशन चॉइसेस से सबको हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी!
नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर प्रीमियर होने जा रही है। खास बात ये है कि इसका प्रीमियर होली के दिन, यानी 14 मार्च को होगा। अगर आप इसे सिनेमाघरों में मिस कर गए थे, तो अब OTT पर आसानी से देख सकते हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ अभिनेता उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में हैं।
बॉलीवुड के यंग स्टार्स ईशान खट्टर और तारा सुतारिया ने हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर अपनी स्टाइलिश एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया। इस दौरान तारा ने ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ डिटेल्ड ब्लाउज़ कैरी किया था, जबकि ईशान ऑफ-व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउज़र में नज़र आए। वही दोनों का यह लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है, और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। और कमेंट सेक्शन में लोग प्यार बरस रहा है!
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/