Advertisment

Bollywood News Today | Shanaya Kapoor | Sara Ali | Priyanka Chopra | Sreeleela | 6 July 2025 | 8 Am

1)- 'आंखों की गुस्ताखियां' का नया गाना 'अलविदा' जारी कर दिया गया है, जिसे विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। अलविदा' गाने में विकांत और शनाया की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Shanaya Kapoor | Sara Ali | Priyanka Chopra | Sreeleela | 6 July 2025 | 8 Am

1)- 'आंखों की गुस्ताखियां' का नया गाना 'अलविदा' जारी कर दिया गया है, जिसे विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। अलविदा' गाने में विकांत और शनाया की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है। इस गाने के बोल भी विशाल मिश्रा ने ही लिखे हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं आंखों की गुस्ताखियां' को 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जएगा।

2)-हॉलीवुड अभिनेता जूलियन मैकमोहन का निधन हो गया है। 56 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता को फिल्म 'फैंटास्टिक फोर' में बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। जूलियन पिछले लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता के निधन से हर कोई गमगीन है। अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी पत्नी कैली मैकमोहन ने डेडलाइन को दिए एक बयान के जरिए की है।

3)- 'मेट्रो... इन दिनों' की रिलीज के बाद अब अनुराग अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसके हीरो कार्तिक आर्यन हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' में नजर आईं अभिनेत्री श्रीलीला के साथ बनी है। अब अनुराग ने कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा की जल्द ही शीर्षक और रिलीज तारीख का ऐलान होगा । वो अभी इसे अच्छी तरह से खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे है.

4)- ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब विजय सेतुपति अपने बेटे सूर्या की डेब्यू फिल्म फिनिक्स का प्रमोशन कर रहे थे, उस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोप लगाया गया कि एक्टर कथित तौर पर बेटे से रिलेटेड एक ऑनलाइन वीडियो को हटाने के लिए लोगों पर प्रेशर डाल रहे थे। फिनिक्स के प्रीमियर के दौरान जब विजय सेतुपति से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने पूरे विवाद पर काफी मांगी।

5)-रणवीर सिंह पिछले काफी समय से आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इसके टीजर रिलीज के लिए मेकर्स ने अलग ही प्लान बनाया है। जिसके बारे में रणवीर सिंह को भी खबर नहीं है क्योंकि फाइनल कट उन्होंने नहीं देखा है। मेकर्स उनके बर्थडे के दिन टीज़र रिलीज़ करके उनको सरप्राइज देंगे। फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा इसी दिन हो सकता है।

6)-जब से ऋतिक रोशन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'कृष' की चौथी किस्त की घोषणा की है, प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। खास बात यह है कि 'कृष 4' के निर्देशन की कमान ऋतिक खुद संभाल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह मनोरंजन जगत में बतौर निर्देशक कदम रखने जा रहे हैं। ऋतिक फिल्म में अभिनय भी करेंगे। अब ताजा खबर यह है कि 'कृष 4' में ऋतिक का डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल रोल के जरिए अपनी उम्दा अदाकारी का दमखम दिखाते नजर आएंगे।

7)-‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास ने एक नेक काम कर लोगों का दिल जीत लिया है। तेलुगु फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और विलेन की भूमिकाओं के लिए मशहूर कॉमेडियन फिश वेंकट इन दिनों काफी गंभीर हालत में हैं और अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है, जिसके लिए करीब 50 लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा है। इस मुश्किल समय में प्रभास उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

8)- बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल पैपराजी कल्चर काफी बढ़ता जा रहा है। सेलिब्रिटी कहीं भी कभी भी पब्लिक प्लेस या मुंबई एयरपोर्ट पर दिख जाएं तो पैप्स उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब रितेश देशमुख ने भी पैपराजी कल्चर पर आवाज उठाई है। एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने पैपराजी कल्चर पर बात करते हुए अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘हमे पैपराजी कल्चर से निपटना सीखना होगा।

9)- 'कृष' 4 की कास्टिंग को लेकर अबादा अपडेट सामने आ रहा है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष 4 में जादू की वापसी हो सकती है। कृष 4 में तीन अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका निभाएंगी और ये तीनों पुरानी फिल्मों की अदाकारा हैं। कोई मिल गया की रेखा और प्रीति जिंटा के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म का हिस्सा बताई जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के पहले क्वार्टर में शुरू हो सकती है।

10)- कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला है। अब वो एंटरटेनमेंट के साथ-साथ फूड बिजनेस में भी कदम रख चुके हैं। उनके कैफे का अंदर का इंटीरियर पिंक कलर का है। सोफा से लेकर कटलरी और वॉल डिजाइनिंग तक पर पिंक कलर है। इसकी तस्वीर गिन्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनके कैफे का डिजाइन और थीम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फँस उनको इस बिज़नस के लिए बधाई दे रहे है.

Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | Janhvi Kapoor | Tripti Dimri | ananya pandey | alia bhatt | kareena kapoor | Rashmika Mandana | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Vikrant Massey On 8 Hours Shift: विक्रांत मैसी ने Deepika Padukone की 8 घंटे की काम की मांग का किया समर्थन, बोले ‘मैं भी ..."

Kartik Aaryan and Sreeleela movie: Anurag Basu ने रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को लेकर साझा की बड़ी जानकारी, जल्द होगा टाइटल का ऐलानb

Krrish 4 Update:'कृष 4' में जादू की वापसी के साथ ट्रिपल धमाल, Hrithik Roshan के साथ नजर आएंगी 3 टॉप एक्ट्रेसेज

Salman Khan Upcoming Film: 'operation sindoor' पर चुप, अब बना रहे हैं ' Galwan'? सलमान खान पर भड़के लोग

Advertisment
Latest Stories