Bollywood News Today | Tripti Dimri | Sai Pallavi | Ranbir Kapoor | Ramayana | 4 July 2025 | 8 Am
1)- मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग लाइफ' से निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। यह फिल्म 5 जून, 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हीरो कमल हासन हैं। हालांकि, वह अपना जादू चलाने में असफल रहे। अब 'ठग लाइफ' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। कमल के जो प्रशंसक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वो अब इसे OTT पर देख सकते हैं।
2)- तृप्ति डिमरी का नाम सैम मर्चेंट नाम के एक शख्स से जोड़ा जाता है, दोनों की डेटिंग की अफवाह सुनने को मिलती है। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं और अक्सर ही एक जैसी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, उसमें खूबसूरत सा होटल दिख रहा है और इसको कैप्शन दिया ‘मेरा सीक्रेट हाइडआउट’यानी मेरी सीक्रेट छुपने की जगह। इस फोटो में तृप्ति ने सैम मर्चेंट को टैग भी किया है। ऐसा वह पहले नहीं करती थीं।
3)- दो महीने बैन के बाद अचानक भारत में कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से शो होने पर हर कोई हैरान था। इससे लोगो के मनन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन अब इन अकाउंट्स पर फिर से एक्शन हुआ है। लेकिन अब एक दिन बाद ही जिन कलाकारों के अकाउंट्स फिर से दिखने लगे थे, वो अब फिर दिखना बंद हो गए हैं। एक दिन बाद ही मावरा होकेन और सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से भारत में नहीं दिख रहे हैं।
4)-निर्देशक कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा को भला कौन भूल सकता है। पहली ही फिल्म में बतौर बाल कलाकार अदाकारी की शानदार छाप छोड़ने वालीं हर्षाली को अब एक नई फिल्म मिल गई है, जिसका एलान मेकर्स की तरफ से किया गया है। दरअसल आने वाले समय में वह साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरि बालाकृष्ण की मोस्ट अवेटेड मूवी अखंडा में दिखाई देंगी ।
5)-फिल्म रामायण के टीज़र की पहेली झलक फँस को देखने को मिल्ली है. जिसमे रणबीर भगवन राम के अवतार में बेहद झाच रहे है और साईं पल्लवी की मासूमियत ने माता सीता के किरदार से सबका मन जीत लिया है. वाही साउथ सुपरस्टार रावन के अवतार में खौफनाक लग रहे है. यह फिल्म २०२६ में दिवाली के मौके पर आईगी. इसके व्फ्क्स भी काफी दमदार लग रहे है. फँस इस टीज़र पर आपनी खूब राये पेश कर रहे है.
6)-पिछले साल अपने परिवार, हेल्थ पर ध्यान देने के लिए विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। एक्टर ने साफ कहा था कि ब्रेक कुछ महीनों का होगा। हाल ही में अपने इस करियर ब्रेक के बारे में विक्रांत ने बात की है. बातचीत में विक्रांत मैसी कहते हैं, ‘मेरा ब्रेक खत्म हो गया है। मैंने बस छह महीने का ब्रेक लिया था। अब मैं हर चीज को लेकर बहुत क्लीयर हूं। पर्सनल लाइफ हो या करियर, सब चीजों को लेकर मेरा नजरिया बिल्कुल क्लीयर हो चुका है। मैंने इस ब्रेक में महसूस किया कि एक्टिंग मेरी जिंदगी का हिस्सा है, साथ ही कई और चीजें भी मेरे लिए बहुत अहम हैं।’
7)- अपने फैशन सेंस को लेकर लोगों के निशाने पर आ चुकीं खुशी मुखर्जी को बिग बॉस 19 का ऑफर मिला है। मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। बिग बॉस पर लेटेस्ट अपडेट देने वाले फैन पेज बिग बॉस ताजा खबर ने अपने हालिया पोस्ट में बताया है कि खुशी मुखर्जी को बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। इस प्रपोजल को खुशी की ओर से एक्सेप्ट किया गया है या नहीं इसके बारे में खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
8)- हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय, सैफ और प्रियदर्शन की फिल्म का नाम 'हैवान' रखा गया है। निर्माताओं का मानना है कि यह शीर्षक फिल्म की कहानी के अनुरूप है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त, 2025 में शुरू हो जाएगी, वहीं इसकी कहानी लिखकर तैयार हो चुकी है। अक्षय और सैफ की यह फिल्म अगले साल के मध्य तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
9)-'हरि हर वीरा मल्लू' के ट्रेलर में बॉबी का दमदार अंदाज दिख रहा है। वह पवन से दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने मिलकर संभाली है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी 17वीं सदी के मुगल काल में वीरा मल्लू नाम के विद्रोही डाकू के जीवन पर आधारित है। उनकी यह फिल्म 24 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
10)- शेफाली जरीवाला प्रेयर मीट के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शेफाली के पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। इस मुश्किल घड़ी में उनके दामाद और शेफाली के पति पराग त्यागी ने उन्हें कंधा दिया और ढांढस बंधाते नजर आए। पराग खुद भी गहरे दुख में डूबे हुए थे लेकिन परिवार के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई। ये दृश्य इतना भावुक था कि वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो उठे।
Read More
The Traitor Winner:Urfi Javed ने दिखाया गेम में दम, Nikita Luther के साथ मिलकर जीती ट्रॉफी
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Diljit Dosanjh | Priyanka Chopra | Sreeleela | malaika arora | Janhvi Kapoor | Deepika Padukone | ananya pandey | alia bhatt | kareena kapoor | Rashmika Mandana | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | bollywood gossips