Bollywood News Today | Tripti Dimri | Rashmika Mandanna | Kapil Sharma | 12 July 2025 | 8 Am
1)- आखिरकार अब 'धड़क 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो रोमांटिक और भावुक कर देने वाला है। तृप्ति और सिद्धांत की खूबसूरत केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। 'धड़क 2' महज एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह पहचान, आत्म-सम्मान, सामाजिक संघर्ष और प्यार की कीमत जैसे गहरे और संवेदनशील विषयों को भी छूती है। इस रोमांटिक ड्रामा में तृप्ति ने विधि और सिद्धांत ने नीलेश की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके इमोशनल और इंटेंस सीन दर्शकों को गहराई से छू रहे हैं. '
2)-एटली ने इसी साल अपनी आगामी फिल्म का एलान किया था जिसका अभी तक टाइटल रिवील नहीं हुआ है। चूंकि यह एटली की 22वीं और अल्लू की छठी फिल्म है, इसलिए इसे AA22*A6 कहा गया है। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट आया। अब खबर है कि एक हीरोइन खलनायिका बनने वाली हैं।
3)- दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धनुष की फिल्म 'कुबेर' को 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना ने भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है। अब 'धनुष' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। 'कुबेर' का प्रीमियर 18 जुलाई, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं। इस फिल्म को आप हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख पाएंगे।
4)- कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफ' में गोलीबारी के बाद उनकी टीम ने फेला पोस्ट जारी किया है. कैप्स कैफे ने लिखा, 'हमने कप्स कैफे की शुरुआत इस उम्मीद के साथ की थी कि यह जगह कॉफी और दोस्ताना बातचीत के जरिए गर्मजोशी, समुदाय और खुशी लाएगी। इस सपने के साथ हिंसा का टकराव दिल दहला देने वाला है। हम इस सदमे से उबर रहे हैं, लेकिन हार नहीं मान रहे हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। आपके प्यार भरे शब्द, प्रार्थनाएं और संदेश अधिक मायने रखती हैं। यह कैफे आपके विश्वास के कारण अस्तित्व में है।' और जल्द म्लिलने की बात भी कही है.
5)-शेफाली की मौत के बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी लगातार नेक काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी पत्नी शेफाली की याद में पेड़ लगाए हैं। पराग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग अपने पालतू कुत्ते के साथ मिलकर पेड़ लगा रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'परी हमेशा प्रकृति से प्यार करती थी। वह हमेशा पूरी दुनिया को प्यार देना चाहती थी। पेड़ लगाना लोगों को प्यार देने का पहला कदम है। उसे प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। वह भी आप सबको प्यार दे रही है।'
6)- उदयपुर फाइल्स की रिलीज़ पर रोक लगने के बाद कन्हैया लाल के बेटे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वीडियो सबूत होने के बाद भी आरोपियों को कोई सजा नहीं मिली है। उनके पिता की मृत्यु को 3 साल हो चुके हैं, आरोपी रिहा कर दिए गए है लेकिन जो फिल्म हमारा दर्द बयां करने के लिए लाई गई उस पर रोक लगने का फैसला तुरंत ले लिया गया। फिल्म पर तब तक रोक लग सकती है, जब तक दोनों याचिकाकर्ता अपने आवेदन को वापिस नहीं ले लेते हैं।
7)- टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के नए सीजन का प्रीमियर 11 अगस्त से होगा। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर किया जाएगा। बता दें कि इस सीजन को भी अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। सोनी चैनल ने शो की वापसी की पुष्टि की है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें अमिताभ भी दिख रहे हैं। विडियो में अमिताभ फिल्म 'अग्निपथ' के विजय दीनानाथ चौहान के अंदाज में बोलते हैं। वे कहते हैं, "11 अगस्त से अपॉइंटमेंट है अपना। क्या बोलता है? अपॉइंटमेंट। इंग्लिश बोलता है।"
8)- हर्षवर्धन के बाद अब 'सिला' ने सादिया की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वह खून से लथपथ दिख रही हैं। पोस्टर में उनका धाकड़ अवतार दिख रहा है। वह हाथ में तलवार लिए एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'मुद्दतों के बाद मिली शिद्दतों वाली मोहब्बत, काफी भी सिर झुका ले- सिला है ऐसी इबादत का।' हर्षवर्धन और सादिया दोनों फेले बार बड़े परदे पर दिखाई देंगे.
9)- मन्नारा चोपड़ा ने आपने को 16 जून को खो दिया है. पिता के निधन के बाद मन्नारा टूटी-सी नजर आई थीं। हालांकि, अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है और वो काम पर वापसी कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद मन्नारा ने दी है। मन्नारा चोपड़ा ने आपने ऑफिसियल इन्स्ताग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बाते की वो आपने काम पर वापस लौट चुकी है. जिसपे उसेर्स भी अब आपने रिएक्शन शेयर कर रहे है. यूजर्स कमेंट्स के जरिए मन्नारा की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।
10)-OTT प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'आंखों की गुस्ताखियां' के OTT राइट्स ZEE5 ने खरीद लिए हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म की OTT की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का प्रीमियर अगस्त, 2025 के अंत तक किया जा सकता है। निर्माताओं की ओर से जल्द इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | malaika arora | sharvari wagh | Janhvi Kapoor | ananya pandey | Rashmika Mandana | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips