Advertisment

Met Gala 2025 Full Video | Shah Rukh khan | Priyanka Chopra | Diljit Dosanjh | Kiara Advani | Isha

मेट गाला 2025 का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस साल मेट गाला थीम- सुपरफाइनः टेलरिंग ब्लैक स्टाइ रखी गई। ये मेट गाला इंडियन फैंस के लिए इसलिए भी खास है Videos | Entertainment

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Met Gala 2025 Full Video | Shah Rukh khan | Priyanka Chopra | Diljit Dosanjh | Kiara Advani | Isha

मेट गाला 2025 का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस साल मेट गाला थीम- सुपरफाइनः टेलरिंग ब्लैक स्टाइ रखी गई। ये मेट गाला इंडियन फैंस के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। इसके अलावा कियारा आडवाणी भी बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचकर इतिहास रच चुकी हैं। तो चलिए एक नजर बॉलीवुड हस्तियों के मेट गाला- 2025 लुक पर डालते हैं.

फैशन जगत के इस सबसे बड़े कार्यक्रम मेट गाला 2025 में जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए। मनीष रेड कार्पेट पर फैशन के मामले में बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते दिखे। मेट गाला 2025 से मनीष का लुक सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मनीष ने सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट के साथ एक शाही ब्लेजर पहना था। उनके ब्लेजर पर सोने के धागों से कढ़ाई की गई है। उनका यह लुक हर शख्स को बहुत पसंद आ रहा है। इसी के साथ मनीष मेग गाला में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय फैशन डिजाइनर बन चुके हैं। पिछले साल सब्यसाची ने मेट गाला में डेब्यू कर इतिहास रच दिया था।

वही इस दौरान ईशा अंबानी ने इस बार मेट गाला में "Tailored for U" थीम पर बेस्ड लुक कैरी किया था. इस लुक में ईशा एकदम प्रिंसेस लग रही हैं. ये ड्रेस अनामिका खन्ना ने डिजाइन की है. ईशा ने मेट गाला के लिए ब्लैक बेलबॉटम पैंट के साथ हॉल्टर स्टाइल टॉप पहना था. इस लुक को उन्होंने लॉन्ग श्रग जैकेट के साथ पूरा किया. लेकिन सोशल मीडिया अब ईशा के लुक से ज्यादा उनका डायमंड नेकलेस फैंस का ध्यान खींच रहा है. ईशा ने अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाने के लिए अपनी मां नीता अंबानी का शाही हार पहना था. ये नेकलेस 136 कैरेट का है. इसे Queen of Holland कहा जाता है. जानकारी के अनुसार इस हार को राजा नवनगर ने बनवाया था.

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Isha Ambani Met Gala 2025 Look | Kiara Advani Met Gala 2025 Look | Priyanka Chopra Met Gala 2025 Look | Shah Rukh khan Met Gala 2025 Look | Nick Jonas | Isha Ambani | Shahrukh Khan | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news | Mayapuri Cut 

Read More

Aamir Khan Upcoming Film: इंडो-चाइना फिल्म में दिखेगा आमिर खान का जलवा, दोनों देशों के स्टार्स करेंगे स्क्रीन साझा

Sonam Kapoor: कॉलेज नहीं गईं सोनम कपूर, अब बेटे के लिए उठाया ये अहम कदम

Nirmal Kapoor Death:Anil Kapoor को याद आया बचपन का संघर्ष, मां निर्मल कपूर के त्याग की बात करते हुए भावुक होकर रो पड़े

Boney, Anil और Sanjay Kapoor की मां Nirmal Kapoor का हुआ निधन

Advertisment
Latest Stories