Patralekhaa Sports CUTE BABY BUMP In First Appearance With Rajkummar Rao | Maalik Special Screening
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने फैंस को डबल खुशी दी है। एक तरफ एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘मालिक’ आज 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दूसरी ओर एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पत्रलेखा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने पति राजकुमार राव के साथ पैपराजी को पोज दिए हैं।
सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ही पब्लिक प्लेस पर नजर आ रहे हैं। राजकुमार अपनी वाइफ का हाथ पकड़कर उन्हें आगे लेकर आते हैं और इसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर पोज देते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। यही नहीं उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर देखा जा सकता है। वह पूरी गर्मजोशी के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजकुमार राव ने लाइट ब्राउन कलर का सूट पहन रखा है, जबकि पत्रलेखा ने न्यूट्रल टोन कलर का टू पीस सूट पहना हुआ है। बॉसी लुक के साथ में एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन रखा है, जबकि मिनिमल मेकअप किया हुआ है। दोनों स्माइल देते हुए पैपराजी को पोज देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान राजकुमार राव और पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी को लेकर किसी भी तरह का कमेंट नहीं किया।
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/