Ranbir Kapoor Shared His Childhood Scary Memories Are Related To Holi | Ranbir Kapoor Holi 2025
बॉलीवुड इंडस्ट्री के होली के मजेदार किस्से आज भी लोग सुनना और जानना पसंद करते हैं. कपूर खानदान में होली का जश्न बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता था. दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर को उनकी बेहतरीन होली पार्टी होस्ट करने के लिए भी जाना जाता था. कई सालों तक, कपूर परिवार आरके स्टूडियो में ग्रैंड लेवल पर होली की पार्टी होस्ट करता था. इस पार्टी में बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत किया करती थीं. एक तरफ जहां कपूर खानदान के लोग पार्टी को दिल खोलकर इंजॉय करते थे. वहीं उनके पोते रणबीर कपूर के लिए होली का एक्सपीरियंस खास मजेदार नहीं रहा.
रणबीर कपूर ने खुद एक बार राज कपूर की मशहूर होली पार्टियों के कुछ मजेदार किस्से सभी के साथ शेयर किए थे. साथ ही उन्होंने अपना डरावना एक्सपीरियंस भी बताया. दिसंबर 2024 में राज कपूर की 100वीं जयंती पार्टी से पहले, रणबीर कपूर ने 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में हिस्सा लिया और अपने दादा को श्रद्धांजलि दी. फिल्ममेकर राहुल रवैल के साथ इवेंट में बातचीत के दौरान, रणबीर ने आरके स्टूडियो में राज कपूर की मशहूर होली पार्टियों के बारे में बात की.
Read More:
देवोलीना भट्टाचार्जी की फिल्म Bengal 1947 का फर्स्ट पोस्टर आउट
हिना खान- अली गोनी समेत इन टीवी स्टार्स ने दी रमज़ान की मुबारकबाद
Bigg Boss 17 के विनर MC Stan का यूट्यूब अकाउंट का हुआ हैक
Diljit Dosanjh ने किया मठ का दौरा,सिंगर ने भिक्षुओं के साथ बिताया समय
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/