Advertisment

The Great indian kapil show season 3 | Sunil Shetty And Sanjay Dutt On The Kapil Sharma Show

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। शो के अपकमिंग एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें सुनील शेट्टी संजय दत्त का एक

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

The Great indian kapil show season 3 | Sunil Shetty And Sanjay Dutt On The Kapil Sharma Show

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। शो के अपकमिंग एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें सुनील शेट्टी संजय दत्त का एक मजेदार किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी और संजय दत्त की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वहीं फैंस दोनों की बॉन्डिंग की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर वो मजेदार किस्सा क्या है?

संजय दत्त के पिता यानी सुनील दत्त एक महान और दिग्गज एक्टर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। वहीं संजय दत्त के खास दोस्त और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने भी सुनील दत्त और संजय दत्त का चुनाव से जुड़ा एक फनी किस्सा कपिल शर्मा के शो में सुनाया।

सुनील शेट्टी ने कहा, ‘दत्त साहब कांग्रेस में थे। संजय को एक दिन एक दोस्त का फोन आया। वो दूसरी पार्टी का था। संजय दत्त को उस दोस्त ने बोला कि आप मेरे लिए कैंपेनिंग करने आओ। संजय ने हां बोल दिया।’ इस पर संजय दत्त बीच में बोले, ‘मैं भूल गया था यार कि ये पिताजी के खिलाफ खड़ा है।’ सुनील शेट्टी आगे बताते हैं, ‘मैं भी संजय के साथ कैंपेनिंग के लिए चला गया। जब दत्त साहब को पता चला तो उन्होंने मुझे घर बुलाया और बोले कि बेटा मेरे बारे में भी सोचना। मैं अंदर से सोच रहा था कि आपके बेटे ने नहीं सोचा मैं क्या सोचूं।’

सुनील शेट्टी का ये किस्सा इतना मजेदार था कि ऑडियंस भी खूब जोर से हंसने लगी। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस सुनील शेट्टी और संजय दत्त की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बता दें ये एपिसोड 7 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

Read More

Shakti Kapoor Birthday: बॉलीवुड के 'विलेन' से 'कॉमेडी किंग' तक का सफर

Govinda and Sunita Ahuja:गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बनीं ‘क्वीन’, पति के साथ ‘Pati Patni Aur Panga’ में की एंट्री

John Abraham Force 3 Update: फोर्स 3 का बड़ा अपडेट, जॉन अब्राहम फिर बनेंगे ACP यशवर्धन?

Janhvi Kapoor On Sridevi Death: श्रीदेवी की मौत के बाद जान्हवी कपूर की क्या हुई थी हालत , कहा- "मां के निधन को देश ने तमाशा बना दिया था"

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : The Great Indian Kapil Show Season 3 Latest Episode | The Great Indian Kapil Show Season 3 New Episode | The Great Indian Kapil Show Season 3 Today Episode | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Advertisment
Latest Stories