Karisma Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड में सबसे लंबा किसिंग सीन देकर हिट हुईं थीं करिश्मा कपूर

author-image
By Harmeet Mayapuri
New Update
Karisma Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड में सबसे लंबा किसिंग सीन देकर हिट हुईं थीं करिश्मा कपूर

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली खूबसूरत ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है। करिश्मा का जन्म आज ही के दिन साल 1974 में हुआ था। करिश्मा अपनी ऐक्टिंग की वजह से दर्शकों के बीच काफी फेमस थी और आज भी हैं। करिश्मा आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती है। पहले के समय में कई एक्ट्रेस बोल्ड सीन देने से कतराती थी लेकिन करिश्मा इनसे कभी पीछे नहीं हटती थीं। उन्होंने पहले के समय में जमकर बोल्ड सीन दिए हैं। करिश्मा ने जब फिल्मों में अपने जलवे दिखाने शुरू किए थे तब वह महज 15 साल की थी। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें।

- 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता और मां बबीता भी जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा अपने अभिनय के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं थीं।

- करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने 'जिगर', 'अनाड़ी', 'अंदाज अपना अपना', 'दुलारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया।

- एक से एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद करिश्मा की किस्मत का सितारा साल 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस फिल्म ने उनके करियर को बदल कर रख दिया था। फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को मेगास्टार के रूप में पहचान दी।

- साल 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है' करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही।

- 2003 में करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। कहा जाता रहा है कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा हुआ जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया।

- फिलहाल करिश्मा अपने दो बच्चों के साथ मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं। खबरों के मुताबिक, इन दिनों उनका अफेयर संदीप तोशनीवाल से चल रहा है। यहां तक की खबरें ये भी आई थीं कि दोनों शादी भी कर सकते हैं।

- करिश्मा कपूर की संजय से शादी से पहले उनकी सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दोनों की सगाई हुई थी। यही नहीं दोनों के घरों से शादी के कार्ड्स भी बंट गए थे लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि दोनों क्यों अलह हुए।

- कहा जाता है कि जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं, जिसकी वजह से अभिषेक के साथ उनके रिश्ते में दरार आई और ये रिश्ता टूट गया । हांलाकि इन दोनों ने कभी इस रिश्ते के टूटने पर कुछ नहीं कहा है।

- इतना ही नहीं, अजय देवगन और करिश्मा के बीच भी एक खास रिश्ता था। खबरों की मानें तो अजय उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। कहा ये भी जाता है कि रवीना और अजय के बीच करिश्मा आ गई थीं। रवीना ने करिश्मा कपूर पर फिल्मों से निकलवाने का आरोप भी लगाया था।

- करिश्मा ने सबसे पहले साउथ फिल्म में काम किया था और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में जलवे दिखाए जब करिश्मा बॉलीवुड में आई तो उनकी तुलना एक लड़के से की गई और उनके लुक का मजाक बनाया गया लेकिन बाद में उन्होंने अपनी हॉटनेस दिखाकर सभी को हैरान कर दिया।

- करिश्मा ने तेज बारिश में फिल्म 'राज हिन्दुस्तानी' में आमिर खान के साथ किसिंग सीन देकर सभी को अपना दीवाना बना दिया और उस किसिंग सीन की वजह से उनकी खूब चर्चाएं हुई। कहा जाता है कि वह सीन अब तक का सबसे लम्बा किसिंग सीन रहा है।  

Latest Stories