Advertisment

CAB: खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में इस बॉलीवुड आभिनेत्री ने किया दिल्ली पुलिस को सपोर्ट!

author-image
By Hasmine saifi
New Update
CAB: खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में इस बॉलीवुड आभिनेत्री ने किया दिल्ली पुलिस को सपोर्ट!

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सटी में हुई पुलिस की कार्रवाई और नागारिकता संशोधन कानून को लेकर नाराजगी और गुस्सा सोमवार को दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सामने आया। हिंसा के दौरान पुलिस का छात्रों के साथ क्रूर व्यवहार को लेकर छात्रों के विरोध के समर्थन मे कई नेता और बॉलीवुड हास्तियां सामने आई है। इसी के चलते बड़ी खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट कोइना मित्रा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को सपोर्ट किया। उन्होंने CAB का समर्थन किया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा कि आई सपोर्ट दिल्ली पुलिस और आई सपोर्ट CAB 2019। इस ट्वीट के बाद कोएना मित्रा ने फिर से ट्वीट कर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सटी के छात्रों का आंतकवादी भी बताया।

Advertisment

उन्होंने ट्वीट किया-

आश्चर्य नही हुआ है।

दूसरे ट्वीट में कोइना मित्रा ने कैप्शन में लिखा है-

Fab!!!

तीसरे ट्वीट में कोइना ने जामिया के छात्रों के लिए कहा है कि प्रिय जामिया के छात्रों, जो आप विरोध कर रहे हो ये आतंकी हमलें हैं कोई समर्थन नही है। अब आप सभी विक्टिम्स बन गए हो। सार्वजनिक संपत्ति को जलाना क्या छात्रों का काम है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तार करना समझदारी नहीं है। इस पूरे विवाद पर कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। कोएना मित्रा ने पायल रोहतगी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- एक घंटे के लिए अपना नाम बदलकर हाफिज सईद रख लो। इसके बाद कांग्रेस आपको सैल्यूट करेंगी। शर्म करो कांग्रेस सरकार।

?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1206136365613768705&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fbigg-boss-13-koena-mitra-supports-payal-rohtagi-and-comment-on-congress

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी की थी। इसी के कारण राजस्थान पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया था।

आगे पढ़े-

Advertisment
Latest Stories