अपनी रामायण में रामानंद सागर ने भी की थी एक्टिंग, निभाया था ये किरदार

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
अपनी रामायण में रामानंद सागर ने भी की थी एक्टिंग, निभाया था ये किरदार

रामायण में इस किरदार में नज़रआए थे रामानंद सागर

मौजूदा दौर में अगर किसी बात की चर्चा है तो वो है रामायण...दूरदर्शन पर 1988 में आई रामायण का दोबारा प्रसारण क्या हुआ लोग मानो दीवाने हो उठे। प्रभू श्री राम की भक्ति में लीन हर कोई बस इस सुख सागर में डूबकर अथाह शक्ति को प्राप्त कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुंदर रामायण सीरियल को बनाने वाले रामानंद सागर ने खुद भी इसमें एक्टिंग की है। शायद नहीं जानते होंगे आप।

जी हां...ये पूरी तरह सच है कि रामानंद सागर ने खुद इस सीरियल में काम किया है। पर आज तक कोई पता नहीं लगा पाया। लेकिन सोशल मीडिया के दौर में ये ख़बर अब सामने आ गई है।

लॉकडाऊन के चलते हुआ है रामायण का दोबारा प्रसारण

अपनी रामायण में रामानंद सागर ने भी की थी एक्टिंग, निभाया था ये किरदार

Source - Swarajya

आपको बता दें कि इस वक्त कोरोनावायरस के चलते देश में लॉकडाऊन है। और इसी के चलते सभी तरह की शूटिंग पर रोक भी लगाई गई है। लिहाज़ा सरकार ने महाभारत, रामायण और 90 के दशक के कुछ पॉपुलर सीरियल को दोबारा टेलीकास्ट करने का फैसला लिया। तभी से ये सीरियल चल रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण का पहला हिस्सा खत्म हो चुका है जबकि अब उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो चुका है। जिसमें लव कुश के बारे में बताया जा रहा है।

रामानंद सागर ने भी की है एक्टिंग

अब तक रामायण के हर किरदार के बारे में हमने कुछ ना कुछ खास बात आपको बताई है लेकिन एक विशेष बात अभी भी बाकी है। वो ये कि इस रामायण में खुद रामानंद सागर भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। जी हां...एक सीन में रामानंद जी नज़र आए हैं। पहले वो तस्वीर देखिए।

अपनी रामायण में रामानंद सागर ने भी की थी एक्टिंग, निभाया था ये किरदार

Source - ABP

तो देखा आपने निर्देशक रामानंद सागर ने रामायण में एक्टिंग भी की है। उनका योगदान केवल 'रामायण' के निर्देशन तक ही सीमित नहीं था।  ये सीन तब आता है जब राम-सीता और लक्ष्मण 14 साल का वनवास काटने के बाद अयोध्या नगरी वापस आते हैं। तब भगवान के गेटअप में रामानंद जी राम सीता का गुणगान करते हैं, गीत गाते हैं।

छोटे पर्दे पर आने से पहले फिल्में बनाते थे रामानंद सागर

रामानंद सागर इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। एक समय था जब वो फिल्में बनाते थे लेकिन बाद में उन्होने छोटे पर्दे का रुख किया और रामायण बनाने का फैसला किया। लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत थी फाइनेंस। रामानंद सागर के पास फाइनेंस नहीं था। और कोई रामायण जैसे माइथोल़ॉजिकल सीरियल में पैसा नहीं लगाना चाहता था। लिहाज़ा उन्होने विक्रम बेताल बनाया। जो काफी हिट हो गया। और इसके बाद उन्हे रामायण के लिए फाइनेंसर ढूंढने में दिक्कत नहीं हुई।

और पढ़ेंः लॉकडाउन के बीच अपनी पत्नी को कैसे खुश रखें का राज़ बता रहे है शाहिद कपूर

Latest Stories