Advertisment

Hasratein Season 3: Midnight Bride की Shivangi Verma ने कहा, इस शो से जुड़ना बड़ी जिम्मेदारी रहा

टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा इन दिनों अपने ओटीटी प्रोजेक्ट्स और वेब सीरीज़ ‘हसरतें सीजन 3: मिडनाइट ब्राइड’ को लेकर चर्चा में हैं...

New Update
Hasratein Season 3
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ (Choti Sarrdaarni) से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा (Shivangi Verma) इन दिनों अपने ओटीटी प्रोजेक्ट्स और वेब सीरीज़ ‘हसरतें सीजन 3: मिडनाइट ब्राइड’ (Hasratein Season 3 : Midnight Bride) को लेकर चर्चा में हैं. छोटे पर्दे से अपने करियर की पहचान बनाने वाली शिवांगी ने रियलिटी शो, फिक्शन और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग छाप छोड़ी है. हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा ओटीटी पर रिलीज हुई इस सीरीज़ में उनके दमदार किरदार को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बीते दिनों अपने अभिनय, सोशल मीडिया जर्नी, विवादों और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर शिवांगी ने खुलकर बातचीत की. पेश है उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश...

Advertisment

‘हसरतें सीजन 3’ (Hasrate Season 3) से जुड़ना आपके लिए कितना खास था?

जब मुझे शकुंतलम टेलीफिल्म्स (Shakuntalam Telefilms) के साथ काम करने का मौका मिला, तो मैं सच में थोड़ा डर गई थी. ‘हसरतें’ अपने आप में इतना बड़ा शो है कि उसके साथ जुड़ना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मेरे मन में बस यही था कि मुझे दर्शकों को निराश नहीं करना है, मेकर्स को निराश नहीं करना है. मैंने ज्यादा कुछ सोचने के बजाय खुद से कहा—“तुम अपना बेस्ट दो, बाकी चीजें अपने आप सही हो जाएंगी.”

‘मिडनाइट ब्राइड’ में आपका किरदार क्या है और इसकी खासियत क्या है?

इस कहानी में मैं एक विधवा का किरदार निभा रही हूं. यह किरदार बहुत सिंपल दिखता है, लेकिन उसके अंदर कई लेयर्स हैं. वह कमजोर भी है, भावुक भी है, लेकिन अंत में बहुत मजबूत बनकर उभरती है. मैं मानती हूं कि जिंदगी में सबके सामने चुनौतियां आती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम जीना छोड़ दें. यही मैसेज इस किरदार के जरिए देने की कोशिश की गई है.

आपके को-एक्टर रोहन गंडोत्रा (Rohan Gandotra) के साथ अनुभव कैसा रहा?

मैं मानती हूं कि अच्छा को-एक्टर मिलना किस्मत की बात है. ‘मिडनाइट ब्राइड’ में मेरे साथ रोहन गांधोत्रा (Rohan Gandotra) थे. हमने पहले साथ काम नहीं किया था, लेकिन सेट पर उन्होंने मुझे बहुत कम्फर्टेबल महसूस कराया. ओटीटी में समय कम होता है, अगर दो-तीन दिनों में केमिस्ट्री नहीं दिखी तो स्क्रीन पर नहीं दिखेगी. मुझे लगता है कि जब आप अपने क्राफ्ट को लेकर सीरियस होते हैं, तो वह स्क्रीन पर नजर आता है.

ओटीटी पर बोल्ड और इंटीमेसी सीन को लेकर आपका क्या नजरिया है?

देखिए, ओटीटी पर इंटीमेसी एक हिस्सा है, लेकिन उसकी लिमिट पहले से डिस्कस होती है. मैं साउथ इंडस्ट्री में भी काम करती हूं—तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में—तो कुछ सीमाएं तय रहती हैं. मैं हमेशा मेकर्स के साथ बैठकर साफ कर देती हूं कि मैं क्या कर सकती हूं और क्या नहीं. अगर सब लोग कम्फर्टेबल हैं, तभी मैं प्रोजेक्ट लॉक करती हूं.

Hasratein Season 3 Shivangi Verma Rohan Gandotra

आपके करियर में सोशल मीडिया की क्या भूमिका रही है, और ट्रोलिंग व नेगेटिविटी को आप किस तरह संभालती हैं?

सोशल मीडिया मेरे लिए सिर्फ प्लेटफॉर्म नहीं है, वह मेरी पहचान है. कोविड के समय मेरी मां ने मुझे कहा कि वीडियो बनाओ, और वहीं से शुरुआत हुई. मुझे कई प्रोजेक्ट्स सोशल मीडिया की वजह से मिले. मुझे हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के गाने और फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ (Badass Ravi Kumar) में काम करने का मौका भी इसी वजह से मिला. हां, ट्रोलिंग भी हुई, नेगेटिविटी भी आई, लेकिन मैंने सीखा कि अगर लोग आज आपको प्यार करते हैं तो कल आलोचना भी करेंगे, और फिर दोबारा प्यार करेंगे.

गोविंद नामदेव विवाद पर आप क्या कहना चाहेंगी?

मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि वह एक कम्युनिकेशन गैप था. गोविंद नामदेव (Govind Namdev) सर का मैं आज भी सम्मान करती हूं. एक फोटो को लेकर गलतफहमी हुई. हम बस लोगों को गेस करने देना चाहते थे कि यह सीन का हिस्सा है, लेकिन बात अलग दिशा में चली गई. मैंने कभी किसी के खिलाफ कोई साजिश नहीं की. जो सच था, वह मुझे और मेरी टीम को पता है.

govind-namdev-not-dating-shivangi-verma

आपके करियर के तीन सबसे खास प्रोजेक्ट कौन से रहे?

अगर मुझे तीन प्रोजेक्ट्स चुनने हों, तो पहला होगा ‘नच बलिए’ (Nach Baliye). वह मेरी जिंदगी का बड़ा रियलिटी शो था. दूसरा ‘मिडनाइट ब्राइड’, क्योंकि यह पूरी तरह परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड रोल था. और तीसरा ‘तेरा इश्क मेरा फितूर’ (Tera Ishq Mera Fitoor), जिसमें मैंने सेहबान अज़ीम (Sehban Azim) और दीपशिखा नागपाल (Deep Shikha Nagpal) के साथ काम किया. उस शो के बाद मुझे बहुत सराहना और नए प्रोजेक्ट्स मिले.

आपकी बकेट लिस्ट में अभी क्या-क्या शामिल है? आप आगे क्या हासिल करना चाहती हैं?

मेरी बकेट लिस्ट सच कहूं तो कभी खत्म नहीं होने वाली है. मैं खुद को किसी एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखना चाहती. मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि मैं ज्यादा से ज्यादा फीमेल-सेंट्रिक कहानियों का हिस्सा बनूं,. मैं अलग-अलग जॉनर में काम करना चाहती हूं—रोमांटिक थ्रिलर मेरा फेवरेट है, लेकिन मैं कंटेंट-ड्रिवन फिल्में, मजबूत वेब सीरीज़ और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी करना चाहती हूं. साउथ इंडस्ट्री में भी और काम करना चाहती हूं, क्योंकि वहां का काम करने का तरीका और कहानियां दोनों बहुत अलग और समृद्ध हैं. साथ ही, बड़े डायरेक्टर्स के साथ फिल्में करना और भविष्य में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करना भी मेरी बकेट लिस्ट में शामिल है.

kranti-shanbhag-and-vikram-bhatt-2025-08-23-13-38-22

आपके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं?

बहुत सारी चीजें पाइपलाइन में हैं. मैं जल्द ही विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) के ‘रॉकेट रील्स’ (Rocket Reels) के लिए शूटिंग शुरू करने वाली हूं. इसके अलावा साउथ की कुछ फिल्में रिलीज के इंतजार में हैं. 

अपने फैंस को आप क्या संदेश देना चाहेंगी?

मैं अपने सभी फैंस को दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं. आपका प्यार और सपोर्ट ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. मैं वादा करती हूं कि हमेशा मेहनत करूंगी और आपको निराश नहीं करूंगी. जल्द ही महिला दिवस आने वाला है तो इस अवसर पर मैं सभी महिलाओं से यही कहना चाहती हूं—अपने सपनों को जरूर जिएं, मेहनत करें और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए आगे बढ़ें. जिंदगी एक ही है, इसे पूरी तरह जिएं.

READ MORE:

5 करोड़ का कर्ज बना मुसीबत! जानिए कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल, जिनसे उधार लेकर फंसे राजपाल यादव

आर्यन-सुहाना-अबराम संग बॉन्डिंग पर शाहरुख खान का इमोशनल बयान

Tags : Hasratein Season 3 | Chahat Pandey Hasratein Season 3 | INTERVIEW WITH SHIVANGI VERMA FOR HER NEW SHOW HASRATEIN- SEASON 3 | Hasratein OTT release 2026 | Shivangi Verma | Shivangi Verma Exclusive Interview | Shivangi Verma Interview | SHIVANGI VERMA TALK ABOUT BB 18

Advertisment
Latest Stories