Advertisment

INTERVIEW Rohit Dhiman: मैं फिटनेस का एक्सपर्ट नहीं हूँ, बस लिमिट में खाना और एक्टिव रहना जानता हूँ

टीवी सीरियल ‘जाने अनजाने हम मिले’ में नजर आने वाले अभिनेता रोहित धीमान मानते हैं कि फिट रहने के लिए किसी सख्त डाइट या भारी-भरकम रूटीन की जरूरत नहीं होती...

author-image
By Shilpa Nalamwar
New Update
Rohit Dhiman said I m not a fitness expert I just know how to eat in moderation and stay active
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

टीवी सीरियल ‘जाने अनजाने हम मिले’ (Jaane Anjaane Hum Mile) में नजर आने वाले अभिनेता रोहित धीमान (Rohit Dhiman) मानते हैं कि फिट रहने के लिए किसी सख्त डाइट या भारी-भरकम रूटीन की जरूरत नहीं होती. हाल ही में मायापुरी मैगजीन की पत्रकार शिल्पा नालमवार से एक खास बातचीत में रोहित ने अपने खाने-पीने, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े कई दिलचस्प राज़ साझा किए.

Advertisment

(Rohit Dhiman Interview) आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

rohit dhiman

सबसे पहले बताइए आपका फेवरेट मील कौन-सा है?

मेरा फेवरेट मील लंच है. सुबह मुझे भूख लग जाती है और दोपहर में अच्छे से खाना खाने का मौका मिलता है, इसलिए मुझे लंच सबसे ज्यादा पसंद है.

आपका ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर आमतौर पर कैसा होता है?

मैं ज़्यादा नहीं खाता. आमतौर पर दिन में दो ही मील लेता हूँ. ब्रेकफास्ट अक्सर स्किप हो जाता है, कभी-कभी स्मूदी ले लेता हूँ. लंच में पनीर राइस, एग राइस, चिकन या सलाद खाता हूँ. डिनर बहुत सिंपल होता है – दाल, चावल, सब्ज़ी और सलाद. कुछ भी फैंसी नहीं.

क्या आप उन लोगों में से हैं जो कुछ भी खाकर फिट रह सकते हैं?

कहीं न कहीं हाँ. अगर मैं ज़्यादा भी खा लूँ तो मेरे दोस्तों की तरह वज़न नहीं बढ़ता. तो मैं खुद को इस मामले में लकी मानता हूँ.

rohit

शूटिंग के दौरान खाने का टाइम कैसे मैनेज करते हैं?

शूटिंग पर टाइम नहीं मिलता, तो मैं प्रोटीन बार्स, फल और जूस ले लेता हूँ. इससे भूख भी कंट्रोल रहती है और एनर्जी भी बनी रहती है.

आपको सुबह जल्दी उठना पसंद है या देर रातव तक काम करना?

मैं बिल्कुल अर्ली राइज़र नहीं हूँ. मुझे सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं. अगर सुबह उठना पड़े तो मैं थोड़ा क्रैंकी हो जाता हूँ. मुझे रात ज़्यादा पसंद है.

आपका फेवरेट व्यंजन कौन- सा है?

मेरी कोई फेवरेट व्यंजन नहीं है. मुझे बस टेस्टी खाना पसंद है. अगर सुशी स्वादिष्ट है तो मुझे पसंद आएगी, नहीं तो नहीं. छोले- भटूरे मुझे बहुत पसंद हैं, लेकिन वो भी अच्छे बने हों तभी.

क्या आपका कोई चीट मील होता है?

नहीं, ऐसा कुछ फिक्स नहीं है. जब मन करता है, खा लेता हूँ. कभी पराठे, कभी पिज़्ज़ा, कभी छोले- भटूरे. बस इतना ही.

डाइट में कोई सख्त “नो-नो”?

मैं शुगर कम करने की कोशिश करता हूँ, लेकिन मुझे मिठाइयाँ बहुत पसंद हैं. गुलाब जामुन, रसगुल्ले, चीज़केक – सब कुछ. बचपन से ही घर में मिठाइयों का शौक रहा है.

वर्कआउट के लिए दिन का बेस्ट टाइम क्या है

अगर शूट नहीं है तो दोपहर के बाद वर्कआउट करता हूँ. लेकिन शूटिंग के दिनों में सुबह एक्सरसाइज़ करना बेहतर लगता है, क्योंकि शाम तक बॉडी बहुत थक जाती है.

Jaane-Anjaane-Hum-Mile-1

आपकी पसंदीदा हेल्दी चीज़ क्या हैं?

प्रोटीन बार्स, लो-कार्ब वाफर्स और मखाना. 

आपका फेवरेट स्ट्रीट फूड क्या है?

छोले-भटूरे और समोसे. अभी हाल ही में दाबेली भी खाई, वो भी मुझे बहुत पसंद है.

अपने फैंस को फिटनेस और डाइट को लेकर क्या मैसेज देना चाहेंगे? 

मैं खुद को फिटनेस गुरु नहीं मानता. बस इतना कहूँगा – सब कुछ खाइए, लेकिन लिमिट में. और खुद को एक्टिव रखिए, वर्कआउट ज़रूरी है.

written by PRIYANKA YADAV

Read More: 

‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज

स्टेज पर एक्ट्रेस को शादी का ऑफर देते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

Tags : Jaane Anjane Hum Mile | Jaane Anjane Hum Mile 1st episode | Jaane Anjane Hum Mile Full episode | Jaane Anjane Hum Mile latest episode | Jaane Anjane Hum Mile new episode | Jaane Anjane Hum Mile new promo Jaane Anjaane Hum Mile latest episode | Jaane Anjaane Hum Mile new episode | Jaane Anjaane Hum Mile On Location 

Advertisment
Latest Stories