Advertisment

म्यूज़िक एल्बम ‘Qayamat’ के प्रोड्यूसर Manohar Ramchandani से खास बातचीत

म्यूज़िक एल्बम ‘क़यामत’ को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बीच, प्रोड्यूसर मनोहर रामचंदानी ने मायापुरी मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में अपने सफ़र, मराठी फिल्म ‘केसरी’ और भविष्य की योजनाओं पर बात की।

author-image
By Priyanka Yadav
New Update
maxresdefault
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

म्यूज़िक और सिनेमा की दुनिया में एक प्रोड्यूसर की भूमिका बेहद अहम होती है.  हाल ही में रिलीज़ हुआ म्यूज़िक एल्बम क़यामत’ दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पा रहा हैजिसमें अभिनेत्री तानिया चटर्जी नज़र आ रही हैं.  इसी कड़ी में मायापुरी मैगज़ीन की पत्रकार प्रियंका यादव ने प्रोड्यूसर मनोहर रामचंदानी से खास बातचीत की.  इस बातचीत में उन्होंने अपने प्रोड्यूसर बनने के सफरमराठी फिल्म केसरी’ बेटे संतोष रामचंदानी के साथ काम करने और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की.

Advertisment

एक प्रोड्यूसर के तौर पर इस एल्बम क़यामतमें आपकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी क्या रहीशूटिंग के दौरान आपका अनुभव कैसा रहा?

एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेरी ज़िम्मेदारी बिल्कुल एक सामान्य प्रोड्यूसर जैसी ही होती हैलेकिन सबसे बड़ा चैलेंज सभी कलाकारों के बीच सही कोऑर्डिनेशन बनाए रखना होता है.  क़यामतकी शूटिंग दो दिनों में पूरी हुई और शूट बहुत अच्छे से हुआ.  भगवान की कृपा से इस गाने को अब तक जो रिस्पॉन्स मिला हैवह काफी अच्छा है.  

आपने मराठी फिल्म केसरीको भी प्रोड्यूस किया है.  इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा कहाँ से मिली?

मराठी फिल्म केसरीमें मैं को-प्रोड्यूसर था और मेरे बेटे संतोष रामचंदानी इसके प्रोड्यूसर थे.  हमारा परिवार एक प्रोडक्शन हाउस चलाता है- भावना प्रोडक्शंस और भावना फिल्म्स एलएलपी.  कोरोना के बाद इंडस्ट्री का माहौल बदल गया और उसी के बाद हमने पहली बार हिंदी म्यूज़िक इंडस्ट्री में कदम रखा. आज की म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक प्रोड्यूसर की भूमिका को आप कैसे देखते हैंआज के समय में प्रोड्यूसर की भूमिका बहुत ज़रूरी है.  अगर प्रोड्यूसर निवेश नहीं करेगातो कलाकारों को सपोर्ट नहीं मिलेगा और अच्छी चीज़ें दर्शकों तक नहीं पहुंच पाएंगी.  जैसे एक माली पेड़ की सही देखभाल करता हैवैसे ही किसी भी प्रोजेक्ट को सही दिशा देने में प्रोड्यूसर की भूमिका अहम होती है.  

Producer Manohar Ramchandani

Also Read:Saif और Kareena ने स्टैंड्स में मचाई हलचल, फैंस भी खुश, उन्हें दिखा वही ‘गीत’ वाली एनर्जी है

किसी म्यूज़िक प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने से पहले आप किन बातों पर सबसे ज़्यादा ध्यान देते है?

सबसे पहले कास्टिंग पर ध्यान दिया जाता है.  पूरी टीम का बैकग्राउंड चेक किया जाता हैकलाकार पहले क्या कर चुका है या अगर वह नया है तो उसमें क्या स्किल्स हैं.  उसका लुकस्क्रीन प्रेज़ेंस और टेक्स्ट सब कुछ देखा जाता है.  यह एक लंबी प्रक्रिया होती है. 15–16 घंटे की शूटिंग के बाद स्क्रीन पर सिर्फ 4–5 मिनट का फाइनल आउटपुट आता है.  

क्या भविष्य में भी ऐसे दमदार और यूथ-सेंट्रिक म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स लाने की योजना है ? 

जी हांबिल्कुल अभी दो और हिंदी गानों पर काम चल रहा हैजिनमें से एक की शूटिंग गोवा (में होगी.  इसके बाद हम एक वेब सीरीज़ की भी प्लानिंग कर रहे हैं और अगर भगवान ने चाहा तो साल 2027 में एक हिंदी फिल्म भी लेकर आएंगे.

आपके बेटे संतोष रामचंदानी भी आपके साथ इस इंडस्ट्री में जुड़े हैं. किसी भी प्रोजेक्ट के दौरान आप सेट प्र पिता के रूप में होते हैं या प्रोड्यूसर के तौर परसेट पर?

हम पिता-पुत्र नहींबल्कि दोनों प्रोड्यूसर की भूमिका में रहते हैं.  काम के दौरान रिश्तों से ज़्यादा प्रोफेशनल सोच रखी जाती है.

Also Read: Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरेंडर करने का दिया आदेश

क्या आप अपने बेटे को विरासत आगे बढ़ाने को लेकर कोई सलाह देना चाहेंगेअसल में मेरे बेटे ने व्हिसलिंग वुड्स

सेसुभाष घई के मार्गदर्शन में डिप्लोमा किया है.  यह इंडस्ट्री उसका पैशन है और कई बार वह मुझे ही गाइड करता है.  मुझे उस पर पूरा भरोसा है.

जब भी मायापुरी मैगज़ीन का नाम आता हैसबसे पहले कौन-सी यादें आपके ज़हन में आती हैं?

कॉलेज के दिनों से ही हम मायापुरी मैगज़ीन के बारे में सुनते आ रहे हैं.  उस समय डिजिटल मीडिया नहीं थातब मायापुरी ही सितारों के इंटरव्यू और खबरें लोगों तक पहुंचाती थी.  हर कलाकार चाहता था कि उसका इंटरव्यू मायापुरी में छपे.  वहीं लोटपोट मैगज़ीन (और मोटू-पतलू (बच्चों के बीच आज भी बेहद लोकप्रिय हैं.

Also Read:R Madhavan: आखिर क्यों आर माधवन ने चार साल छोड़ी थी एक्टिंग?

Also Read: Varun Sharma Birthday: फुकरे के चूचा कैसे बने कॉमेडी किंग? जानिए वरुण शर्मा की कहानी

FAQ

Q1. मनोहर रामचंदानी किस क्षेत्र से जुड़े हैं?

मनोहर रामचंदानी म्यूज़िक और सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े एक प्रोड्यूसर हैं।

Q2. हाल ही में उनका कौन-सा प्रोजेक्ट चर्चा में है?

उनका हाल ही में रिलीज़ हुआ म्यूज़िक एल्बम ‘क़यामत’ दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पा रहा है।

Q3. ‘क़यामत’ एल्बम में कौन-सी अभिनेत्री नज़र आ रही हैं?

इस म्यूज़िक एल्बम में अभिनेत्री तानिया चटर्जी दिखाई दे रही हैं।

Q4. यह इंटरव्यू किस प्लेटफॉर्म के लिए किया गया था?

यह खास बातचीत मायापुरी मैगज़ीन की पत्रकार प्रियंका यादव ने की।

Q5. इंटरव्यू में मनोहर रामचंदानी ने किन विषयों पर बात की?

उन्होंने अपने प्रोड्यूसर बनने के सफर, मराठी फिल्म ‘केसरी’, बेटे संतोष रामचंदानी के साथ काम करने और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

 Manohar Ramchandani | Qayamat music album | taniya chatterjee hot | taniya chatterjee hot live | taniya chatterjee kiss not present in content

Advertisment
Latest Stories