/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/varun-sharma-2026-02-04-10-46-11.jpeg)
ताजा खबर: वरुण शर्मा एक भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन हैं. वह हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाने जाते हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘फुकरे’ सीरीज में निभाए गए अपने किरदार “चूचा” से मिली है, जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.
Read More: ‘फैमिली बिजनेस’ का फर्स्ट लुक आउट, नेटफ्लिक्स पर आएगी नई ड्रामा सीरीज
फैमिली (Varun Sharma family)
/mayapuri/media/post_attachments/images/newimg/05052024/05_05_2024-varun_sharma_23711701_m-616484.webp)
वरुण शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं. वह अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखते हैं और बहुत कम ही उनके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करते हैं. इतना जरूर पता है कि वरुण शर्मा का जन्म एक मिडिल-क्लास पंजाबी परिवार में हुआ था और उनके माता-पिता ने उनके करियर को शुरू से ही सपोर्ट किया है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक्टिंग में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी और परिवार के सहयोग से ही वह चंडीगढ़ जाकर मीडिया और फिल्म से जुड़ी पढ़ाई कर पाए. आज भी वरुण शर्मा कई इंटरव्यू में कहते हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का सबसे बड़ा हाथ है, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया.
शिक्षा (Varun Sharma Education)
/mayapuri/media/post_attachments/images/images/2025/apr/varun-seven-april-a_d-808267.jpg)
वरुण शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई द लॉरेंस स्कूल, सनावर से की. इसके बाद उन्होंने एपिजे स्कूल, जालंधर से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. आगे चलकर उन्होंने ITFT चंडीगढ़ से मीडिया, एंटरटेनमेंट और फिल्म टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री हासिल की.
Read More: Jeh को रोकते हुए Kareena Kapoor का क्यूट अंदाज वायरल,फैंस बोले- 'बिल्कुल हमारी मम्मी जैसी'
करियर ( Varun Sharma Career)
साल 2013 में वरुण शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘फुकरे’ से की, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लंबा ने किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दुनियाभर में लगभग 49 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म में उनके किरदार "चूचा" को दर्शकों ने खूब पसंद किया.
2015 में वरुण शर्मा फिल्म ‘डॉली की डोली’ में नजर आए. इसके बाद उन्होंने कपिल शर्मा के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में काम किया, जो हिट साबित हुई. इसी साल वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में भी नजर आए, जिसमें शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में थे. यह फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी और दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया.
2017 में उन्होंने कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘राब्ता’ में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. हालांकि उसी साल आई ‘फुकरे रिटर्न्स’ जबरदस्त हिट साबित हुई और इसने करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की.
Read More: रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
2018 में वह गोविंदा के साथ फिल्म ‘फ्राइडे’ में नजर आए.
/mayapuri/media/post_attachments/2018/10/fryday-movie-review-govinda-varun-sharma-759-522801.jpg?w=1200)
2019 में उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया जैसे –
अर्जुन पटियाला (कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ के साथ)
/mayapuri/media/post_attachments/aajtak/images/story/201906/arjun_patila_1024_1561011959_749x421-139584.jpeg?size=948:533)
खानदानी शफाखाना (सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह के साथ)
/mayapuri/media/post_attachments/rf/image_size_630x354/HT/p2/2020/09/06/Pictures/_6a460198-f001-11ea-9fc5-24cdb6226899-269621.jpg)
छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ)
2020 में वरुण शर्मा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट वीडियो के कॉमेडी शो ‘सबसे फनी कौन’ को होस्ट भी किया.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMzg5YmRlZDEtZjAwZi00M2Q3LWFiNmEtYTc0NGRjY2E3NGJkXkEyXkFqcGc@._V1_-718100.jpg)
2021 में वह फिल्म ‘रूही’ में नजर आए, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और जान्हवी कपूर थे. यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी थी.
आने वाली फिल्मे (Varun Sharma upcoming film)
वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट के साथ 'राहु केतु' में नज़र आएंगे, यह फिल्म 2026 की शुरुआत में रिलीज़ होने के कारण चर्चा में है.
गाने
फिल्म्स
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/varun-sharma-films-2026-02-04-10-53-07.png)
FAQ
प्रश्न 1. वरुण शर्मा कौन हैं?
उत्तर:Varun Sharma एक भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन हैं, जो हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाने जाते हैं.
प्रश्न 2. वरुण शर्मा को सबसे ज्यादा पहचान किस रोल से मिली?
उत्तर: उन्हें फिल्म सीरीज Fukrey में निभाए गए “चूचा” के किरदार से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली.
प्रश्न 3. वरुण शर्मा का जन्म कब हुआ?
उत्तर: वरुण शर्मा का जन्म 4 फरवरी 1990 को हुआ था.
प्रश्न 4. वरुण शर्मा की पहली फिल्म कौन सी थी?
उत्तर: उनकी डेब्यू फिल्म Fukrey थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी.
प्रश्न 5. वरुण शर्मा ने किन हिट फिल्मों में काम किया है?
उत्तर: उन्होंने फुकरे, फुकरे रिटर्न्स, दिलवाले, छिछोरे, किस किसको प्यार करूं, और रूही जैसी फिल्मों में काम किया है.
Read More:‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज
varun sharma instagram | Varun Sharma Manjot Singh | Fukrey 2 | fukrey 3 cast
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)