/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/undeterred-by-the-harsh-weather-vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-shared-his-experience-2026-02-04-18-08-17.jpeg)
टीवी की दुनिया की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ में से एक ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ (Bhabiji Ghar Par Hain -Fun on the Run) अब सिनेमा पर आ रही है. हाल ही में मायापुरी मैगजीन की पत्रकार प्रियंका यादव ने फिल्म के निर्माता बिनैफर-संजय कोहली के बेटे और फिल्म के को- प्रोड्यूसर विहान कोहली (Vihaan Kohli), जिन्होंने शूटिंग का पूरा कार्यभार भी सम्भाला है, से बात की. इस इंटरव्यू में विहान ने शूटिंग के अनुभव, विरासत की जिम्मेदारी और बदलते कंटेंट ट्रेंड्स पर खुलकर बातचीत की. आइये जानते है इस बातचीत के मुख्य अंश...
संजय कोहली और बिनैफर कोहली जैसे अनुभवी निर्माताओं के बेटे होने के नाते, आपने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किस नज़र से समझा?
मेरे लिए यह सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और परंपरा है. मैंने विदेश में पढ़ाई की, अलग-अलग देशों में काम किया, डिस्ट्रीब्यूशन, प्रोडक्शन फाइनेंस और एजेंसी सिस्टम को समझा. इसके साथ ही मैंने ग्राउंड लेवल पर भी काम किया—सेट पर AD के तौर पर, ताकि इंडस्ट्री को सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि मेहनत से समझ सकूँ. इससे मुझे यह एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में टिके रहना सिर्फ टैलेंट से नहीं, बल्कि अनुशासन और सम्मान से जुड़ा है.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-06-52.jpeg)
‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म की शूटिंग का ओवरऑल अनुभव आपके लिए कैसा रहा?
मैं अपनी आँखों से और कैमरे के जरिए सब कुछ देख रहा था और सच कहूँ तो यह अनुभव अविश्वसनीय था. शूट के पहले दिन हल्की बारिश हुई, जिसे हमने किसी तरह मैनेज कर लिया, लेकिन दूसरे दिन बारिश इतनी तेज़ थी कि शूट कैंसिल करना पड़ा. उस वक्त सबसे बड़ी चुनौती बजट, टाइमलाइन और हमारी कमिटमेंट थी—जो सिर्फ प्रोडक्शन हाउस से नहीं, बल्कि खुद से और पूरी टीम से किया हुआ वादा था. इसके बावजूद पूरी यूनिट का जज़्बा काबिल-ए-तारीफ था. सभी ने मिलकर तय किया कि एक ब्रेक छोड़कर कैंसिल हुए सारे सीन्स कवर किए जाएंगे. स्पॉट बॉय से लेकर कैमरा, साउंड और कॉस्ट्यूम तक, हर डिपार्टमेंट ने एक टीम की तरह काम किया. इसी दौरान एक सीन ब्रेक के समय पेड़ गिर गया और रवि किशन (Ravi Kishan ) जी को चोट भी लगी. वे कुछ देर वैनिटी वैन में रहे, लेकिन फिर वापस आकर बोले—“शूट करते हैं.” 200 लोगों की यूनिट मौजूद हो और कोई कलाकार ऐसा जज़्बा दिखाए, तो वह उनके प्रोफेशनलिज़्म और समर्पण को दर्शाता है. इस अनुभव ने पूरी टीम को और मज़बूत बना दिया।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-04-17.jpeg)
READ MORE: Bhabiji Ghar Par Hain - Fun on the Run फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर Sanjay Kohli से खास बातचीत
एक स्थापित प्रोडक्शन हाउस की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, अपनी खुद की क्रिएटिव पहचान बनाना कितना चुनौतीपूर्ण रहा है?
यह एक बड़ा अहम सवाल हमेशा मेरे मन में रहता है—क्या मैं अपनी क्रिएटिविटी को आगे ले जा पाऊँगा? लेकिन सच कहूँ तो मुझे अपने सीनियर्स का बहुत सपोर्ट मिला. अनुभव और नए विचारों के बीच बैलेंस बनाना सबसे बड़ी चुनौती थी. टीम के साथ डिस्कशन, बहस और नए आइडियाज़ के ज़रिए यह सफर आसान हुआ. विरासत को आगे बढ़ाते हुए कुछ नया जोड़ना ही मेरी कोशिश रही है.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-04-02.jpeg)
अपने माता-पिता—संजय सर और बिनैफर मैम—से आपको प्रोफेशनल रूप से सबसे अहम सीख क्या मिली है?
सबसे बड़ी सीख जो मुझे अपने माता-पिता से मिली, वह है हर किसी का सम्मान करना। सेट पर हर व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है, चाहे वह स्पॉट बॉय हो या डायरेक्टर। अगर टीम को सही सम्मान और समझदारी के साथ काम करने का माहौल मिले, तो वही टीम मुश्किल हालात में हमेशा आपके साथ खड़ी रहती है। मैंने यह सब अपने माता-पिता को काम करते हुए देखकर सीखा, और यह बात आज भी मेरे हर प्रोजेक्ट में मेरी मार्गदर्शक बनी हुई है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-04-38.jpeg)
‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म में सह-निर्माता और कंटेंट हेड के रूप में आपका अनुभव कैसा रहा?
यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास और सीख से भरा रहा. एक ऐसी फ्रेंचाइज़ को फिल्म में बदलना, जिसे दर्शक 11 सालों से टीवी पर देख रहे हैं, अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी थी. इस प्रोजेक्ट में मैंने सिर्फ क्रिएटिव नहीं, बल्कि प्रोडक्शन, प्लानिंग, टाइमलाइन और टीम मैनेजमेंट के हर पहलू को बहुत करीब से देखा. शूटिंग के दौरान आई चुनौतियाँ—चाहे वह मौसम से जुड़ी हों या लोकेशन से—ने मुझे सिखाया कि टीमवर्क के बिना कोई भी फिल्म पूरी नहीं हो सकती.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-04-56.jpeg)
एक नई पीढ़ी के कंटेंट लीडर के तौर पर आपके लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी क्या है—कुछ नया ट्राय करना या बने-बनाए भरोसे को बनाए रखना?
हमारे बैनर से दर्शकों की एक उम्मीद जुड़ी होती है, एक जाना-पहचाना टेस्ट, जिसे बनाए रखना बेहद जरूरी है। लेकिन आज के समय में नए प्लेटफॉर्म्स और नए जॉनर में एक्सपेरिमेंट करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि कंटेंट ताज़ा और दर्शकों के लिए रोचक बना रहे। मेरे लिए हमेशा यह चुनौती होती है कि पुराने भरोसे को बनाए रखते हुए नए आइडियाज और इनोवेशन को भी सही तरीके से पेश किया जाए
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-05-10.jpeg)
आपके हिसाब से अच्छा कंटेंट किसे कहते हैं—जो ट्रेंड में हो या जो लंबे समय तक याद रखा जाए?
मेरे हिसाब से अच्छा कंटेंट वही है जो लंबे समय तक याद रहे. ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन क्लासिक कंटेंट हमेशा ज़िंदा रहता है. अगर कोई कहानी दर्शकों के दिल में जगह बना ले, तो वही उसकी सबसे बड़ी जीत होती है.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-05-27.jpeg)
किस तरह का कंटेंट आप खुद देखकर सबसे ज़्यादा एंजॉय करते हैं?
मुझे कॉमेडी बहुत पसंद है, क्योंकि यह सबसे मुश्किल जॉनर है. इसके अलावा वॉर और आर्मी बेस्ड फिल्में भी मुझे आकर्षित करती हैं, क्योंकि मैं उस दुनिया से थोड़ा जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-05-40.jpeg)
आज के युवा दर्शकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए, आप कंटेंट को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं?
मैं मानता हूँ कि सिर्फ डेटा देखकर कंटेंट बनाना सही तरीका नहीं है. अगर आप दिल से कहानी महसूस करते हैं और वह आपको एंटरटेन करती है, तो वही कहानी दर्शकों तक भी पहुँचती है. कंटेंट कोई फॉर्मूला नहीं होता—यह एक एहसास होता है, और मैं उसी एहसास के साथ आगे बढ़ना चाहता हूँ.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-06-34.jpeg)
READ MORE:
धनुष संग शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर की सफाई, बोलीं- “भाई जैसे हैं”
विक्रांत मैसी की नई सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का फर्स्ट लुक आउट
Tags : Bhabiji Ghar Par Hai | Bhabiji Ghar Par Hai SHOW | Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run | Bhabiji Ghar Par Hain Movie | Bhabiji Ghar Par Hain news | Bhabiji Ghar Par Hain Trailer Launch | Bhabiji Ghar Par Hain upcoming twists
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)