/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/zc-2026-02-04-13-42-51.jpeg)
टीवी की दुनिया में सालों से दर्शकों को हँसी का डोज़ देने वाला सुपरहिट शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) अब फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ (Bhabiji Ghar Par Hain - Fun on the Run) के रूप में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इस खास मौके पर फिल्म और शो की प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली (Binaiferr Kohli) से मायापुरी मैगजीन की पत्रकार प्रियंका यादव ने खास बातचीत की। इस बातचीत में फिल्म, कॉमेडी, महिला प्रोड्यूसर होने के अनुभव और टीवी इंडस्ट्री के भविष्य पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। आइये जानते हैं इस मुलाकात के खास अंश......
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/11/Rohitashv-Gour-Vidisha-Srivastava-Aasif-Sheikh-And-Shubhangi-Atre-Led-Bhabiji-Ghar-Par-Hain-%E2%80%93-Fun-On-The-Run-To-Release-In-Theatres-On-February-6-2026-640320.webp)
फिल्म बनाते समय क्या यह ध्यान रखा गया कि टीवी और सिनेमा के दर्शकों की पसंद अलग होती है?
फिल्म बनाते समय हमने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि टीवी और सिनेमा के दर्शकों की पसंद और देखने का अनुभव अलग होता है। टीवी एक डेली मीडियम है, जहाँ दर्शक किरदारों के साथ धीरे-धीरे जुड़ते हैं, जबकि फिल्म में ढाई घंटे के भीतर पूरी कहानी कहनी होती है। इसी वजह से फिल्म के लिए हमने हर लेवल पर अपग्रेड किया—चाहे वह राइटिंग हो, कैमरा हो या विज़ुअल ट्रीटमेंट। कॉमेडी के पंच को भी और शार्प किया गया है, ताकि थिएटर में बैठा दर्शक एक भी पल बोर न हो। हमारी कोशिश यही रही कि फिल्म का हर सीन, हर फ्रेम बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर बनाया जाए, ताकि टीवी के दर्शकों के साथ-साथ सिनेमा लवर्स को भी कुछ नया और ताज़ा महसूस हो।”
/bollyy/media/media_files/uploads/2022/05/Binaiferr-Kohli-2.jpeg)
रवि किशन और मुकेश तिवारी जैसे कलाकारों से फिल्म को क्या मजबूती मिली?
कॉमेडी में किरदार सबसे अहम होते हैं। रवि किशन और मुकेश तिवारी जैसे कलाकार फिल्म में एक अलग एनर्जी और फ्लेवर लेकर आए हैं। उनकी मौजूदगी से कहानी और मज़बूत हुई है और कॉमेडी का लेवल भी बढ़ा है। उनके साथ काम करने का अनुभव भी बहुत प्यार रहा। सिनेमा के इतने बड़े सितारे होकर भी वे स्टारडम जैसी कोई भावना नहीं रखते। साथ ही मनोज तिवारी जी ने कपन सहयोग दिया। (Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run film)
Also Read: म्यूजिक सेंसेशन Jasmeen Akhtar ने अपना लेटेस्ट सिंगल मलक दयाल रिलीज़ किया है।
एक महिला प्रोड्यूसर होने के नाते टीवी इंडस्ट्री में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
सच कहूँ तो मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि महिला होने की वजह से मेरे साथ किसी तरह का भेदभाव हुआ हो। मेरी टीम—नहीं, मैं उन्हें टीम नहीं कहूँगी—मेरा परिवार हमेशा हर कदम पर मेरे साथ खड़ा रहा। उन्होंने न सिर्फ़ मेरा साथ दिया, बल्कि मुझ पर भरोसा भी किया। इंडस्ट्री में मुझे हमेशा सम्मान और विश्वास मिला, और यही वो चीज़ है जो किसी भी प्रोफेशनल के लिए सबसे बड़ी ताक़त बन जाती है। जब आपके काम को आपकी पहचान बनने दिया जाए, न कि आपके जेंडर को, तब आगे बढ़ने का हौसला अपने आप मिलता है। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे ऐसा माहौल और ऐसे लोग मिले, जिन्होंने मुझे खुलकर काम करने और खुद पर विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/Untitled-design-2021-03-19T095711.312-177078.png)
सिनेमा में कलाकारों को जो सम्मान मिलता है वो टीवी के कलाकारों को नहीं मिलता। इस पर क्या कहना चाहेंगी?
टीवी इंडस्ट्री देश में सबसे ज़्यादा रोज़गार देने वाली इंडस्ट्री है, इसके बावजूद टीवी कलाकारों को वह सम्मान और पहचान नहीं मिल पाती, जिसके वे सही मायनों में हक़दार हैं। यह सिर्फ़ किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की ज़िम्मेदारी है कि टीवी एक्टर्स को भी नेशनल लेवल पर वह पहचान मिले, जो अब तक सिर्फ़ सिनेमा तक सीमित रही है। इसी दिशा में टीवी जगत के लोगों ने एक अहम पहल की है, जिसकी शुरुआत अभिनेता सुधांशु पांडे ने की थी। हमने उनकी इस पहल का समर्थन किया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम ज़रूर उठाए जाएंगे। (Bhabiji Ghar Par Hain movie release)
/mayapuri/media/post_attachments/img/popcorn/movie_lists/bhabiji-ghar-par-hain-movie-meet-the-star-cast-of-the-upcoming-comedy-film-based-on-the-hit-tv-serial-20260110162304-2351-978958.jpg)
इंडस्ट्री को लेकर आपकी सबसे बड़ी सीख क्या रही?
इंडस्ट्री को लेकर मेरी सबसे बड़ी सीख यही रही है कि डिसिप्लिन और टाइमलाइन से बड़ा कुछ नहीं होता। इस काम में आपको हर वक्त तैयार रहना पड़ता है—कभी अचानक लोकेशन बदलनी पड़ती है, कभी कोई कलाकार बीमार हो जाता है, तो कभी टेक्निकल इश्यू आ जाते हैं। एक प्रोड्यूसर को हर हाल में “फायरफाइटर” की तरह काम करना पड़ता है, जो हर मुश्किल को उसी पल संभाले। मैंने अपने शो फैमिली नंबर वन के समय खुद कपड़ों की सेटिंग से लेकर डिज़ाइन तक का काम किया था। वहीं से मैंने सीखा कि इस इंडस्ट्री में पाँच मिनट की भी देरी भारी पड़ सकती है। समय की पाबंदी सिर्फ़ आदत नहीं, बल्कि प्रोफेशनल ज़िम्मेदारी है। कोविड जैसे मुश्किल दौर में भी हमने एक भी एपिसोड कम नहीं किया। हर दिन दर्शकों तक एक नया एपिसोड पहुँचाया, क्योंकि हमारा मानना था कि दर्शकों का भरोसा सबसे ऊपर है। (Binaiferr Kohli woman producer interview)
/mayapuri/media/post_attachments/public/news/July2024/1720697087Fi%201200-630-996247.png)
Also Read:Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर: द रिवेंज' में होगा Yami Gautam का दमदार कैमियो
नए टीवी प्रोड्यूसर्स और राइटर्स को, खासकर कॉमेडी के क्षेत्र में, क्या सलाह देना चाहेंगी?
मेरी बस एक ही सलाह है—अच्छा काम करें और सबसे पहले पैसों के बारे में न सोचें। अगर आपका कंटेंट सच्चा और अच्छा होगा, तो दर्शक अपने आप उससे जुड़ेंगे। मैं खुद पिछले 11 सालों से हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हूँ कि आज दर्शकों को कुछ नया, कुछ बेहतर और कुछ यादगार कैसे दिया जाए। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जहाँ सरस्वती होती हैं, वहाँ लक्ष्मी को आना ही पड़ता है। जब आप पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन से काम करते हैं, तो सफलता और पहचान अपने आप आपके कदम चूमती हैं। यही सोच मुझे हर दिन आगे बढ़ने की ताक़त देती है और यही संदेश मैं नई पीढ़ी को देना चाहती हूँ।
‘मायापुरी’ मैगज़ीन 50 सालों से भी ज्यादा का सफर तय कर चुकी है, क्या इसके साथ आपकी कोई खास यादें हैं?
मायापुरी मैगज़ीन ने 50 साल से भी ज़्यादा का शानदार सफ़र तय किया है और इसके साथ मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं, जो आज भी दिल के बेहद क़रीब हैं। बहुत साल पहले मैं खुद मायापुरी के कवर की मॉडल रही हूँ। उस समय मैगज़ीन की कटिंग को संभालकर रखना मेरे लिए गर्व की बात हुआ करती थी। मायापुरी हमेशा से फ़िल्म इंडस्ट्री की सच्ची और बेबाक आवाज़ रही है। मीडिया का काम सिर्फ़ तारीफ़ करना नहीं होता—आपका काम है सच लिखना, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। अगर हमने कोई एपिसोड अच्छा नहीं दिया, तो उस पर भी लिखना आपका हक़ और ज़िम्मेदारी है। (Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run cast)
Bhabiji Ghar Par Hain episodes | Binaiferr Kohlis Bhabiji Ghar Par Hai | Comedy Film | Indian television show | Mayapuri Magazine | Code M & The Married Woman Producer not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)