Advertisment

Tanvi the Great: कब और कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Anupam Kher की 'तन्वी द ग्रेट'

ओटीटी: Tanvi the Great: अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं.

author-image
By Asna Zaidi
New Update
tanvi the great
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Tanvi the Great: अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ (Tanvi the Great) जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब करीब आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद इसकी OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने इसकी रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान किया, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.

Advertisment

मध्य प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी Anupam Kher की 'Tanvi The Great', सीएम मोहन यादव ने की फिल्म की तारीफ

कब और कहां देखें ‘तन्वी द ग्रेट’? (When and where to watch 'Tanvi The Great'?)

तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर हो रही है. यह 3 मार्च, 2026 से OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी

‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर ‘तन्वी द ग्रेट’के बारे में बात करते हुए कहा, "आपके लिए एक पर्सनल लेटर! नमस्ते मेरे प्यारे दोस्तों, हर फ़िल्म खास होती है. लेकिन कुछ फ़िल्में आपकी आत्मा का हिस्सा बन जाती हैं. तन्वी द ग्रेट मेरे लिए ऐसी ही एक फ़िल्म है. हमने यह फ़िल्म विश्वास के साथ बनाई है. हिम्मत में विश्वास!अच्छाई में विश्वास! यह विश्वास कि अलग होने का मतलब कम होना नहीं है.थिएटर से लेकर फेस्टिवल तक. सिनेमा हॉल से लेकर अजनबियों के शांत, इमोशनल मैसेज तक. यह सफर बहुत पर्सनल रहा है. और अब, मुझे आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि तन्वी द ग्रेट 3 मार्च को अमेजन प्राइम पर प्रीमियर हो रही है".

US-Iran Conflict: इजरायल-ईरान जंग में दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, हालात पर दिया अपडेट

"यह दिल की कहानी है"- अनुपम खेर 

अपनी बात को जारी रखते हुए अनुपम खेर ने लिखा,  "अब यह फिल्म आपकी है. आप इसे अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. अपने बच्चों के साथ. अपने माता-पिता के साथ. साथ बैठ सकते हैं. साथ में हँस सकते हैं. साथ में महसूस कर सकते हैं. यह सिर्फ एक फ़िल्म नहीं है.यह दिल की कहानी है. इज्जत की. हिम्मत की. अगर आपको लगता है कि सिनेमा अभी भी प्रेरणा दे सकता है. अगर आपको लगता है कि कहानियाँ अभी भी ठीक कर सकती हैं तो प्लीज तन्वी द ग्रेट देखें".

‘तन्वी द ग्रेट’में कौन की स्टारकास्ट हैं? (Tanvi the Great Starcast)

अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना के रोल में
शुभांगी दत्त तन्वी के रोल में
अरविंद स्वामी मेजर श्रीनिवासन के रोल में
इयान ग्लेन माइकल सिमंस के रोल में
बोमन ईरानी राजा साहब के रोल में
जैकी श्रॉफ ब्रिगेडियर जोशी के रोल में
पल्लवी जोशी विद्या रैना के रोल में
करण टैकर कैप्टन समर रैना के रोल में
नासर ब्रिगेडियर केएन राव के रोल में
जोआना आश्का जोआना सिओसेक के रोल में
जावेद अली खुद के रोल में

Tom Holland: क्या टॉम हॉलैंड ने Zendaya से की शादी, जानें सच्चाई

कब हुआ था ‘तन्वी द ग्रेट’ का एलान?

अनुपम खेर ने 7 मार्च 2024 को अपने 69वें जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए फ़िल्म की घोषणा की.[11] यह भी घोषणा की गई कि फ़िल्म की शूटिंग महा शिवरात्रि के दिन, या 8 मार्च से शुरू होगी.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. ‘तन्वी द ग्रेट’ क्या है? (What is ‘Tanvi the Great’?)

‘तन्वी द ग्रेट’ एक हिंदी फिल्म है, जो प्रेरणादायक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है.

2. फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं? (Who is associated with the film?)

फिल्म से जुड़े कलाकारों में दिग्गज अभिनेता Anupam Kher प्रमुख रूप से जुड़े रहे हैं.

3. ‘तन्वी द ग्रेट’ कब रिलीज हुई थी? (When was the film released?)

यह फिल्म जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

4. फिल्म की कहानी किस बारे में है? (What is the story about?

फिल्म की कहानी एक मजबूत और प्रेरणादायक किरदार ‘तन्वी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चुनौतियों का सामना कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती है.

Tags : Tanvi The Great | Tanvi The Great Movie | film Tanvi: The Great | Anupam Kher | anupam kher movies

Advertisment
Latest Stories