/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/bhabiji-ghar-par-hainfun-on-the-run-is-creating-a-sensation-on-the-big-scree-2026-02-06-14-41-55.jpeg)
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) पिछले कई वर्षों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. विभूति नारायण मिश्रा (Vibhuti Narayan Mishra) और अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) के चर्चित डायलॉग्स ने इस शो को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है. अब टीवी की इस सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ने फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ (Bhabiji Ghar Par Hain! Fun On The Run) के ज़रिये बड़े पर्दे पर भी एंट्री कर ली है.
/mayapuri/media/post_attachments/images/492c90362426c21a3025cea66e484eba_cc-311978.webp)
कॉमेडी की दुनिया में बड़ा नाम माने जाने वाले संजय कोहली (Sanjay Kohli) और बिनैफर कोहली (Binaifer Kohli) ने ‘भाबी जी घर पर हैं’, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ और ‘जीजाजी छत पर हैं’ जैसे हिट शोज़ के माध्यम से सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है. इस फिल्म के ज़रिये उनके बेटे विहान कोहली (Vihaan Kohli) भी को-प्रोड्यूसर के तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं. अब वही मशहूर टीवी वाला मज़ा सिनेमाघरों में दर्शकों को देखने को मिल रहा है.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/vihaan-kohli-of-bhabiji-ghar-par-hai-2026-02-04-18-04-02.jpeg)
पुराने किरदार, नए सितारे
फिल्म में शो के लोकप्रिय कलाकार शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre), आसिफ शेख (Aasif Sheikh), रोहिताश्व गौड़ (Rohitashv Gour) और विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Srivastava) नजर आएंगे. इनके साथ फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan), मुकेश तिवारी (Mukesh Tiwari) और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) भी अहम भूमिकाओं में हैं.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/11/Rohitashv-Gour-Vidisha-Srivastava-Aasif-Sheikh-And-Shubhangi-Atre-Led-Bhabiji-Ghar-Par-Hain-%E2%80%93-Fun-On-The-Run-To-Release-In-Theatres-On-February-6-2026-640320.webp)
क्या अलग है फिल्म में?
कहानी में अंगूरी और अनीता भाभी की ज़िंदगी में दो नए आशिकों की एंट्री होती है, जिससे जबरन शादी, गुंडागर्दी और हॉरर ट्विस्ट के चलते हालात पूरी तरह उलझ जाते हैं. रवि किशन और मुकेश तिवारी फिल्म में गुंडों के किरदार में दिखाई देते हैं, जो विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी को धमकाकर उनकी पत्नियों से शादी कराने की साजिश रचते हैं. इसी अफरा-तफरी और डर–हंसी के मेल के साथ फिल्म को हॉरर-कॉमेडी के रूप में पेश किया गया है.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZWNmMjMwOTktNTQzNC00MmUwLWIzZjgtNWI1N2U0NDE2ZWU3XkEyXkFqcGdeQXRyYW5zY29kZS13b3JrZmxvdw@@._V1_QL75_UX500_CR0,0,500,281_-605163.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2022/03/20/0cc4bd3e5f4f070d78eda1f19ab22865_original-130628.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=640)
कलाकारों ने साझा किये अनुभव
फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ के कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए.
अभिनेता आसिफ शेख ने कहा कि सिनेमा और टीवी अलग माध्यम हैं, इसलिए शुरुआत में फिल्म को लेकर थोड़ी झिझक थी, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ते ही साफ हो गया कि यह शो की कॉपी नहीं, बल्कि एक नई यात्रा है. उनके मुताबिक, बड़े पर्दे पर किरदार, भावनाएं और दृश्य ज्यादा प्रभाव छोड़ते हैं और दर्शकों को बिल्कुल नया अनुभव मिलता है.
/mayapuri/media/post_attachments/as0fc8uyms2e1-176260.png)
वहीं, अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने बताया कि कई तक शो का हिस्सा रहने के बाद फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि निर्देशक शशांक बाली (Shashank Bali) कलाकारों को खुलकर काम करने की आज़ादी देते हैं. देहरादून और मसूरी में हुई शूटिंग को उन्होंने यादगार बताया और कहा कि अंगूरी का किरदार उनके दिल के बेहद करीब है.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/03/Shubhangi-Atre-616190.png)
रोहिताश्व गौर ने सेट के माहौल को लेकर कहा कि शूटिंग के दौरान हमेशा मस्ती और हल्का माहौल रहता है. कलाकार एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते रहते हैं, जिससे काम और भी मजेदार हो जाता है. उन्होंने माना कि इस उम्र में बड़े पर्दे पर हीरो जैसा रोल निभाना उनके लिए एक खास अवसर है, जिसे वह पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं.
![]()
फिल्म में शामिल विदिशा श्रीवास्तव ने बताया कि टीवी के मुकाबले फिल्म में आउटडोर शूटिंग का अनुभव बिल्कुल अलग रहा. देहरादून और मसूरी में शूटिंग के दौरान उन्होंने कई स्टंट खुद किए, जो उनके लिए रोमांचक रहे. उनके मुताबिक, फिल्म में हॉरर, एक्शन और कॉमेडी का मजेदार मेल देखने को मिलेगा.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/11/Vidisha-Srivastava-428121.jpg)
Also Read: दुनिया देख लेने के बाद, Gioconda Vessichelli की घर वापसी
रवि किशन और मुकेश तिवारी ने कहा
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता रवि किशन ने कहा कि आज के तनाव और भागदौड़ भरे दौर में ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगी. रवि किशन ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह टीवी शो को सालों से प्यार और आशीर्वाद मिला है, वही समर्थन इस फिल्म को भी दें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) जैसी फिल्में माउथ पब्लिसिटी और दर्शकों के प्यार से इतिहास बनाती हैं और उन्हें भरोसा है कि यह फिल्म भी दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ भावुक भी करेगी.
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202602/ravi-kishan-035213696-16x9_0-633423.jpg?VersionId=Chc3RfgwehD4r0VlU0UJKSr3efcv1HnD&size=690:388)
अभिनेता रवि किशन ने अपने करियर में अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में काम कर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. तेरे नाम, बुलेट राजा, मुक्केबाज़, फिर हेरा फेरी, वेल डन अब्बा और लापता लेडीज़ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया है, जहां उन्होंने गंभीर और मनोरंजक दोनों तरह के किरदारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/Bhabiji-Ghar-Par-Hain-%E2%80%93-Fun-on-the-Run-Trailer-Out-Shubhangi-Atre-Vidisha-Srivastava-Aasif-Sheikh-Rohitashv-Gour-Ravi-Kishan-524740.webp)
वहीं, अभिनेता मुकेश तिवारी का कहना है कि यह फिल्म केवल कॉमेडी नहीं, बल्कि इंसानी सोच और भावनाओं को भी दर्शाती है. उन्होंने बताया कि सेट पर माहौल इतना सहज रहता है कि कलाकार बिना किसी दबाव के काम कर पाते हैं, जिसका असर स्क्रीन पर साफ नजर आता है. मुकेश तिवारी ने अपने करियर में चाइना गेट (1998) में ‘जगीरा’ और गंगाजल (2003) में ‘बच्चा यादव’ जैसे दमदार किरदारों से खास पहचान बनाई. इसके अलावा अपहरण, ज़मीन और एल ओ सी कारगिल जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को सराहा गया. कॉमेडी के क्षेत्र में गोलमाल फ्रेंचाइज़ी में ‘वसूली भाई’ का उनका किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2016/03/421218934-745353.jpg)
Also Read:कान्हा के 'अनुभव' कार्यक्रम से जुड़कर Adah Sharma एक बार फिर अलग अंदाज में नज़र आई
फिल्म के बारे में
फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को रघुवीर शेखावत (Raghuveer Shekhawat), शशांक बाली (Shashank Bali) और संजय कोहली (Sanjay Kohli) ने मिलकर गढ़ा है, जबकि इसके संवाद रघुवीर शेखावत ने लिखे हैं. निर्देशक शशांक बाली ने सीमित बजट और कम समय में इस फिल्म को तैयार किया है. 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी यह फिल्म हास्य के साथ-साथ भावनात्मक पहलुओं को भी खूबसूरती से पेश करती है. यही वजह है कि यह सिर्फ एक कॉमेडी नहीं, बल्कि हर उम्र के दर्शकों के लिए बनी एक संपूर्ण फैमिली एंटरटेनर के रूप में सामने आई है.
'श्रीमान श्रीमति' से 'भाबीजी फन ऑन द रन’ का कनेक्शन
'भाबी जी घर पर हैं' टीवी शो 2015 में एंड टीवी पर प्रसारित हुआ था. और उसके बाद से जी5 पर स्ट्रीम भी हुआ. पिछले साल 6 जनवरी 2025 को शो ने 2500 एपिसोड्स पूरे किए थे और इसके नए वर्जन में शिल्पा शिंदे ने कमबैक किया था और शुभांगी को रिप्लेस किया था. वहीं, यह मूवी 1990 के दशक के सिटकॉम 'श्रीमान श्रीमति' से प्रेरित है.
कितना रहा कलेक्शन?
शशांक बाली (Shashank Bali) के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन करीब 20 लाख रुपये की ओपनिंग ली, जबकि ओपनिंग वीकेंड तक इसका कलेक्शन 90 लाख रुपये पहुंच गया था. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने लगभग 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. दूसरे हफ्ते में रफ्तार कुछ धीमी पड़ी और कलेक्शन सीमित रहा. इसी के साथ फिल्म का कुल इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये पर आकर ठहर गया.
Tags : Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run | Fun On The Run film | Indian comedy show | tv show | Vibhuti Narayan Mishra role | Bhabiji Ghar Par Hain episodes | Bhabiji Ghar Par Hain – Fun On The Run Trailer Launch | Bhabiji Ghar Par Hain latest episodes | Bhabiji Ghar Par Hain 2.0 | Bhabiji Ghar Par Hain latest news | Bhabiji Ghar Par Hain Movie | Bhabiji Ghar Par Hain Movie release date | Bhabiji Ghar Par Hain Movie Screening | Bhabiji Ghar Par Hain new episodes | Bhabiji Ghar Par Hain news | Bhabiji Ghar Par Hain Trailer Launch | Bhabiji Ghar Par Hain upcoming twists | Bhabiji Ghar Par Hain Special Screening | Saumya Tandon Bhabiji Ghar Par Hain | THE TRAILER LAUNCH OF BHABIJI GHAR PAR HAIN-FUN ON THE RUN
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)