Advertisment

Bollywood Star Fashion: बॉलीवुड दीवाज़ जिनके दिवाली लुक्स ने सबका दिल जीत लिया

इस लेख में बॉलीवुड की उन स्टार्स की चर्चा है, जिनके दिवाली लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया। ग्लैमरस आउटफिट्स, स्टाइलिश अंदाज और त्योहार की झिलमिलाती रौनक ने उन्हें दिवाली की चमकदार खासियत बना दिया।

New Update
hjkjh (24)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

दिवालीआनेवालीहोऔरबातफैशनकीहो, यहतोनामुमकिनहैआखिरयेत्यौहारसिर्फपटाखोंऔरमिठाइयोंकानहीं, बल्किखुदकोनएरंगोंमेंसजाने-संवारनेकामौकाभीहोताहैऔरजबबातआतीहैग्लैमरसलुक्सकी, तोबॉलीवुडकीहसीनाएंइसमौकेकोकभीहाथसेजानेनहींदेतींइसबारकीदिवालीपरइनसेलिब्रिटीज़नेअपने-अपनेआउटफिट्ससेइतनाजलवाबिखेराकिसोशलमीडियापरलोगबसयही कह रहे हैं असली दीया तो ये हैं!” (Bollywood divas Diwali looks)

Advertisment

दिवाली 2025: स्टार्स के स्टाइलिश आउटफिट्स

मृणाल ठाकुरमृणाल ने हाथ से बनी लाल बनारसी साड़ी पहनकर जितनी खूबसूरत लगीं, उतनी ही आत्मविश्वासी भी दिखीं। पारंपरिक झुमके और सिंपल जूड़ा उनके लुक को बिल्कुल त्योहारी बना रहे थे।

mrunal thakur

कृति सेनन कृति ने इस बार आइवरी कलर का शरारा पहना, जिसमें मिरर वर्क और सीक्विन का काम था। उनका हल्का नूड मेकअप और ओपन कर्ली हेयर दिखा रहे थे कि सादगी में भी ग्लैमर छिपा होता है।

kirti sonan

सोनम कपूरसोनम ने फिर साबित कर दिया कि वो फैशन की असली क्वीन हैं। पर्पल सिल्क साड़ी में उनका शाही लुक पूरे इंस्टाग्राम की बात बन गया। पुराने ज़माने की झलक और नए ज़माने का स्टाइल दोनों का कमाल दिखा। (Diwali fashion Bollywood celebrities)

sonam kapoor Bollywood Celebrities Diwali Fashion

जान्हवी कपूरजान्हवी ने पाउडर ब्लू लहंगा पहना, जिसमें सिल्वर काम था। उनका ड्यूई मेकअप और जूड़ा देखकर लगा जैसे वो सीधे किसी दिवाली फोटोशूट से बाहर आई हों।

Janhvi-kapoorBollywood Celebrities Diwali Fashion

दीपिका पादुकोणदीपिका ने गोल्ड और व्हाइट कांजीवरम साड़ी में एंट्री ली। सिंदूर, लाल बिंदी और सोने के झुमके यह पूरा लुक बहुत ही भोला और रॉयल दोनों लगा। (Glamorous Diwali outfits)

images (73) (6)

सारा अली खान सारा का लुक रंगों भरा और एनर्जी से झिलमिलाता था। उन्होंने ऑरेंज और पिंक मिक्स लहंगा चुना। झनकते झुमके और उनकी हंसी ने पूरे माहौल को और रौशन कर दिया।

sara ali khan Bollywood Celebrities Diwali Fashion

ऋचा चड्ढा ऋचा ने दिवाली के लिए चुना हल्का हरा एथनिक आउटफिट जिसमें सफेद धागे से की गई बारिक कढ़ाई है। बेल शेप स्लीव्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ उनका पूरा लुक बेहद प्यारा लगा। गोल्ड झुमके और खुले वेवी बालों ने तो जैसे उनके लुक में चार चाँद लगा दिए। ऋचा का यह स्टाइल उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भारी कपड़े नहीं पहनना चाहते पर फिर भी फेस्टिव लुक में दिखना चाहते हैं।

Richa Chadha Bollywood Celebrities Diwali Fashion

तान्या मणिकतला तान्या ने अपनी बटर-येलो ऑर्गेंज़ा साड़ी से सबका ध्यान खींच लिया। इस साड़ी की कढ़ाई और उसके साथ पहना गया गुलाबी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज़ उनके लुक में मॉडर्न टच लाया। एंटीक चोकर और ऑक्सीडाइज़्ड चूड़ियों ने उनके पूरे लुक को ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों बना दिया।

Tanya Maniktala

नेहा धूपिया नेहा ने पेस्टल पिंक साड़ी के साथ मिरर वर्क ब्लाउज़ चुना, जो उन पर बहुत जच रहा था। उनके फैंस ने तो यह लुक “बार्बी वाइब” का नाम दे दिया। हल्का मेकअप, मिलती-जुलती चूड़ियाँ और उनकी सॉफ्ट स्माइल बस यही तो असली दिवाली की रौनक है।

Neha Dhupia

कृतिका कामरा कृतिका ने अपने दिवाली लुक को थोड़ा हटके रखा। सफेद पैंट के ऊपर मल्टीकलर कढ़ाई वाला लंबा जैकेट पहनकर उन्होंने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल दिखाया। बाल पीछे बांधना और सिर्फ गोल्डन कड़े पहनना यह सादगी उनके व्यक्तित्व से बिल्कुल मेल खा रही थी। उनका लुक उन युवाओं के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो आराम और फैशन दोनों चाहते हैं।

Kritika Kamra

Bollywood Diwali Party 2025 में Mannara, Isha Malviya और Akanksha Puri का रहा जलवा

श्वेता त्रिपाठी हरे रंग की अनारकली पहनकर श्वेता ने तो सबका दिल जीत लिया। सुनहरी कढ़ाई वाला ऑर्गेंज़ा दुपट्टा, गजरा वाला जूड़ा और काली बिंदी उनके पूरे लुक ने देसी स्टाइल को नया रंग दे दिया। वो देखकर लगा कि पुराने ज़माने की खूबसूरती आज भी ट्रेंड में है। (Bollywood beauties style tips)

Shweta Tripathi

सई मांजरेकर सई ने हल्की हरी और गुलाबी फ्लोरल साड़ी चुनी, जिसमें सिल्क की लाइनें और डिजिटल प्रिंट था। सीक्विन ब्लाउज़ और नाज़ुक ज्वेलरी के साथ उनका लुक फ्रेश और एलिगेंट लग रहा था। उन्हें देखकर लगा कि कम मेकअप में भी बड़ी चमक हासिल की जा सकती है।

Saiee Manjrekar

सयामी खेर सयामी का गोल्डन आउटफिट इस बार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी से सजा कुर्ता और दुपट्टा उन्हें रॉयल टच दे रहा था। लाल लिपस्टिक और छोटी बिंदी ने उनके पूरे अंदाज़ को क्लासिक फ़िनिश दी।

Saiyami Kher

निमृत कौर अहलूवालिया निमृत का मल्टीकलर गरारा सेट इस बार सब से अलग था। चौड़ी कुर्ती, ज़िगज़ैग डिज़ाइन और कढ़ाई का असली कमाल उनके आउटफिट में साफ नज़र आया। उनका ये लुक उन लोगों के लिए एकदम सही है जो पारंपरिक पहनावे में रंगों का खेल पसंद करते हैं।

Nimrit Kaur Ahluwalia

दिवाली के इस फेस्टिव सीज़न में बॉलीवुड की ये दीवाज़ हमें याद दिलाती हैं कि फैशन सिर्फ महंगे कपड़ों या बड़े डिज़ाइनर्स का खेल नहीं है। असली स्टाइल तब आता है जब आप कपड़ों में अपना मूड, अपनी पर्सनैलिटी और खुशियों की झलक दिखाते हैं। इन सबका यही तो राज़ है अपने स्टाइल को अपना बनाना। 

Manish Malhotra  की Diwali Party में लगा ग्लैमर का तड़का, Rekha बनी दुल्हन तो ‘धक-धक गर्ल’ ने धड़काया दिल

FAQ

प्रश्न 1. बॉलीवुड दीवाज़ के दिवाली लुक्स में खास क्या है?

उत्तर: बॉलीवुड दीवाज़ ने इस दिवाली पर ग्लैमरस आउटफिट्स और स्टाइलिश लुक्स पेश किए, जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद किए गए।

प्रश्न 2. किन बॉलीवुड सितारों के लुक्स सबसे ज्यादा चर्चित हुए?

उत्तर: इस दिवाली पर कई हसीनाओं के स्टाइलिश और रंगीन आउटफिट्स ने फैंस का दिल जीत लिया, जिन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहा गया।

प्रश्न 3. दिवाली फैशन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स क्या संदेश देते हैं?

उत्तर: बॉलीवुड सेलेब्स इस त्यौहार पर फैशन और ग्लैमर के जरिए फैंस को अपने लुक्स और स्टाइल के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रश्न 4. सोशल मीडिया पर इन दिवाली लुक्स का क्या प्रभाव रहा?

उत्तर: सोशल मीडिया पर फैंस ने इन लुक्स को बहुत पसंद किया और कई लोग इन्हें अपने फैशन इंस्पिरेशन के तौर पर देख रहे हैं।

प्रश्न 5. फैशन के साथ-साथ ये लुक्स क्यों खास हैं?

उत्तर: ये लुक्स सिर्फ फैशन ही नहीं, बल्कि त्यौहार की खुशियों और रंगों को भी दर्शाते हैं, जिससे हर कोई उत्सव का हिस्सा महसूस करता है।

Bollywood divas in pink | Bollywood Divas Skin Lightening Treatment | same outfits bollywood divas | Diwali Looks 2025 | Celebrity Fashion | Celebrity Fashion Shoot | Glamorous Outfits | Bollywood festival style | Kirti sanon | kirti sanon | Actress Sonam Kapoor | Janhvi Kapoor | actress janhvi kapoor photos | Arjun Kapoor Birthday Party | JANHVI KAPOOR | about Deepika Padukone | about Katrina Kaif | Actress Katrina Kaif | kareena kapoor | aalia bhatt | about Alia Bhatt not present in content

Advertisment
Latest Stories