/mayapuri/media/media_files/2026/01/01/ccc-2026-01-01-15-52-22.jpg)
3 इडियट्स सीक्वल पर आमिर खान और आर माधवन की साफ बात, नए अपडेट्स के साथ। 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल बनने की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। ये फिल्म आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी की दोस्ती, कॉलेज लाइफ की मस्ती, टेंशन और पढ़ाई के प्रेशर पर बनी थी। दुनिया भर में इसने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। उस जमाने की ये पहली इंडियन फिल्म थी जो इतना बड़ा बिजनेस कर पाई। आज भी टीवी और ओटीटी पर ये सुपर हिट फ़िल्म बनी हुई है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNzc4ZWQ3NmYtODE0Ny00YTQ4LTlkZWItNTBkMGQ0MmUwMmJlXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-713418.jpg)
आज की पीढ़ी के दर्शक अब इस फ़िल्म को नए रूप में फिर से देखना चाहते है, यानी आमिर और माधवन के चाहने वाले यह चाहते हैं कि इस फ़िल्म का सीक्वल बने और अफवाहें भी उड़ने लगी कि नए साल में '3 इडियट्स' का सीक्वल बन रहा है लेकिन आमिर खान और आर माधवन ने इन अटकलों पर लगाई फुल स्टॉप।
माधवन ने एक इंटरव्यू के दौरान कह दिया कि वो भी सुन रहे हैं कि सीक्वेल बनने वाली है, सीक्वल का आईडिया अच्छा लगता है, लेकिन मुश्किल है। उन्होंने बताया, हम तीनों अब उस स्टूडेंट वाली उम्र से बहुत आगे बढ़ चुके हैं। अगर सीक्वल बने भी तो उसमें हमारी जिंदगी अब कैसी होगी, ये सोचना पड़ता है। राजकुमार हिरानी के साथ दोबारा काम करना अच्छा लगेगा, लेकिन '3 इडियट्स' का सीक्वल बनाना आसान नहीं।
/mayapuri/media/post_attachments/content/2025/dec/3idiots11767097939-263499.jpg)

आमिर खान ने भी कहा कि फिल्म बनाते समय बहुत मजा आया था। उनका रैंचो वाला किरदार आज भी लोगों को याद है। हां, वो सीक्वल करना चाहेंगे, लेकिन अभी तक किसी ने उनसे बात नहीं की। शर्मन जोशी ने अभी कोई कमेंट नहीं दिया। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी द्वारा स्क्रिप्ट पर काम चलने की बात भी जोर पकड़ रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/img/2020/10/aamir-khan-2-1601728183-736836.jpg)
नई अपडेट्स जो आ रही हैं टेबल पर उसके हिसाब से 2025 में कुछ फ्रेश न्यूज़ सामने आई हैं। अंदरूनी खबरें हैं कि दिसंबर में राजकुमार हिरानी किसी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल बनाने की तैयारी करते रहें हैं, अगर ये अफवाह ना हो कर सही खबर है तो क्या वो '3 इडियट्स' के सीक्वल, '4 Idiots??? ' पर बेसिक आइडिया रेडी कर रहें हैं? लेकिन कास्ट की उम्र को ध्यान में रखकर स्टोरी चेंज कर रहे हैं? हो सकता है तीनों दोस्त अब टीचर बनें या फैमिली लाइफ दिखे।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/01/the-sequel-to-3-idiots-is-tentatively-titled-4-idiots-the-v0-hrybl4dqqa8g1-2026-01-01-15-47-12.webp)
खबरों की माने तो शर्मन जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव में फैंस से भी बात की। उन्होंने कहा, अगर स्क्रिप्ट अच्छी हुई तो मैं तैयार हूं। लेकिन रैंचो की तरह मजा आना चाहिए। बोमन ईरानी ने भी एक पॉडकास्ट में कहा कि वायरस सर का रोल दोबारा करना मजेदार होगा। बताया जाता है कि करीना कपूर भी अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद इस फ़िल्म के लिए टाइम निकाल ही लेंगी।
/mayapuri/media/post_attachments/artist-gallery/3010384_1704275157-178011.webp)
Also Read: TV सितारों ने बताए अपने New Year के प्लान्स, फैंस को दीं न्यू ईयर की शुभकामनाएं!
फैंस और बॉलीवुड का रिएक्शन दिल छूने वाला देखा गया।
सोशल मीडिया पर फैंस इस न्यूज पर रिएक्ट कर रहे हैं। बताया जाता है कि कई पोर्टल्स पर 3Idiots2 खबरें भी ट्रेंड कर रहा है। लाखों लोग पुरानी फिल्म दोबारा देख रहे हैं। एक फैन ग्रुप ने ऑनलाइन पिटिशन भी शुरू की है सीक्वल की मांग को लेकर। साउथ इंडस्ट्री में भी बात हो रही है। माधवन की तमिल फिल्म टेस्टेड पॉजिटिव ने 100 करोड़ का बिजनेस किया, और वहां फैंस सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BOTRhZjU0YTQtODVmZS00OWVmLWFmZmEtMGQyNWFlNzZlMzhiXkEyXkFqcGc@._V1_QL75_UY281_CR18,0,500,281_-668861.jpg)
फिल्म का मैसेज आज भी रेलिवेंट है - पढ़ाई में खुश रहना और दोस्ती की ताकत। 2025 में नई कैंपस फिल्में जैसे 'छिछोरे 2' की प्लानिंग चल रही है। '3 इडियट्स' ने बॉलीवुड को नया स्टाइल दिया। ओवरसीज में इसका कमाल आज भी है। नेटफ्लिक्स पर व्यूअरशिप बढ़ रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/image/upload/f_auto/sources/r1/cms/prod/2360/632360-h-925690.jpeg)
इस फ़िल्म के एक्टर्स की लेटेस्ट एक्टिविटी देखा जाय तो
आमिर खान ने दिसंबर 2025 में सितारे ज़मीन पर रिलीज की, जो फैमिली ड्रामा है। माधवन साउथ में धमाल मचा रहे हैं। शर्मन जोशी ने नई कॉमेडी साइन की है। ओमी वैद्या अब यूट्यूब पर टीचिंग वीडियो बनाते हैं। मोना सिंह फिल्मों और शोज में बिजी हैं। गाने जैसे गिव मी सम सनशाइन आज भी बजते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/img/popcorn/movie_lists/aamir-khans-sitaare-zameen-par-poster-out-introducing-10-debutant-kids-20250505184320-4192-591358.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/05/27/mWmUdhOd33YKAasVuscW.jpeg)
वैसे आमिर और माधवन की बात से तो लगता है कि सीक्वेल की अभी कोई बात नहीं है। लेकिन अफवाहों की बाज़ार इतना गरम है कि लगता है कि 2026 में कुछ कन्फर्म हो सकता है। स्क्रिप्ट और प्लानिंग पर काम शुरू हो भी सकता है। फैंस को इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन उम्मीद बनी हुई है।
/mayapuri/media/post_attachments/aajtak/images/story/202505/68244889d130f-sitare-zameen-par-remake-143844318-16x9-716572.jpg?size=948:533)
Also Read: Kareena Kapoor कोई ट्रेंड फॉलो करने वाली नहीं, बल्कि खुद एक ट्रेंड हैं
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/26/cover-2673-2025-12-26-20-56-24.png)