/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/xzc-2026-02-16-13-36-34.jpeg)
क्राइम इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ‘कोहरा’ (Kohrra) अपने पहले सीज़न से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है. अब इसके दूसरे सीज़न (Kohrra 2) के साथ कहानी और भी गहराई, भावनात्मक परतों और नए किरदारों के साथ सामने आ गई है. हाल ही में शो के कलाकार मोना सिंह (Mona Singh), रणविजय सिंह (Ranvijay Singh), वरुण सोबती (Varun Sobti) और निर्देशक-निर्माता सुदीप शर्मा (Sudip Sharma) ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो से जुड़े अपने अनुभव साझा किये. आइये जानते हैं सभी ने कुछ कहा....
‘कोहरा’ की दुनिया मॉडर्निटी और परंपरा के बीच फंसी एक खूबसूरत लेकिन जटिल ज़मीन दिखाती है. इस एनर्जी को कहानी में कैसे पिरोया गया?
सुदीप शर्मा - यह पूरी तरह कहानी की ज़रूरत से निकला. पहले सीज़न के अंत में केस सुलझ चुका था, इसलिए दूसरे सीज़न में नए किरदार, नया केस और नई परिस्थितियाँ लाना ज़रूरी था. कुछ पुराने किरदारों की पर्सनल जर्नी पूरी हो चुकी थी, लेकिन गरूंडी (वरुण सोबती) के किरदार में आगे बढ़ने की पूरी गुंजाइश थी. वह पहले एक लड़का था, इस सीज़न में हम उसे एक परिपक्व इंसान के रूप में देखना चाहते थे.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/Sudip-Sharma-on-making-Kohrra-S2-1-133431.jpg)
एक पहले से पसंद किए जा चुके यूनिवर्स में नए किरदार के साथ जुड़ना आपके लिए कैसा अनुभव रहा?
मोना सिंह - मैं ‘कोहरा’ की बहुत बड़ी फैन रही हूँ, इसलिए इसका हिस्सा बनना मेरे लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं था. मेरा किरदार बेहद जटिल था—एक महिला जो निजी दुख, पारिवारिक समस्याओं और एक कठिन प्रोफेशनल माहौल से जूझ रही है. यही चुनौती मुझे इस रोल की ओर खींच लाई.
इस सीज़न में गरुंडी का किरदार पहले से ज़्यादा शांत और परिपक्व नज़र आता है—इसके पीछे क्या वजह रही और यह बदलाव कैसे आया?
वरुण सोबती- यह एक ‘कमिंग ऑफ एज’ जर्नी है. अब वह अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुका है—शादीशुदा है और उसकी ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ गई हैं. उसका गुस्सा अब भी मौजूद है, लेकिन वह पहले से कहीं ज़्यादा संतुलित और समझदार हो गया है. यह बदलाव बहुत सधे हुए तरीके से लिखा गया है. इस बार गरुंडी ज़्यादा नियंत्रित नज़र आता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि उसकी तीखापन कम हो गई है. वह अब ज़्यादा परिपक्व है और हालात पर सोच-समझकर प्रतिक्रिया देता है. किरदार बेहद नाज़ुक तरीके से गढ़ा गया है, इसलिए परफॉर्मेंस में भी उसी नज़ाकत को बनाए रखना ज़रूरी था.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/kohrra-585x351-242561.webp)
नए किरदारों को जोड़ते हुए शो की आत्मा को कैसे बरकरार रखा गया?
सुदीप शर्मा - हम चाहते थे कि शो में फ्रेशनेस आए, लेकिन उसकी टोन और इमोशनल डेप्थ वही रहे, जिससे दर्शक जुड़ चुके हैं. इसलिए नए चेहरे आए, लेकिन माहौल, संवेदनशीलता और कहानी का मूल भाव वही रखा गया.
इस शो का हिस्सा बनकर आपको कैसा लगा?
रणविजय सिंह- मेरे लिए यह फैसला किरदार पढ़ने से पहले ही हो गया था, क्योंकि मैं इस टीम के साथ काम करना चाहता था. वर्कशॉप्स बेहद इमोशनल थीं. हम सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि इंसान को समझने की कोशिश कर रहे थे. सेट पर हर दिन एक संतुष्टि मिलती थी कि हम कुछ सच्चा और गहरा बना रहे हैं.

महिला पुलिस अधिकारी के किरदार को इस बार खास अहमियत क्यों दी गई?
सुदीप शर्मा - हम पुलिस सिस्टम को एक महिला की नज़र से भी दिखाना चाहते थे—एक ऐसी महिला जो पुरुष प्रधान माहौल में काम कर रही है, निजी संघर्षों से जूझ रही है और हर कदम पर खुद को साबित कर रही है. पहले सीज़न में यह पहलू नहीं था, और दूसरे सीज़न ने हमें यह मौका दिया.
/mayapuri/media/post_attachments/pricee/assets/product/202307/Kohrra_Netflix_04985_DSC01482_1689316716-170835.jpg?downsize=680:*)
पंजाब को शो का सबसे अहम किरदार क्यों कहा जा रहा है?
मोना सिंह - पंजाब सिर्फ लोकेशन नहीं है, वह एक जीवंत किरदार है. उसकी ज़मीन, उसकी ठंड, कोहरा, भाषा, लोग, गुरुद्वारों की आवाज़, इतिहास की चुप्पियाँ—सब कुछ कहानी में सांस लेता है. अगर पंजाब नहीं होता, तो ‘कोहरा’ भी नहीं होता.
‘कोहरा’ में पुलिस को हीरो की तरह नहीं, इंसान की तरह क्यों दिखाया गया है?
सुदीप शर्मा – हां, क्योंकि पुलिस भी इंसान होती है. वे भी सिस्टम की कमियों, नैतिक उलझनों और निजी परेशानियों से गुजरते हैं. यह शो उन्हें आदर्श नहीं बनाता, बल्कि उनकी कमजोरियों, संवेदनशीलता और मानवीय पक्ष को सामने लाता है.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNjYxMGUwMmMtOWI5OS00MmVmLTk5ZjQtNzcyMjE5MjkyYzczXkEyXkFqcGc@._V1_QL75_UY281_CR18,0,500,281_-673330.jpg)
'कोहरा सीजन 2' वेब सीरीज 11 फरवरी 2026 को Netflix पर रिलीज हो चुकी है. सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका डायरेक्शन सुदीप शर्मा (Sudip Sharma) और फैसल रहमान (Faisal Rahman) ने किया है. वहीं सौरभ मल्होत्रा, सुदीप शर्मा, मनुज मित्रा और टीना थारवानी ने प्रोड्यूस किया है.
Also Read: O Romeo’ तृप्ति डिमरी के करियर में एक संभावित मोड़ की तरह देखी जा रही है।
FAQ
1. ‘कोहरा 2’ किस जॉनर का शो है?
Kohrra का दूसरा सीज़न एक क्राइम इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है, जिसमें रहस्य और भावनात्मक गहराई दोनों का मेल है।
2. ‘कोहरा 2’ में कौन-कौन से कलाकार नजर आ रहे हैं?
इस सीज़न में Mona Singh, Rannvijay Singha और Barun Sobti अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
3. शो के निर्माता-निर्देशक कौन हैं?
इस सीरीज़ का निर्देशन और निर्माण Sudip Sharma ने किया है।
4. ‘कोहरा 2’ पहले सीज़न से कैसे अलग है?
दूसरे सीज़न में कहानी और भी गहरी, भावनात्मक और परतदार हो गई है, साथ ही नए किरदारों की एंट्री से रहस्य और बढ़ गया है।
5. क्या ‘कोहरा 2’ परिवार के साथ देखा जा सकता है?
यह एक गंभीर क्राइम ड्रामा है, जिसमें संवेदनशील विषय और गहन दृश्य हो सकते हैं, इसलिए दर्शकों को अपनी समझ के अनुसार इसे देखना चाहिए।
Kohrra Season 2 | Netflix India Series not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)