Advertisment

Rupali Ganguly और Hina Khan ने INSPIRING WOMEN 2026 में दिखाया स्टाइलिश देसी लुक

मुंबई में आयोजित Inspiring Women of the Year 2026 समारोह में ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ की थीम के साथ 17 महिलाओं को उनके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

New Update
रूपाली गांगुली और हिना खान ने INSPIRING WOMEN 2026 में स्टाइलिश देसी लुक दिखाया.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रविवार, 1 मार्च को मुंबई में ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ टैगलाइन के साथ एक भव्य समारोह ‘INSPIRING WOMEN OF THE YEAR 2026’   का आयोजन किया गया. इस खास अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 17 महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को मंच देना था, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अपनी-अपनी फील्ड में विशेष पहचान बनाई है.

Advertisment

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) शामिल हुईं. उन्होंने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां सिर्फ उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित करती हैं. उनके अनुसार, जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त होते हैं. (Inspiring Women of the Year 2026)

अमृता फडणवीस का लुक

अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) महरून साड़ी में बेहद एलिगेंट और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं. उनका व्यक्तित्व पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना रहा. उन्होंने सीमा सिंह की भी सराहना की और उनके प्रयासों की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया.

सीमा सिंह का क्लासिक लुक

सीमा सिंह (Seema Singh) ब्लैक साड़ी में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. उन्होंने अमृता फडणवीस को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका समर्थन और उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणा है.

रुपाली गांगुली का देसी अंदाज़

टीवी शो ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. उन्होंने मंच से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की भी तारीफ की और भारतीय संस्कृति पर गर्व महसूस करने की बात कही. (Sashakt Nari Sashakt Bharat)

शालिनी पासी की साड़ी  

शालिनी पासी (Shalini Passi) रेड और व्हाइट फ्लोरल साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं. उनका साड़ी लुक क्लासी और स्टाइलिश था, जिसने सबका ध्यान खींचा.

हिना खान का लुक

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ब्लैक सूट में इस इवेंट में पहुंचीं. उनका लुक सिंपल लेकिन बेहद प्रभावशाली था. अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और इसे अपने लिए सम्मान और प्रेरणा बताया.

पलक मुच्छल 

सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं. उन्होंने स्त्री शक्ति को बढ़ावा देने की बात कही और कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए.

Also Read:Indian Super Gaming League के मंच पर साथ नजर आए Ranbir Kapoor और Abhishek Bachchan

नम्रता पुरोहित का डिज़ाइनर अंदाज़

फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित (Namrata Purohit) पिंक और येलो डिजाइनर आउटफिट में नजर आईं. उनका लुक फ्रेश और एनर्जेटिक था, जो उनके फिटनेस व्यक्तित्व से मेल खाता दिखा.

जूही बब्बर सोनी का स्टाइल स्टेटमेंट

जूही बब्बर सोनी (Juhi Babbar Soni) डिजाइनर आउटफिट में दिखाई दीं. उनका स्टाइल मॉडर्न और एलीगेंट था, जिसने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी.

अनुपकार्यक्रम में सावधान इंडिया फेम अभिनेता अनुप सोनी (Anup Soni) ब्लैक सूट-बूट में नजर आए. उनकी उपस्थिति ने इवेंट की गरिमा को और बढ़ाया.

यह आयोजन सिर्फ एक अवॉर्ड देने का कार्यक्रम नहीं था. यह महिलाओं की ताकत और समाज में उनके महत्व को दिखाने का एक खास तरीका था. ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ के विषय के साथ यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणा, सम्मान और खुशी का मौका बना.

Also Read:"कैसे हैं Mr Bajaj ? कैसी है मायापुरी...?" जब भी मिलते थे पूछा करते थे Dharmendra

women empowerment | Mumbai Event | women achievers not present in content

Advertisment
Latest Stories