Advertisment

‘Bhabiji Ghar Par Hain’  Screening में Shubhangi Atre, Vidisha और Aasif Sheikh का दिखा शानदार अंदाज़

लोकप्रिय टीवी कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं! पिछले एक दशक से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रहा है। अब यह शो फिल्म भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन के रूप में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुका है।

New Update
‘भाबीजी घर पर हैं’ स्क्रीनिंग में शुभांगी अत्रे, विदिशा और आसिफ शेख का दिखा शानदार अंदाज़.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

टीवी का सुपरहिट कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain!) पिछले एक दशक से दर्शकों को हंसी का फुल डोज़ देता आ रहा है.  शो के डायलॉग्स और किरदार इतने लोकप्रिय हो चुके हैं कि वे लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए हैं.  अब यह शो फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन  (Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run) की कहानी के रूप में सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज़ से एक दिन पहले मुंबई में इसका भव्य प्रीमियर और स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें शो की पुरानी कास्ट के साथ-साथ फिल्म से जुड़े नए कलाकार और कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए. 

Advertisment

Book Bhabiji Ghar Par Hain! Movie Tickets - Cue the Popcorn! | District

स्टार कास्ट का स्टाइलिश अंदाज़

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) उर्फ ‘अंगूरी भाभी’ इस मौके पर  साड़ी में पहुंचीं.  उनकी सादगी और एलिगेंस ने सबका ध्यान खींच लिया. 


फिल्म की एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Srivastava) व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं.  उनका ग्लैमरस लुक कैमरों का फेवरेट रहा. 


वहीं शो की पूर्व ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ग्रे आउटफिट में स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं. 

इस खास स्क्रीनिंग में रोहिताश्व गौर (Rohitashv Gour), जिन्हें दर्शक ‘तिवारी जी’ के नाम से जानते हैं, ब्लैक आउटफिट में नजर आए.  उनका यह क्लासिक और सिंपल लुक फैंस को खूब पसंद आया. 


आसिफ शेख (Aasif Sheikh) यानी ‘विभूति नारायण मिश्रा’ इस इवेंट में ब्लैक हुडी और डेनिम में नजर आए.  उनका कूल और कैज़ुअल लुक उनके किरदार की तरह ही लोगों को खूब भाया. 


भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) अपने चिर-परिचित देसी स्टाइल में नजर आए और फैंस से गर्मजोशी से मिले. वे भी इस फिल्म का हिस्सा है. 

फिल्म के को-प्रोड्यूसर विहान कोहली (Vihaan Kohli) भी इस मौके पर स्टाइलिश अवतार में दिखाई दिए.  

Undeterred by Harsh Weather, Vihaan Kohli Opens Up About 'Bhabiji Ghar Par  Hain – Fun on the Run'

वहीं निर्देशक शशांक बाली (Shashank Bali) अपनी फैमिली के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे. 

&TV's Bhabhiji Ghar Par Hain wins 5 awards at the 18th ITA Awards | Indian  Television Dot Com

Also Read: Ghuskhor Pandit: ‘घुसखोर पंडित’ विवाद अदालत पहुंचा, नेटफ्लिक्स ने रिलीज़ पर दोबारा किया विचार

अन्य सितारे 

इन सितारों  के अलावा इस खास स्क्रीनिंग में शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के कई लोकप्रिय और दर्शकों के चहेते कलाकार भी नज़र आए, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इवेंट की रौनक और बढ़ा दी.  इनके नाम हैं- मनोज तिवारी, सानंद वर्मा (Saanand Verma – सक्सेना जी),योगेश त्रिपाठी (Yogesh Tripathi – दरोगा हप्पू सिंह), वैभव माथुर (Vaibhav Mathur – टीका राम), सलीम जैदी (Saleem Zaidi). 

आपको बता दें कि  ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ की कहानी और स्क्रीनप्ले रघुवीर शेखावत (Raghuveer Shekhawat), शशांक बाली (Shashank Bali) और संजय कोहली (Sanjay Kohli) ने मिलकर लिखा है, जबकि संवाद रघुवीर शेखावत के हैं. यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी है. 

Also Read:Republic Day की पूर्व संध्या पर हुई घोषणा: मरणोपरांत Dharmendra को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान ‘पद्म विभूषण’

 Bhabiji Ghar Par Hain episodes | Bhabiji Ghar Par Hain Movie | Hindi comedy drama film 2025 | popular tv show | Bollywood Comedy Film | Special Screening not present in content

Advertisment
Latest Stories