Advertisment

उस कमरे में कुछ ऐसा डरावना एहसास था जिसे हेमा मालिनी खुद भी समझ नहीं पाती थीं

उस कमरे में फैला रहस्यमय और डरावना एहसास हेमा मालिनी को भीतर तक बेचैन कर रहा था, जिसकी वजह वह खुद भी ठीक से समझ नहीं पा रही थीं — एक अनकहा डर, एक अनजानी आहट।

New Update
उस कमरे में कुछ ऐसा डरावना एहसास था  जिसे हेमा मालिनी खुद भी समझ नहीं पाती थीं
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हेमा मालिनी की ज़िंदगी शुरू से ही एक खुली किताब की तरह रही है। हमेशा से ही वे एक घरेलू और प्रकृति पसंद करने वाली दिलेर स्त्री के रूप में जानी जाती है, लेकिन मुंबई में उनके शुरुआती दिनों का एक अनुभव ऐसा है, जो आज भी लोगों को हैरान कर देता है। यह रहस्य, हेमा मालिनी के उस बंगले से जुड़ा था, जिसमें रहकर उन्होंने कुछ समय बिताया था।

Advertisment

500 Hema Malini's Beautiful Young Photo ideas to save today | hema malini,  she movie, hema and more

हेमा मालिनी ने अपने शुरुआती दिनों में मुंबई के एक बंगले में ऐसा कुछ अनुभव किया , जिसे याद करके आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। (Hema Malini haunted bungalow experience)

हेमा मालिनी का बचपन दिल्ली और चेन्नई में बीता था। वहां बड़े-बड़े घर, खुला आसमान और चारों तरफ हरियाली रहती थी। यही वजह है कि पेड़ों से घिरे बंगलों में रहने की उन्हे आदत थी । जब वे फिल्मों में काम करने मुंबई आईं, तब यह शहर उनके लिए बिल्कुल अजनबी और अलग था। ऊंची ऊंची इमारतें, छोटे छोटे फ्लैट और बंद दीवारों के बीच रहना उन्हें अंदर से बेचैन करता था। वह खुद मानती  हैं कि फ्लैट वाली ज़िंदगी उनके स्वभाव से मेल नहीं खाती थी।

images (4) (14)

अपने करियर की शुरुआत में हेमा मालिनी कभी बांद्रा के एक छोटे से फ्लैट में रहीं, तो कभी शूटिंग के हिसाब से जगह बदलती रहीं। इसी दौरान उन्हें एक बंगले में रहने का मौका मिला। बाहर से वह घर बिल्कुल आम था, शांत और खामोश। लेकिन रात होते ही उस घर का माहौल बदल जाता था। (Hema Malini mysterious house Mumbai)

हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि उस घर में कुछ ऐसा एहसास था  जिसे वे खुद भी समझ नहीं पाती थीं। रात में जैसे ही वह सोने की कोशिश करतीं, उन्हें लगता कि कोई उनका गला दबा रहा है। सांस लेने में परेशानी होने लगती थी। वह पूरी तरह होश में होती थीं, लेकिन साँस की घुटन महसूस होती थी।

मुंबई के उस बंगले का रहस्य जिसने हेमा मालिनी को भीतर तक हिला दिया

यह अनुभव एक-दो बार नहीं, बल्कि हर रात होता था। यही बात सबसे डरावनी थी। हेमा जी के अनुसार, अगर यह कभी-कभार होता, तो शायद वे इसे थकान या तनाव मानकर भूल जातीं। लेकिन रोज़-रोज़, आधी रात के बाद वही अहसास, वही घुटन, वही डर। उनकी मां भी उनके साथ उसी कमरे में सोती थीं और उन्होंने भी देखा कि हेमा नींद में बेचैन रहती थीं, बार-बार उठ जाती थीं और घबराई हुई सी दिखती थी । (Bollywood actress haunted house real story)

Hema Malini Reveals A Filmmaker's Disgraceful Demand Of Wanting Her To  Remove Pin From Her Saree

रात का सन्नाटा और वह अजीब सी घुटन, सब मिलकर उस घर को और डरावना बना देते थे। हालांकि घर में कोई नहीं दिखता था लेकिन जो महसूस किया, वह इतना सच्चा और डराने वाला था कि वहां रहना मुश्किल हो गया।

आखिरकार उन्होंने उस बंगले को छोड़ने का फैसला किया। यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि उस वक्त मुंबई में नया घर लेना हर किसी के बस की बात नहीं थी। लेकिन अपनी मन की शांति के लिए यह ज़रूरी था। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अपना पहला खुद का फ्लैट लिया, जहां उन्हें बहुत दिनों के बाद चैन की नींद मिली।

Also Read:स्टार कपल Madhuri Dixit Nene और Dr. Shriram Nene ने अपनी फेरारी 296 GT3 को भारतीय रंग और संस्कृति से सजाया।

इसी बीच हेमा के पिता ने हेमा के लिए  समुद्र के सामने वाला एक फ्लैट खरीदा लेकिन हेमा ने साफ कह दिया कि  फ्लैट नहीं, बल्कि पेड़ों से घिरा घर चाहिए।  

दिल में दिल्ली और चेन्नई वाले खुले बंगलों की यादें बसी हुई थीं। यही वजह थी कि आगे चलकर उन्होंने जुहू जैसे इलाके में अपना ठिकाना बनाया, जहां खुला आसमान था और प्रकृति के करीब रहने का एहसास मिलता था।

आज भी मुंबई में पुराने फिल्मी इलाकों से जुड़े कई किस्से सामने आते रहते हैं। हाल ही में कुछ पुराने बंगले और स्टूडियो को लेकर भी यह चर्चा फिर तेज़ हुई कि इन बंगलों में सत्तर और अस्सी के दशक में कई कलाकारों ने अजीब अनुभव झेले थे। कोई इसे मानसिक दबाव कहता है, तो कोई शहर की अकेली रातों का असर मानता है। लेकिन जिन लोगों ने यह महसूस किया, उनके लिए यह सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि जीया हुआ सच है। (Hema Malini supernatural experience)

Hema Malini: The Dream Girl's bungalow in Juhu is a lovely green patch in  the heart of city, and it has been designed by the creative honchos of ZZ  Architects. She also

Also Read:'हमराज 2' की सुगबुगाहट : अक्षय खन्ना और बॉबी देओल के नाम पर सहमति, मगर अमीषा पटेल की जगह कौन लेगी?

हेमा मालिनी के ऐसे अनुभव इस बात की गवाही थी कि स्टार बनने से पहले का सफर हमेशा आसान नहीं होता। चमक-दमक के पीछे  दहशत  और अनजाने अनुभव भी छिपे होते हैं। लेकिन अपनी हिम्मत, परिवार के सहारे और सही फैसलों से वह हर डर से बाहर निकलीं। (Hema Malini past life shocking story)

ड्रीम गर्ल की यह कहानी सिर्फ डर की नहीं है, बल्कि उस ताकत की  भी कहानी है, जो इंसान को सबसे अंधेरी रात से भी निकाल लाती है।

Dream Girl (1977) - IMDb

FAQ

Q1. हेमा मालिनी के मुंबई वाले बंगले से जुड़ा रहस्य क्या था?

A1. बताया जाता है कि Hema Malini haunted bungalow experience के दौरान उस घर में अजीब सन्नाटा, अनजानी आहटें और बेचैनी का माहौल रहता था, जिसे वे खुद भी समझ नहीं पाती थीं।

Q2. क्या हेमा मालिनी ने किसी supernatural experience का ज़िक्र किया है?

A2. सीधे तौर पर नहीं, लेकिन Hema Malini supernatural experience से जुड़ी बातें उनके करीबी अनुभवों और यादों में रहस्यमय रूप में सामने आई हैं।

Q3. यह घटना हेमा मालिनी के करियर के किस दौर की है?

A3. यह Hema Malini early days struggle story के समय की बात है, जब वे मुंबई में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही थीं।

Q4. क्या वह बंगला haunted house माना जाता था?

A4. स्थानीय लोगों के बीच Bollywood celebrity haunted house experience के तौर पर उस बंगले को लेकर कई कहानियाँ प्रचलित थीं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Q5. क्या हेमा मालिनी उस बंगले में लंबे समय तक रहीं?

A5. नहीं, Hema Malini mysterious house Mumbai में उन्होंने कुछ ही समय बिताया, जिसके बाद वह जगह छोड़ दी गई।

Also Read:‘Border 2’:  पिता J.P. Dutta की विरासत को आगे बढ़ाती Nidhi Dutta

actress hema malini | Bollywood Horror Experience | bollywood secrets | Bollywood Untold Stories not present in content

Advertisment
Latest Stories