Advertisment

Aamir Khan Private Moments: आमिर खान के वो बेहद निजी पल जब उन्होने अपने मन की बात सुनी

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने सिंगर अरिजीत सिंह के हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के ऐलान के ठीक बाद उनके घर जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल पहुंचकर उनसे मुलाकात की...

New Update
Aamir Khan Private Moments
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने सिंगर अरिजीत सिंह के हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के ऐलान के ठीक बाद उनके घर जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस अचानक और दिल को छू लेने वाली मुलाक़ात ने इंटरनेट पर भावुकता का माहौल बना दिया. फैंस इसे सकारात्मक पल के रूप में देख रहे हैं.

Advertisment

अरिजीत सिंह ने सिंगिंग से लिया संन्यास (Arijit Singh has retired from singing.)

अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कहा था कि वह अब फ़िल्मों के लिए नए गाने प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी लिखा कि यह एक शानदार सफ़र रहा और वह जीवन भर संगीत के साथ जुड़े रहेंगे, लेकिन अब वह नया फ़िल्मी गाना नहीं गाएंगे.

इस घोषणा के कुछ दिनों बाद ही, 2 फरवरी को आमिर खान अचानक अरिजीत सिंह के घर पहुंच गए. आमिर ने पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर कुछ समय बिताए, वहां उनके आने की खबर से कई फ़ोटोग्राफ़र्स ने उन्हे घेर लिया. आमिर ने बड़े प्यार के साथ उनका सामना किया और फिर सीधे जियागंज के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए. खबरों के मुताबिक यह कहा जाता है कि वह रात देर तक वहीं रहे.

आमिर ने अरिजीत के घर की छत पर उड़ाई पतंग़ (Aamir flew a kite on Arijit's rooftop.)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज़ में आमिर ख़ुद अरिजीत के घर की छत पर पतंग़ उड़ाते हुए दिखे. आस पड़ौस के लोग अपने अपने बंगले या बिल्डिंग की छतों से उन्हें निहारते हुए भी दिखे और यह रियल लाइफ सीन, नेटिज़न्स को काफी प्यारा और दिल छूने वाला लगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सुगबुगाहट है कि यह दृश्य कैमरे के लिए शूट किया जा रहा था. ऐसे में लगता है कि आमिर वहाँ किसी फ़िल्म की शूटिंग या किसी ख़ास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हो सकते हैं.

अरिजीत और आमिर के बीच का संबंध भी खास है. दोनों ने कई फ़िल्मों के लिए साथ काम किया है — दंगल का “नैना”, लाल सिंह चड्ढा के “तेरे हवाले”, “फिर न ऐसी रात आएगी” जैसे गीतों में अरिजीत की आवाज़ आमिर की फिल्मों को ख़ास मुक़ाम देने वाली रही है.

विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर अरिजीत के साथ एक वीडियो किया शेय (Vishal Bhardwaj shared a video with Arijit on social media.)

इंडस्ट्री और फैंस की प्रतिक्रिया जोरों पर है. अरिजीत के ‘रिटायरमेंट’ के फैसले पर सिर्फ़ आमिर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और संगीत दुनिया भर के लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फ़िल्मकार विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर अरिजीत के साथ एक पुराना जामिंग वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनके फैसले को “unacceptable” कहा जा रहा है और चाहा कि वह इसे वापस ले लें.

सिंगर श्रेया घोषाल ने रंजीत के फैसले पर किया रिएक्ट (Singer Shreya Ghoshal reacted to Ranjit's decision.)

सिंगर श्रेय्या घोषाल ने भी कहा कि अरिजीत के करियर को किसी इरा का अंत नहीं कहा जा सकता (क्योंकि वो आज के हैं) और वह हमेशा संगीत की ऊँचाइयों पर उड़ान भरते रहेंगे.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि आमिर की यह मुलाक़ात सिर्फ़ दोस्ती के लिए नहीं बल्कि किसी नए प्रोजेक्ट या किसी ख़ास बातचीत के लिए हो सकती है, लेकिन फ़िलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ARIJIT SHREYA

अरिजीत के फैसले के बाद आमिर के इस तरह उनसे खास मुलाकात करने से फैंस की उम्मीदें बढ़ रही है. वैसे सबकी भावनाएँ मिली-जुली हैं. किसी को ग़म है कि वह फ़िल्मी गाना छोड़ रहे हैं, तो कई यह सोच रहे हैं कि अब वह स्वतंत्र (इनडिपेंडेंट) संगीत और अपनी संगीत यात्रा को नई दिशा देंगे. कुछ ख़बरों में बताया जा रहा है कि वह भारतीय शास्त्रीय संगीत की ओर लौटना चाहते हैं और कुछ लोगों को उम्मीद है कि यह फ़ैसला उनके लिए संगीत की नई शुरुआत साबित होगा.

आमिर खान प्रोडक्शन्स की Ek Din एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है (Aamir Khan Productions' Ek Din is a romantic drama film.)

खबरों की माने तो यह मुलाक़ात एक सकारात्मक, दोस्ताना और दिल से जुड़ा हुआ पल साबित हो रहा है. आमिर खान ने उनके हर फ़ैसले और उनके साथ अपने रिश्तों का सम्मान करते हुए अरिजीत से मुलाक़ात की. साथ ही अरिजीत के बंगले के छात पर पतंग़ उड़ाने जैसी निर्मल ख़ुशियों के ज़रिये यह दिखाया कि कला और दोस्ती का कैसा गहरा रिश्ता होता है.

EK DIN

काम के मोर्चे पर आमिर खान ने हमेशा अपनी फिल्मों और प्रोडक्शंस में ख़ास मेहनत और अपनी अनूठी सोच दिखाई है. आज की तारीख में उनके पास कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर काम चल रहा है या शुरू होने वाला है. आमिर खान की प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान प्रोडक्शन्स' के तहत भी कई फ़िल्में बन रही हैं. उनमें से एक है ’एक दिन’ (Ek Din) — यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फ़िल्म मूल रूप से थाई फ़िल्म One Day की हिंदी रूपांतरण है और इसे २०२६ में रिलीज़ करने की योजना है. 

आमिर का सुपरहीरो एक्शन फ़िल्म प्रोजेक्ट (Aamir's superhero action film project)

आमिर ने एक बड़े स्केल का सुपरहीरो एक्शन फ़िल्म प्रोजेक्ट भी फाइनल कर लिया है. इसके निर्देशक तमिल फ़िल्म के जाने-माने निर्देशक लोकैश कनागराज हैं, जो अपनी तेज़-तर्रार एक्शन स्टाइल के लिये मशहूर हैं. इस सुपरहीरो फ़िल्म के लिए आमिर और लोकैश दोनों ने साइन कर लिया है और यह फिल्म २०२६ के दूसरे हिस्से में शूटिंग शुरू होने वाली है. 

aamir khan ambedkar movie

वे इस सुपरहीरो प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले कुछ अन्य फ़िल्मी ज़िम्मेदारियाँ पूरी करना चाहते हैं, और उन्होंने यह साफ़ कहा है कि “PK 2” जैसा कोई सीक्वल फिलहाल सत्य नहीं है अंबेडकर मिशन मूवी: रिपोर्टों के अनुसार, आमिर खान अंबेडकर जी के मिशन पर एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज़ हो सकती है.

आमिर की अगली फ़िल्म में दादासाहेब फ़ालके की जीवनी हैं (Aamir Khan will be working on a biopic of Dadasaheb Phalke)

कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि आमिर अपनी अगली फ़िल्म में दादासाहेब फ़ालके की जीवनी (बायोपिक) पर काम करेंगे. इस फ़िल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी जैसे अनुभवी निर्देशक के साथ होगा. यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास के बुनियादी शख़्सियत दादासाहब फालके पर आधारित होगी. लेकिन इसके रिलीज़ शेड्यूल या शुरूआत की तारीख़ अब तक फाइनल नहीं हुई है. 

aamir khan dadasaheb phalke biopic

READ MORE

‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज

स्टेज पर एक्ट्रेस को शादी का ऑफर देते दिखे पवन सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Tags : Aamir Khan | Aaamir khan new film | Aamir Khan 3 Idiots | aamir khan acting break | Aamir Khan Affairs | Aamir khan age | Aamir Khan and Kiran Rao | Aamir Khan and Gauri Spratt Dating | Aamir Khan Married Gauri Spratt | Aamir khan net worth | aamir khan new film | aamir khan new hairstyle | aamir khan new look photo | aamir khan new movie | aamir khan new project | Aamir Khan New Relationship | aamir khan news today | aamir khan news update | Aamir Khan next film | aamir khan next movie update 

Advertisment
Latest Stories