/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/zx-2026-02-14-15-55-18.jpeg)
विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) इन दिनों चर्चा में है. फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary) अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की रिलीज से पहले गुरुवार रात इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड सितारों का ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिला. हर सेलेब ने अपने स्टाइल और मौजूदगी से शाम को खास बना दिया. आइए जानते हैं किसका लुक कैसा रहा.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BOTg3MWI0MjEtM2U0My00ZWI4LWJmMjktOWRlZjRlNGI2MjUyXkEyXkFqcGc@._V1_-211644.jpg)
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की स्टाइलिश एंट्री
फिल्म के हीरो शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे. दोनों नई कार में आए और मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए. शाहिद ने व्हाइट टी-शर्ट और रिलैक्स्ड ट्राउज़र्स में कूल और कैज़ुअल स्टाइल अपनाया. वहीं मीरा ने चिक और लेड-बैक आउटफिट में अपनी सादगी भरी एलिगेंस दिखाई. हालांकि बाद में मीरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शाहिद को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना “रोमियो” बताया और एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/mira-rajput-juliet-t-shirt-shahid-kapoor-o-romeo-instagram-post-355089.jpg)
तृप्ति डिमरी का बॉस लेडी अंदाज़
तृप्ति डिमरी ऑल-ब्लैक लुक में बेहद स्लीक और सोफिस्टिकेटेड नजर आईं. उन्होंने स्ट्रक्चर्ड ओवरसाइज़ ब्लेज़र को मैचिंग टॉप और रिलैक्स्ड-फिट ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया. मिनिमल मेकअप और खुले बालों में उनका लुक पावरफुल और एलिगेंट लगा. उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) भी सपोर्ट के लिए पहुंचे. फिल्म में तृप्ति ‘सपना’ का किरदार निभा रही हैं, जो अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से ट्रेनिंग लेती है. स्क्रीनिंग में उनका लुक भी इसी ‘बॉस लेडी’ वाइब को दर्शाता नजर आया.
अविनाश तिवारी का शार्प लुक
फिल्म अभिनेता अविनाश तिवारी ब्राउन स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र, ब्लैक टी-शर्ट और लूज़ पैंट्स में बेहद डैशिंग दिखे. उनका लुक सिंपल लेकिन प्रभावशाली था. फिल्म में वह नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं , जिसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है.
नताशा भारद्वाज
नताशा भारद्वाज (Natasha Bharadwaj) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. ‘मुंबई डायरीज’ एक्ट्रेस ब्लैक टॉप और लाइट ब्लू डेनिम्स में सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आईं.
/mayapuri/media/post_attachments/images/images/2026/feb/2f275e3f-a783-47c4-afee-cd6bdaa7e716-167105.jpg)
ताहा शाह (Taha Shah)
ताहा शाह ने स्क्रीनिंग में अपने मॉडर्न लुक से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने शीयर ब्लैक निट टॉप को लाइट-वॉश डेनिम्स के साथ स्टाइल किया, जिसमें उनका अंदाज़ बेहद स्टाइलिश नजर आया.
साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज
प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने स्क्रीनिंग के दौरान एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी दोस्ती और आपसी तालमेल की झलक दिखाई. दोनों ने फिल्म के पोस्टर के सामने पोज भी दिए.
रेखा भारद्वाज का एथनिक एलिगेंस
विशाल भारद्वाज की पत्नी और सिंगर रेखा भारद्वाज (Rekha Bhardwaj) पर्पल एथनिक आउटफिट में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. उनका पारंपरिक अंदाज़ स्क्रीनिंग की ग्लैमरस शाम में अलग ही आकर्षण जोड़ रहा था.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/Rekha-Bhardwaj-at-ORomeo-Screening-289799.webp)
Also Read: अभिनेता, संपादक, फिल्म- एनालीसिस्ट Tanveer Zaidi बताते हैं अपनी 'वेलेंटाइन-ड्रीमगर्ल' की बातें
सुखविंदर सिंह और प्रकाश झा
सिंगर सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) इवेंट में मुस्कुराते हुए नजर आए और उन्होंने भी पोस्टर के सामने पोज दिए. वहीं फिल्ममेकर प्रकाश झा (Prakash Jha) की मौजूदगी ने भी स्क्रीनिंग की शान बढ़ाई.
अहमद खान (Ahmed Khan)
कोरियोग्राफर अहमद खान अपनी पत्नी शायरा खान (Shaira Ahmed Khan) है, जो एक मॉडल और प्रोड्यूसर हैं, के साथ पहुंचे और दोनों ने साथ में पोज दिए.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/Ahmed-Khan-and-wife-at-ORomeo-Screening-848611.webp)
शशांक खेतान (Shashank Khaitan)
डायरेक्टर शशांक खेतान भी फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचे. उन्होंने कैजुअल लुक लिया हुआ था.
ओ’ रोमियो की कहानी?
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है. फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है. उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में सपना के किरदार में हैं. इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Also Read:Dhanush: धनुष पर कानूनी संकट! बीच में फिल्म रोकने पर प्रोडक्शन हाउस ने मांगे 20 करोड़
O Romeo | O Romeo Movie | Special Screening | Bollywood screening night not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)