रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में विलेन बनेंगे Arjun Kapoor

ताजा खबर: डायरेक्टर रोहित शेट्टी  'सिंघम 3' (Singham 3) से  एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बीच रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 से अर्जुन कपूर के होने की पुष्टि कर दी है.

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

New Update

ताजा खबर: Singham 3: डायरेक्टर रोहित शेट्टी  'सिंघम 3' (Singham 3) से  एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म अपनी स्टारकास्ट की वजह से लगातार खबरों में बनी हुई है. वहीं काफी दिनों से खबरें आ रही थी कि 'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे. इस बीच रोहित शेट्टी ने आखिरकार अफवाहों की पुष्टि कर दी है कि सिंघम 3 उर्फ ​​सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं.

विलेन बनेंगे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor To Play Villain Singham 3)

आपको बता दें कि फिल्म रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की तस्वीरें शेयर की. एक तस्वीर में अर्जुन कपूर खून से लथपथ और बुरी मुस्कान के साथ नजर आ रहे थे, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फ्रेम शेयर किया था. वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, ''इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है!'' क्या मैं कह सकता हूं– अर्जुन कपूर का परिचय!” वहीं अर्जुन कपूर की तस्वीरें देखर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है.

'अब मचेगी तबाही'- अर्जुन कपूर  

वहीं अर्जुन कपूर  ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि #सिंघमअगेन में तबाही मचेगी.”.

 दीवाली 2024 के मौके पर रिलीज होगी 'सिंघम 3' 

'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर के साथ अजय देवगन,अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और श्वेता तिवारी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. वहीं  'सिंघम 3' दीवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

Read More-

Ejaz Khan और पवित्रा पुनिया का हुआ ब्रेकअप, एक्टर ने किया कन्फर्म

कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 में हुई माधुरी दीक्षित की एंट्री

जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई FIR

Bhool Bhulaiyaa 3: अक्षय कुमार बनेंगे भूल भुलैया 3 का हिस्सा?

 

#arjun kapoor
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe