Advertisment

Family Business: ‘फैमिली बिजनेस’ का फर्स्ट लुक आउट, नेटफ्लिक्स पर आएगी नई ड्रामा सीरीज

ताजा खबर: नेटफ्लिक्स इंडिया ने मंगलवार, 3 फरवरी को अपनी अपकमिंग वेब सीरीज Family Business का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी ..

New Update
Family Business
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: नेटफ्लिक्स इंडिया ने मंगलवार, 3 फरवरी को अपनी अपकमिंग वेब सीरीज Family Business का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस सीरीज में पहली बार Anil Kapoor और Vijay Varma आमने-सामने नजर आने वाले हैं. फर्स्ट लुक से साफ है कि यह सीरीज पावर, लालच, परिवार और बिजनेस की राजनीति पर आधारित एक हाई-वोल्टेज ड्रामा होने वाली है.

Advertisment

Read More: Jeh को रोकते हुए Kareena Kapoor का क्यूट अंदाज वायरल,फैंस बोले- 'बिल्कुल हमारी मम्मी जैसी'

कहानी की झलक (Family Business Netflix)

‘फैमिली बिजनेस’  (Family Business first look)की कहानी एक ऐसे पितृसत्तात्मक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी कंपनी का मालिक है और किसी भी हाल में रिटायर होने को तैयार नहीं. अनिल कपूर इस सीरीज में जेह दावर नाम के किरदार में हैं, जो बिजनेस पर पूरी तरह कंट्रोल रखना चाहता है. वहीं विजय वर्मा युवा और महत्वाकांक्षी सिद्धार्थ मेहता की भूमिका निभा रहे हैं, जो धीरे-धीरे कंपनी पर कब्जा जमाने की चालें चलना शुरू कर देता है.

टीजर में दिखाया गया है कि जेह अपने लोगों को आदेश देता है कि सिद्धार्थ को कंपनी से निकाल दिया जाए, चाहे उसका टीम के लिए कितना भी महत्व क्यों न हो. इस पर सिद्धार्थ गुस्से में कहता है कि उसे उम्मीद है जेह को अपने फैसले पर पछतावा होगा. जवाब में जेह का डायलॉग है –“जो पछतावा करते हैं, वो बैठकर बायोग्राफी लिखते हैं, हिस्ट्री नहीं.”यह डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

रिया चक्रवर्ती की दमदार वापसी

इस सीरीज से Rhea Chakraborty भी एक अहम भूमिका में कमबैक कर रही हैं. फर्स्ट लुक में उनका एक सीन दिखाया गया है, जिसमें वह अनिल कपूर के किरदार से कहती हैं,“आपने अपनी जिंदगी में खुद के अलावा किसी से प्यार किया ही नहीं है.”रिया का यह डायलॉग भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है और लोग उनके इस नए अवतार को देखने के लिए उत्साहित हैं.

Succession से हो रही तुलना (Anil Kapoor Netflix series)

फर्स्ट लुक सामने आते ही कई दर्शकों ने इस सीरीज की तुलना मशहूर इंटरनेशनल शो Succession से कर दी है. Succession में भी एक बड़े बिजनेस टाइकून और उसके परिवार के बीच सत्ता की लड़ाई दिखाई गई थी. हालांकि मेकर्स का कहना है कि ‘फैमिली बिजनेस’ भारतीय संदर्भ में बनी एक ओरिजिनल कहानी है, जिसमें देसी परिवारों की राजनीति और इमोशन्स को दिखाया जाएगा.

Read More: रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

शानदार स्टारकास्ट

‘फैमिली बिजनेस’ में सिर्फ अनिल कपूर और विजय वर्मा ही नहीं, बल्कि कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे. इनमें Dhruv Sehgal, Neha Dhupia, Raima Sen, Anant Nag, Kanwaljit Singh, Madhoo जैसे कलाकार शामिल हैं. इतनी बड़ी और दमदार कास्ट के चलते इस सीरीज से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

मेकर्स कौन हैं?

इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है Vikram Malhotra और Hansal Mehta ने. शो को क्रिएट किया है Niren Bhatt और हंसल मेहता ने. हंसल मेहता पहले भी ‘स्कैम 1992’ जैसी हिट सीरीज दे चुके हैं, इसलिए दर्शकों को इस प्रोजेक्ट से भी काफी उम्मीदें हैं.

Read More:‘Dhurandhar 2 The Revenge’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद, बिना परमिशन उड़ाया ड्रोन, केस दर्ज

रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस

फिलहाल ‘फैमिली बिजनेस’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. मेकर्स ने सिर्फ इतना बताया है कि शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. फर्स्ट लुक को देखकर इतना तय है कि यह सीरीज पावर गेम, फैमिली ड्रामा और जबरदस्त एक्टिंग का शानदार कॉम्बिनेशन होगी.

FAQ

प्रश्न 1. ‘फैमिली बिजनेस’ क्या है?

उत्तर:Family Business नेटफ्लिक्स की एक अपकमिंग ड्रामा वेब सीरीज है, जो परिवार और बिजनेस की सत्ता की लड़ाई पर आधारित है.

प्रश्न 2. ‘फैमिली बिजनेस’ में मुख्य कलाकार कौन हैं?

उत्तर: इस सीरीज में Anil Kapoor और Vijay Varma लीड रोल में नजर आएंगे.

प्रश्न 3. अनिल कपूर का किरदार क्या है?

उत्तर: अनिल कपूर जेह दावर नाम के बिजनेस टायकून की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी कंपनी पर पूरा कंट्रोल रखना चाहता है.

प्रश्न 4. विजय वर्मा किस रोल में हैं?

उत्तर: विजय वर्मा सिद्धार्थ मेहता का किरदार निभा रहे हैं, जो कंपनी की सत्ता हासिल करने की कोशिश करता है.

प्रश्न 5. क्या रिया चक्रवर्ती इस सीरीज में हैं?

उत्तर: हां, Rhea Chakraborty इस सीरीज से एक अहम रोल में कमबैक कर रही हैं.

Advertisment
Latest Stories