/mayapuri/media/media_files/2026/02/10/govinda-2026-02-10-12-18-49.jpeg)
Govinda: एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा(Sunita Ahuja) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने अभिनेता के अफेयर को लेकर कुछ आरोप लगाए थे. पत्नी सुनीता आहूजा के अफेयर आरोपों के बाद गोविंदा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. अभिनेता ने न सिर्फ इन दावों पर प्रतिक्रिया दी, बल्कि अपने साथ काम करने वाली एक हीरोइन से माफी भी मांगी है.
Sunita Ahuja: Ekta Kapoor की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी Govinda की पत्नी सुनीता?
गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के दावे को किया खारिज (Govinda Reacts To Wife Sunita Ahuja Extramarital Affair Claims)
दरअसल, गोविंदा ने ANI से बात करते हुए कहा, "मुझ पर यह आरोप कब नहीं लगा", उन्होंने आगे कहा, "जो आरोप लगा रहा है मेरे बचपन का प्यार है...प्यार के मामले में. यह कभी ठीक से नहीं चला. अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुताबिक यह बूढ़ापे का है".
गोविंदा ने प्रोफेशनल एथिक्स और कलीग्स के प्रति सम्मान पर की बात
वहीं गोविंदा ने अपने प्रोफेशनल एथिक्स और कलीग्स के प्रति सम्मान के बारे में खुलकर बात करके इसे और साफ किया. एक्टर ने कहा, "मैंने चार सुपरस्टार और मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है. मैंने कभी उनकी तरफ देखा नहीं. एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो. मैं सभी कलाकारों और हीरोइनों को धन्यवाद देता हूं. मेरी जो फिल्में चली हैं, उसके लिए मैं अपने डायरेक्टरों, गानों और फिल्मों में हीरोइनों का शुक्रगुजार हूं. मेरी मां एक हीरोइन थीं. मैंने कभी किसी हीरोइन के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया".
Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह ने किया इमोशनल पोस्ट
गोविंदा ने सभी नन्यूकमर्स से मांगी माफी (Govinda apologizes to all newcomers)
गोविंदा ने सभी नए लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि वह कभी उन्हें परेशान नहीं करेंगे और उनसे अपने साथ काम करते रहने की रिक्वेस्ट की. "अब वह (सुनीता आहूजा) नाम ले रही हैं. मैंने देखा है. मुझे ऐसे शब्द पसंद नहीं हैं. इसी में शमा मांगता हूं मेरी जो न्यूकमर्स हैं ताकि मैं छा रहा हूँ सबके साथ काम करूँ... कहीं डर न जाए कि इसके साथ कैसे काम करना है इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करेंगे".
गोविंदा ने अपने कथित अफेयर पर की बात
गोविंदा ने अपने साथ कथित तौर पर जोड़े जा रहे नाम पर भी बात करते हुए कहा, "यह जो नाम ले रही है कोमल मैं धन्यवाद देता हूं कि जो मैं आज बचा हुआ हूँ वो एक भी शब्द बही बोलती है वो चुप है इतने में तो आज कल यंगस्टर्स जो है".
Rajpal Yadav News: जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने दिया था ये इमोशनल बयान
सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर लगाया था ये इल्जाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ महीने पहले सुनीता ने बताया था कि गोविंदा का एक छोटी उम्र की लड़की के साथ अफेयर चल रहा था. उन्होंने साफ किया कि वह लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं थी, बल्कि सिर्फ पैसों के लिए गोविंदा के साथ जुड़ी थी.
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी कब हुई थी? (Govinda and Sunita Ahuja wedding)
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी (Govinda and Sunita Ahuja wedding) मार्च 1987 में हुई थी जब वह सिर्फ 18 साल की थीं. दोनों टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा के माता-पिता हैं.सुनीता अक्सर गोविंदा और उनके बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जो उनके करीबी पारिवारिक बंधन को दर्शाती हैं.
Krrish 4: इस कारण रोकी गई Hrithik Roshan की 'कृष 4' की शूटिंग
आखिरी बार ' रंगीला राजा' में नजर आए थे गोविंदा (Govinda Last Film Rangeela Raja)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/05/13/EmGSa7n8HMf3XCtmxjJ0.jpg)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोविंदा को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म 'रंगीला राजा' (Rangeela Raja) में देखा गया था, जिसका निर्देशन सिकंदर भारती ने किया था और जिसका लेखन और निर्माण पहलाज निहलानी ने किया था. इस फिल्म में मिशिका चौरसिया और अनुपमा अग्निहोत्री भी थीं. गोविंदा ने डबल रोल किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. उसके बाद से वह बड़े पर्दे पर नहीं दिखे हैं. वहीं गोविंदा कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आएंगे। खबर है कि वह सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में दिख सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. गोविंदा क्यों चर्चा में हैं? (Why is Govinda in the news?)
गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बयान के बाद निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं.
Q2. सुनीता आहूजा ने क्या दावा किया था? (What did Sunita Ahuja claim?)
सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर खुलकर बात की थी, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया.
Q3. क्या गोविंदा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है? (Has Govinda responded to these claims?)
हां, गोविंदा ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Q4. गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा? (What did Govinda say in his response?)
गोविंदा ने सफाई पेश की और अपने साथ काम करने वाली एक हीरोइन से माफी भी मांगी है.
Q5. क्या इस विवाद पर किसी हीरोइन का नाम सामने आया है? (Has any actress been named in this controversy?)
फिलहाल किसी भी हीरोइन का आधिकारिक तौर पर नाम उजागर नहीं किया गया है.
Tags : Govinda Affair | Govinda Affairs | Govinda and Sunita Divorce | govinda and wife sunita images
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)