/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/holi-song-2026-03-02-17-38-53.jpeg)
Holi Song: पूरे देश में होली (Holi) का त्योहार मनाया जाता है और लोग इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं. इस मौके पर बॉलीवुड गानों की जबरदस्त डिमांड रहती है क्योंकि होली की पार्टियां बॉलीवुड गानों के बिना फीकी सी लगती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड के उन शानदार गानों (Holi 2026 Bollywood Songs) की लिस्ट, जिन्हें सुनकर आप अपनी होली को और भी ज्यादा मस्त बना सकते हैं. आइए डालते हैं होली 2026 बॉलीवुड गानों (Holi Best Songs)की इस खास प्लेलिस्ट पर एक नजर.
1. होली आई रे कन्हाई होली, 1957
होली का उत्साह जैसे ही बढ़ता है, माहौल में एक पुराना और सदाबहार गीत गूंजने लगता है—“होली आई रे कन्हाई होली.” यह मशहूर गाना 1957 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म Mother India का हिस्सा है. अपनी पारंपरिक धुन और रंगों से भरे बोलों के कारण यह गीत हर साल होली के जश्न को और भी खास बना देता है, और आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी खास जगह बनाए हुए है.
US-Israel-Iran Conflict: UAE में फंसे परिवार को लेकर Ammy Virk ने शेयर किया इमोशनल नोट
2. आज ना छोड़ेंगे, 1971
Rajesh Khanna और Asha Parekh अभिनीत 1971 की फिल्म Kati Patang का मशहूर गाना “आज ना छोड़ेंगे” आज भी होली के मौके पर खूब बजाया जाता है. इस सुपरहिट सॉन्ग की मस्तीभरी धुन और रंगों से सराबोर बोल त्योहार के जश्न को और भी खास बना देते हैं. दशकों बाद भी यह गीत होली की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बना हुआ है और लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है.
Tanvi the Great: कब और कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Anupam Kher की 'तन्वी द ग्रेट'
3. जय जय शिवशंकर (Jai Jai Shivshankar)
साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'आपकी कसम' के सुपरहिट गाने 'जय जय शिव शंकर' के बिना होली का त्योहार अधूरा लगता हैं. इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी.यह सॉन्ग अभी भी होली पार्टियों में एक पसंदीदा सॉन्ग है.
4. होली के दिन दिन खिल जाते हैं, 1975
अब तक की सबसे महान 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म 'शोले' का सॉन्ग 'होली के दिन दिन खिल जाते हैं' आजतक का सुपरहिट सॉन्ग हैं. वहीं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र नजर आएं थे. यहीं नहीं होली इस सॉन्ग के बिना अधूरी-अधूरी सी लगती हैं.
Tom Holland: क्या टॉम हॉलैंड ने Zendaya से की शादी, जानें सच्चाई
5. रंग बरसे, 1981
साल 1981 में रिलीज हुई यशराज की फिल्म 'सिलसिला' अपने समय की हिट मूवी थी. वहीं अमिताभ बच्चन द्वारा गाया गया सॉन्ग 'रंग बरसे' (Rang Barse) भी सुपरहिट रहा. अभी भी होली पार्टियों में एक पसंदीदा गीत है.
6. सात रंग में खेल रही है, 1985
'सात रंग में खेल रही है' (Saat Rang Mein Khel Rahi Hain) सॉन्ग 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'आखिर क्यों' का सॉन्ग हैं. इस गाने की धुन और बोल को लोग आज भी पसंद करते हैं.
7. अंग से अंग लगाना,1993
साल 1993 में आई फिल्म 'डर' का गाना 'आंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना' (Ang Se Ang Lagana) किसे याद नहीं होगा. फिल्म में शाहरुख के नेगेटिव रोल को आज भी याद किया जाता है.
8. होली खेलें रघुवीरा, 2003
साल 2003 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर बनी फिल्म 'बागबान' का गाना 'होली खेलें रघुवीरा' (Hori Khele Raghuveera) उनमें से एक है, जिसके बोल डीजे पर जरूर सुनाई देते हैं. इसे खूब पसंद किया जाता है.
Jab Khuli Kitaab Trailer: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर आउट
9. डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होली, 2005
साल 2005 में आई अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में काफी पसंद किया गया था, इसके गाने 'डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होली' (Do Me A Favour Lets Play Holi) को भी काफी पसंद किया गया था. होली के सेलिब्रेशन में ये गाना खूब सुना जाता है.
10. बलम पिचकारी, 2013
साल 2013 में रिलीज़ हुई 'ये जवानी है दीवानी' का यह गाना 'बलम पिचकारी' (Balam Pichkari) होली के गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. गाने में फिल्म के मुख्य कलाकार के तौर पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर नजर आएं. वहीं होली के दिन इस गाने पर लोगों को जरुर डांस करते हुए देखा जाता हैं.
11. बद्रीनाथ की दुल्हनिया, 2014
वरुण धवन और आलिया भट्ट की 2014 में आई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टाइटल सॉन्ग 'बद्री की दुल्हनिया' हर बच्चे की जुबान पर रहता है. होली के माहौल को और भी रंगीन बनाने के लिए ये गाना बिल्कुल फिट बैठता है तो इस होली आप भी इसे अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.
12. होली के रंग, 2024
बॉलीवुड हिंदी प्लेलिस्ट में लेटेस्ट गाना 'होली के रंगमें' है जोकि नेटफ्लिक्स फिल्म महाराजा (Maharaja)का है. इस फिल्म से न सिर्फ आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने एक्टिंग में डेब्यू किया, बल्कि OTT ऑडियंस ने भी इसे पसंद किया. जुनैद के साथ, इस गाने में जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे भी हैं.
Tags : From Rang Barse to Balam Pichkari | Best Holi Songs | best bollywood holi songs | balam pickhaari holi songs | amitabh bachchan holi song | bhojpuri holi song | Bhojpuri Holi song 2026 | bollywood holi song list | bollywood holi songs | Hindi Holi Songs | Hindi Movies Holi Songs | Holi Songs | new holi songs | Top 10 Bollywood Holi Songs | top 5 bollywood holi songs
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)