Advertisment

Ramayana: राम नवमी पर रामायण के किरदारों के लुक्स रिवील करेंगे नितेश तिवारी?

ताजा खबर: Ramayana: ‘रामायण’ के मेकर्स राम नवमी के खास मौके पर फिल्म के किरदारों को एक भव्य इवेंट के जरिए बड़े पैमाने पर पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

New Update
Ramayana
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Ramayana: ‘दंगल’ (Dangal) फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) का ड्रीम प्रोजेक्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana Part 1) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस मेगा बजट फिल्म को लेकर लगातार नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं. करीब 835 करोड़ रुपये के भारी बजट में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी (Sai Pallavi), यश (Yash) समेत कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स राम नवमी के खास मौके पर फिल्म के किरदारों को एक भव्य इवेंट के जरिए बड़े पैमाने पर पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

Advertisment

Ramayana: भगवान राम की भूमिका पर Ranbir Kapoor के समर्थन में उतरे सद्गुरु

राम नवमी स्पेशल इवेंट में दिखेंगे रामायण के नए लुक्स

film ramayan

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने राम नवमी इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है, जिसे वे 27 मार्च को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर होस्ट करेंगे.इस इवेंट में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायण के मेन कैरेक्टर्स का खुलासा होगा.

ग्रैंड इवेंट में शामिल होंगे कई प्रतिष्ठित गेस्ट 

वहीं रिपोर्ट्स में आगे कहा गया कि इस  ग्रैंड इवेंट में राज्य और केंद्र सरकार के कई बड़े नेता गेस्ट लिस्ट में हैं.इसमें एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया के सितारे भी शामिल हैं.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक “बॉलीवुड के बड़े नामों के आने की उम्मीद है.भगवान राम का रोल करने वाले रणबीर ने पर्सनली परिवार और करीबी लोगों को सेरेमनी में बुलाया है.यह पहली बार होगा जब इस एपिक के कैरेक्टर यूनिवर्स को दिखाया जाएगा”. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इवेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Singh का जबरदस्त एक्शन अवतार आया सामने

कब रिलीज होगा 'रामायण' का पहला पार्ट? (When Ramayana First Part Release)

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित, रामायण की पहली किस्त दिवाली 2026 में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है, जिसका सीक्वल दिवाली 2027 में रिलीज (Ramayana Release) होगा.

Harry Potter TV Series: कब रिलीज होगी ‘हैरी पॉटर’ की बहुप्रतीक्षित टीवी सीरीज?

'रामायण' में कौन- कौन से स्टार्स नजर आएंगे?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश ने पुष्टि की है कि वह शक्तिशाली रावण का किरदार निभाएंगे. फिल्म में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, हनुमान के रूप में सनी देओल, मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल और कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन भी हैं. 

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. फिल्म रामायण के निर्देशक कौन हैं? (Who is the director of the film Ramayana?)

उत्तर: फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं.

2. रामायण में लीड रोल कौन निभा रहे हैं? (Who is playing the lead role in Ramayana?)

उत्तर: फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे.

3. फिल्म रामायण में साई पल्लवी की क्या भूमिका है? (What role does Sai Pallavi play in Ramayana?)

उत्तर: साई पल्लवी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं.

4. रामायण का बजट कितना बताया जा रहा है? (What is the reported budget of Ramayana?)

उत्तर: रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 835 करोड़ रुपये है.

 5. रामायण किस जॉनर की फिल्म है? (What genre does Ramayana belong to?)

उत्तर: यह एक माइथोलॉजिकल और एपिक ड्रामा फिल्म है.

Tags : Film Ramayana Cast | Nitesh Tiwari film Ramayana | indian epic ramayana movie | film ramayana cast fees 

Advertisment
Latest Stories