Ramayana: राम नवमी पर रामायण के किरदारों के लुक्स रिवील करेंगे नितेश तिवारी?
ताजा खबर: Ramayana: ‘रामायण’ के मेकर्स राम नवमी के खास मौके पर फिल्म के किरदारों को एक भव्य इवेंट के जरिए बड़े पैमाने पर पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
ताजा खबर: Namit Malhotra : भारतीय सिनेमा में पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का अलग ही प्रभाव रहा है. ऐसे में जब निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ की घोषणा की, तो दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया गया है, जिसके चलते यह पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है.
/mayapuri/media/post_attachments/img/popcorn/list_items/ramayana-cast-unveiled-ranbir-kapoor-as-ram-sai-pallavi-as-sita-full-star-studded-line-up-20250610123424-6473-683112.jpg)
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाती दिखाई देंगी. वहीं साउथ सुपरस्टार यश रावण के रूप में फिल्म में खलनायक का रंग जमाएंगे. इनके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और आदिनाथ कोठारे भरत के किरदार में नजर आएंगे. इतनी भव्य और बड़ी स्टारकास्ट दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा रही है.
इतनी बड़ी फिल्म होने के चलते इसके सितारे भी भारी फीस ले रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक:
रणबीर कपूर को 150 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है.
यश ने दोनों पार्ट्स के लिए 100 करोड़ रुपये की डील की है.
साई पल्लवी को 12 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई है.
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि फिल्म सिर्फ कहानी और विजुअल्स ही नहीं बल्कि अपनी स्टार पावर से भी भव्य बनने वाली है.
/mayapuri/media/post_attachments/images/2025/09/30/article/image/namit-malhotra-1759208692401-692279.webp)
फिल्म के प्रोड्यूसर और ऑस्कर विजेता VFX कंपनी DNEG के सीईओ नमित मल्होत्रा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में सितारों की बढ़ती फीस पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा:“जितना आप स्टार के बलबूते पर सारा काम करेंगे, उतना ही वो कीमत मांगेंगे. हर बिज़नेस में यही रियलिटी है. लेकिन मेरे हिसाब से फिल्म इंडस्ट्री में 20:80 का फॉर्मूला होना चाहिए – 20 प्रतिशत हिस्सा राइटर, डायरेक्टर और एक्टर का और 80 प्रतिशत प्रोडक्शन और मार्केटिंग का.”उन्होंने यह भी बताया कि रामायण में इस फॉर्मूले का पालन किया गया है.
![]()
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. कुछ समय पहले शूटिंग के आखिरी चरण की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें रणबीर कपूर, रवि दुबे और निर्देशक नितेश तिवारी टीम के साथ केक काटते नजर आए थे.
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा.
पहला भाग दीवाली 2026 में रिलीज होगा.
दूसरा भाग दीवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा.
Read More
Aasif Sheikh: 35 महिला किरदार निभा चुके हैं आसिफ शेख, बोले "मेरे लिए किरदार..."
Farah Khan YouTube Vlog : फराह खान ने Sunidhi Chauhan को बताया Taylor Swift और Rihanna से भी बेहतर
Viju Khote Death Anniversay : कालिया और रॉबर्ट के जरिए भारतीय सिनेमा में अमर हुए थे एक्टर
Tumbbad 2 Cast : तुम्बाड 2 में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री
ताजा खबर: Ramayana: ‘रामायण’ के मेकर्स राम नवमी के खास मौके पर फिल्म के किरदारों को एक भव्य इवेंट के जरिए बड़े पैमाने पर पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
ताजा खबर: रामायण विवाद पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने प्रतिक्रिया दी है और रणबीर कपूर का समर्थन करते हुए उनके खिलाफ हो रही आलोचनाओं पर अपनी राय रखी है.
ताजा खबर: Vivek Oberoi: रामायण में एक्टर विवेक ओबेरॉय विभीषण का रोल निभाते नजर आएंगे. इस बीच विवेक ओबेरॉय ने फिल्म रामायण के बारे में बात की.