/mayapuri/media/media_files/2026/03/05/naagzilla-2026-03-05-13-13-48.jpeg)
Naagzilla: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागज़िला: नाग लोक का पहला कांड' (Naagzilla: Naag Lok Ka Pehla Kaand) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं. इस वक्त एक्टर फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में पूरी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सिर्फ 7 दिनों की शूटिंग बाकी है . कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म की लीड हिरोइन के लिए साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला और 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा को चुना गया था. हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि प्रीति मुकुंदन (Preity Mukhundhan) इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं और वह ही कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी.
Naagzilla: कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला में विलेन बनेंगे रवि किशन
फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं प्रीति मुकुंदन
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता प्रीति मुकुंदन के चयन से काफी खुश हैं और उनका मानना है कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं. सूत्रों ने बताया है कि प्रीति इस फिल्म में एक बेहद मजेदार और कॉमेडी से भरपूर किरदार में नजर आएंगी, जो पूरी कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा. यह किरदार उनके करियर के अब तक के अभिनय से बिल्कुल अलग होगा, जिसे लेकर खुद प्रीति भी काफी उत्साहित हैं. उनके लिए यह एक नया अवसर है, जहां वह दर्शकों के सामने अपना एक अलग और ताज़ा अंदाज पेश कर सकेंगी, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
कौन हैं प्रीति मुकुंदन? (Who is Preity Mukhundhan?)
प्रीति मुकुंदन एक भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। प्रीति ने 2024 में तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म "ओम भीम बूश" से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्म "स्टार" से तमिल सिनेमा में एंट्री की। इस बीच, "मैंने प्यार किया" उनकी पहली मलयालम फिल्म थी। प्रीति तेलुगु फिल्म "कन्नप्पा" में भी नजर आई थीं, जिसमें विष्णु मांचू और अक्षय कुमार ने एक्टिंग की थी।
'नागजिला' की कहानी क्या हैं? (What is Naagzilla Plot)
'नागजिला' एक हाई-कॉन्सेप्ट क्रीचर कॉमेडी ट्रिलॉजी का पहला चैप्टर, जहाँ पुरानी साँप जैसी कहानियाँ आज की उथल-पुथल के साथ मिलती हैं, एक रहस्यमयी जीव नाग लोक से निकलता है और एक ऐसे खतरे का सामना करता है जो पहले कभी नहीं हुआ, और यह एक बड़ी कहानी की शुरुआत है.
Karanvir Bohra Father Death: करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा का हुआ निधन
कब रिलीज होगी 'नागजिला'?
'नागजिला' करण जौहर, महावीर जैन, अदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लांबा (Mrigadeep Singh Lamba)और सुजीत जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई. नाजगिला एक अनोखी एंटरटेनर होने का वादा करती है जो फैंटेसी, लोककथाओं और फुल-ऑन मस्ती का मिश्रण है यह फिल्म करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनेगी. यह 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी.
किस फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे कार्तिक? (Kartik Aaryan Last Films)
वर्क फ्रंट की बात करें को कार्तिक आर्यन को आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था. इस रोमांटिक ड्रामा को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और तब से यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह नहीं बना पाई है. क्रिसमस के दिन रिलीज़ हुई इस फिल्म ने कुल 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं आशिकी 3: अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म में भी कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे, जो 2026 में आने की उम्मीद है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. ‘नागजिला’ फिल्म में प्रीति मुखुंदन कौन सा किरदार निभाएंगी? (Who is playing the female lead in Naagzilla?)
अभिनेत्री Preity Mukhundhan फिल्म ‘नागजिला’ में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी और वह फिल्म में लीड फीमेल रोल में दिखाई देंगी.
2. ‘नागजिला’ में प्रीति मुखुंदन के साथ कौन से अभिनेता नजर आएंगे? (Which actor will star alongside Preity Mukhundhan in Naagzilla?)
इस फिल्म में Kartik Aaryan मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
3. ‘नागजिला’ किस तरह की फिल्म है? (What kind of film is Naagzilla?)
Naagzilla एक फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें नाग और रहस्यमयी शक्तियों से जुड़ी कहानी दिखाई जा सकती है.
4. प्रीति मुखुंदन कौन हैं? (Who is Preity Mukhundhan?)
Preity Mukhundhan एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो दक्षिण भारतीय और हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं.
5. ‘नागजिला’ में प्रीति मुखुंदन की एंट्री को लेकर क्या चर्चा है? (Why is her casting in Naagzilla creating buzz?)
फिल्म में उनकी कास्टिंग की खबर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है.
Tags : Preity Mukhundhan | Kartik Aaryan new film Naagzilla | Naagzilla Movie Announcement | kartik aaryan | Kartik Aaryan movies | kartik aaryan movie | Preity Mukhundhan movies
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)