Advertisment

PM Modi ने दिग्गज एक्ट्रेस B Saroja Devi को दी श्रद्धांजलि

ताजा खबर: PM Modi pays tribute to B Saroja Devi: पीएम मोदी ने दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया. इसके साथ उन्होंने फिल्मों में सरोजा देवी के काम के बारे में बात की.

New Update
Prime Minister Narendra Modi paid tribute to veteran actress B Saroja Devi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

PM Modi pays tribute to B Saroja Devi: हिंदी और तमिल दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजा देवी (B Saroja Devi) का सोमवार, 14 जुलाई, 2025 को 87 साल की उम्र में निधन (B Saroja Devi Death)  हो गया. एक्ट्रेस का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण  (B Saroja Devi Death Reason) बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया.  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया. एक्स  पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सिनेमा में छह दशकों से ज़्यादा समय तक फैली उनकी विरासत के बारे में बात की. 

प्रधानमंत्री मोदी ने बी सरोजा देवी को दी श्रद्धांजलि (PM Modi pays tribute to B Saroja Devi)

आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न भाषाओं और विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्मों में सरोजा देवी के काम के बारे में बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूँ. उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा. उनके विविध प्रदर्शनों ने पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी है. विभिन्न भाषाओं और विविध विषयों पर आधारित उनकी कृतियों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर किया है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति".

सरोजा देवी का करियर

B Saroja Devi

अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विविधता के लिए जानी जाने वाली बी सरोजा देवी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और सिंहली भाषाओं में 200 से ज़्यादा फिल्मों में अभिनय किया. सरोजा देवी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म महाकवि कालिदास (1955) में अपना पहला ब्रेक मिला, कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जानी जाती हैं. इस अदाकारा ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. तमिलनाडु के एक अन्य दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के साथ उनकी तमिल फिल्म, नादोदी मन्नान (1958) ने उन्हें तमिल सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसस में से एक बना दिया. हालांकि उन्होंने 1967 में शादी कर ली, फिर भी  खासकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सरोजा देवी की मांग बनी रही.

बी सरोजा देवी अवॉर्ड्स

B Saroja Devi

बी सरोजा देवी को 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया. उन्हें बैंगलोर विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि और तमिलनाडु का कलैमामणि पुरस्कार भी मिला. उन्हें 2008 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला.

Tags : Narender Modi | PM Narender Modi

Read More

Diljit Dosanjh और Sardaar ji 3 विवाद पर Anupam Kher ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं अपनी बहन का सिन्दूर उजड़ते नहीं देख सकता'

Mohit Suri ने 'Spirit' विवाद पर Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर कही ये बात, बोले-'कोई भी इतना क्रूर...'

Stuntman SM Raju dies: साउथ एक्टर Arya की फिल्म के सेट पर दर्दनाक हादसा, स्टंट आर्टिस्ट की कार सीक्वेंस करते समय हुई मौत

B Saroja Devi Death: तमिल एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का हुआ निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisment
Latest Stories