/mayapuri/media/media_files/2026/02/25/ramayana-2026-02-25-13-23-02.jpeg)
Ramayana: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग पौराणिक फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी (Sai Pallavi), यश (Yash) समेत कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. वहीं हाल ही में लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा मूवी स्क्रीन पर फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सिर्फ चुनिंदा लोगों को बुलाया गया था. 'द वीक' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्क्रीनिंग में 18 से 60 साल के दर्शक शामिल हुए और फिल्म का पहला कट (First Cut) देखने के बाद उन्होंने जमकर तारीफ की. इस फीडबैक से फिल्म निर्माताओं का हौसला और बढ़ गया है और अब फैंस को इस महागाथा के और भी बेहतर होने की उम्मीद है.
‘रामायण’ को LA में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
ई-टाइम्स ने द वीक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि फिल्म ‘रामायण’ की टेस्ट स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा में आयोजित की गई थी. इस खास स्क्रीनिंग में 18 से 60 वर्ष की आयु के चुनिंदा दर्शकों को ही आमंत्रित किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, वहां मौजूद दर्शकों से मिली शुरुआती प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक रहीं, जिससे फिल्म को लेकर मेकर्स का भरोसा और भी मजबूत हुआ है.
The Ramayana USA Test screening went extremely well 🥳
— The Ramayana 🏹 (@RamayanaSaga) February 24, 2026
Mainly film student were invited and Everyone was extremely positive about the movie especially the story & screenplay. It was the first cut and there was no interval in the film (for this cut) pic.twitter.com/aROxZYPiKy
राम नवमी स्पेशल इवेंट में दिखेंगे रामायण के नए लुक्स
इससे पहले खबरें आई थी कि मेकर्स राम नवमी के खास मौके पर फिल्म रामायण के किरदारों को एक भव्य इवेंट के जरिए बड़े पैमाने पर पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं फिल्ममेकर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने राम नवमी इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है, जिसे वे 27 मार्च को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर होस्ट करेंगे.इस इवेंट में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायण के मेन कैरेक्टर्स का खुलासा होगा. इस ग्रैंड इवेंट में राज्य और केंद्र सरकार के कई बड़े नेता गेस्ट लिस्ट में हैं.इसमें एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया के सितारे भी शामिल हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इवेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
Marvel Wolverine: मार्वल्स वूल्वरिन की रिलीज डेट का हुआ खुलासा
कब रिलीज होगा 'रामायण' का पहला पार्ट? (When Ramayana First Part Release
नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित, रामायण की पहली किस्त दिवाली 2026 में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है, जिसका सीक्वल दिवाली 2027 में रिलीज (Ramayana Release) होगा.
'रामायण' में कौन- कौन से स्टार्स नजर आएंगे? (Which stars will be seen in 'Ramayana'?)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश ने शक्तिशाली रावण का किरदार निभाएंगे. फिल्म में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, हनुमान के रूप में सनी देओल, मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल और कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन भी हैं.
Dipika Kakar की हुई सर्जरी, पति Shoaib Ibrahim ने दिया हेल्थ अपडेट
'रामायण' का बजट (Budget of 'Ramayana')
नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण', जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, अब तक की सबसे बड़े बजट की इंडियन फिल्म है. पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दो पार्ट वाली इस फिल्म का बजट ₹1,600 करोड़ (₹16 बिलियन) था. हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने बाद में बताया कि बजट बहुत ज़्यादा ₹4,000 करोड़ (₹4 बिलियन) था.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ क्या है? (What is Nitesh Tiwari’s Ramayana?)
Ramayana एक बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म है, जिसका निर्देशन Nitesh Tiwari कर रहे हैं.
2. फिल्म में राम की भूमिका कौन निभा रहे हैं? (Who is playing the role of Lord Ram?)
रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवान राम की भूमिका Ranbir Kapoor निभा रहे हैं.
3. फिल्म की कहानी किस पर आधारित है? (What is the film based on?)
यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें भगवान राम के जीवन और आदर्शों को दर्शाया जाएगा.
4. क्या ‘रामायण’ मल्टी-पार्ट फिल्म होगी? (Will Ramayana be made as a multi-part film?)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बड़े पैमाने पर मल्टी-पार्ट फ्रेंचाइज़ के रूप में बनाया जा सकता है.
5. फिल्म की टेस्ट स्क्रीनिंग कहाँ हुई? (Where was the test screening held?)
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी टेस्ट स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में आयोजित की गई थी, जहां शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक रही.
Tags : Ramayana | film Ramayana | Film Ramayana Cast | film ramayana cast fees | indian epic ramayana movie | Nitesh Tiwari | nitesh tiwari ramayan | Nitesh Tiwari update | nitesh tiwari ramayan cast | Nitesh Tiwari news | Nitesh Tiwari film Ramayana | filmmaker Nitesh Tiwari | ramayan movie cast nitesh tiwari | ramayana movie nitesh tiwari | sai pallavi
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)