Advertisment

Rohit Basfore Death: 'Family Man 3' एक्टर Rohit Basfore के निधन पर Manoj Bajpayee ने जताया दुख, बोले- 'बहुत जल्दी चले गए'

ताजा खबर: Rohit Basfore Death: द फैमिली मैन (Family Man 3) के सह-कलाकार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने रोहित बासफोर के निधन पर शोक व्यक्त किया. 

New Update
Rohit Basfore
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Rohit Basfore Death: सुपरहिट सीरीज फैमिली मैन 3 (Family Man 3) में अपनी भूमिका के लिए मशहूर एक्टर रोहित बसफोर (Rohit Basfore) रविवार शाम, 27 अप्रैल 2025 को असम ( Assam) के गरभंगा जंगल (Garbhanga forest) में एक झरने के पास मृत पाए गए. जिसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं. वहीं अब द फैमिली मैन (Family Man 3) के सह-कलाकार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने रोहित बासफोर के निधन पर शोक व्यक्त किया. 

मनोज बाजपेयी ने रोहित बासफोर के निधन पर जताया दुख (Manoj Bajpayee Reacts To Rohit Basfore Death)

वहीं द फैमिली मैन के सह-कलाकार मनोज बाजपेयी ने रोहित बासफोर के निधन पर शोक व्यक्त किया. अपने एक्स अकाउंट पर मनोज बाजपेयी ने लिखा, "भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें रोहित बसफोर!! बहुत जल्दी चले गए! परिवार के प्रति हमारी संवेदना!! ॐ शांति!!!"

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे रोहित बासफोर 

Rohit Basfore

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के रहने वाले रोहित बासफोर कुछ महीने पहले ही मुंबई से अपने गृहनगर लौटे थे. रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे वे अपने दोस्तों के साथ गरभंगा जंगल (Garbhanga forest) में पिकनिक मनाने के लिए निकले थे. उन्होंने इस छोटी सी ट्रीप के बारे में परिवार को बताया था. लेकिन दोपहर बाद जब उनका फोन बंद आया और उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परिवार की चिंता बढ़ गई. कुछ देर बाद रोहित के एक दोस्त ने परिवार को फोन कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. अभिनेता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार ने तुरंत राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को सूचित किया, जिसने रोहित के शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रोहित बासफोर के शरीर पर मिले चोट के निशान

Rohit Basfore

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं. ये चोटें इस बात पर संदेह पैदा करती हैं कि क्या यह वाकई एक दुर्घटना थी या कुछ और. पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे एक दुर्घटना माना था, लेकिन परिवार के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब मामले की गहन जांच शुरू हो गई है.

Tags : Actor Rohit Basfore | Actor Rohit Basfore Death News | Rohit Basfore Family | 'Family Man 3' Actor Rohit Basfore Found Dead Near Water Fall | Family Man' actor Rohit Basfore found dead in Guwahati | manoj bajpayee best movies | manoj bajpayee film | manoj bajpayee news | manoj bajpayee new movie 

Read More:

Dhamaal 4 Latest Update: इस दिन शुरु होगी Dhamaal 4 की जंगल थीम पर आधारित क्लाइमेक्स शूटिंग, नए अपडेट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Padma Awards 2025: अजित कुमार, अरिजीत सिंह, शेखर कपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला पद्म अवॉर्ड

Shaji N. Karun Death: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले दिग्गज मलयालम फिल्म निर्माता Shaji N. Karun का हुआ निधन

Preity Zinta Joining BJP: प्रीति जिंटा करेंगी पॉलिटिक्स में एंट्री, बोलीं- मुझे अपने देश की असली कीमत...

Advertisment
Latest Stories