एण्डटीवी के ‘Gharwali Pedwali‘ में फेस्टिवल,फन और मस्ती
एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में मकर संक्रांति का जश्न हंसी और इमोशन से भरपूर होगा। सावी की पहली संक्रांति, घर की चाबियों की रस्म और लतिका की असुरक्षा से कहानी में आएगा मज़ेदार ड्रामा।
ताजा खबर: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में नई कहानियों की कमी के चलते कई बार सीरियल्स की कहानी विदेशी शोज़ या पहले बने पॉपुलर कंटेंट से प्रेरित या सीधे तौर पर कॉपी की जाती है. हाल ही में यही चर्चा एक बार फिर ज़ोरों पर है जब 'गुम है किसी के प्यार में' के नए प्रोमो को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने दावा किया कि इसकी कहानी जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा के पॉपुलर शो 'बेपनाह' से कॉपी की गई है.यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी सीरियल पर कॉपी का आरोप लगा हो. इससे पहले भी कई ऐसे मशहूर शोज़ रहे हैं जिन्हें विदेशी या फिल्मों की कहानियों से प्रेरित बताया गया. कुछ दर्शकों को खूब पसंद आए, जबकि कुछ बुरी तरह फ्लॉप हो गए.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMzYwOTU0NDAtZjU2MS00NDdlLTk2OTktNjdhNGMwNWFjMjZjXkEyXkFqcGc@._V1_-166242.jpg)
इस शो को लेकर दर्शकों ने शुरू से ही कहा कि इसकी कहानी 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' जैसी है. दोनों की थीम एक मोटी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे समाज की रूढ़ियों के खिलाफ जाकर अपना प्यार और सम्मान पाना होता है. शो में रिताशा राठौर और प्रिंस नरूला ने लीड रोल निभाया. हालांकि शो को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म जैसी गहराई इसमें नहीं देखी गई.
यह सीरियल उस दौर में एक बड़ी हिट साबित हुआ. मोना सिंह द्वारा निभाया गया जस्सी का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह सीरियल कोलंबियन शो 'Yo Soy Betty, La Fea' का भारतीय संस्करण था. हालांकि भारतीय दर्शकों के हिसाब से इसकी कहानी में बदलाव किए गए थे, जिससे इसे काफी लोकप्रियता भी मिली.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZDJhNWY0NGUtY2VhMS00YTQ5LWEwZDctYTUxNTNmNGJkNDc3XkEyXkFqcGc@._V1_-608650.jpg)
कॉमिक टाइमिंग से भरपूर यह शो असल में ब्रिटिश सिटकॉम 'Mind Your Language' पर आधारित था. पंकज कपूर, टॉम ऑल्टर जैसे कलाकारों ने इसमें जान डाल दी थी. शो ने भारतीय दर्शकों को खूब हंसाया और इसे एक सफल एडॉप्टेशन माना गया.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMzI3YWQwMTktYWE5MC00MmM5LThkNTctNmM5ZmMxNjZlNzdjXkEyXkFqcGc@._V1_-327327.jpg)
एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो में विवियन डिसेना ने वैंपायर का किरदार निभाया था. इसकी कहानी हॉलीवुड के पॉपुलर शो 'The Vampire Diaries' और फिल्म सीरीज़ 'Twilight' से प्रेरित बताई गई. शो ने यंग ऑडियंस को टारगेट किया और एक समय तक टीआरपी में अच्छा परफॉर्म भी किया.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTQwOWUzMzUtNmVhZC00MTI5LWEzYmMtNWJkOTVhYjVlYmRlXkEyXkFqcGc@._V1_-321598.jpg)
इस शो में झनक शुक्ला एक रोबोट बच्ची के रोल में थीं. यह सीरियल अमेरिकी शो 'Small Wonder' का भारतीय वर्जन था. बच्चों के बीच इसे खूब पसंद किया गया, लेकिन व्यस्क दर्शकों के लिए इसमें कुछ खास नहीं था.
शायद भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे असफल रीमेक! यह अमेरिकन सिटकॉम 'FRIENDS' का भारतीय संस्करण था, जिसमें नकुल कपूर, साइरस ब्रोचा और सिमोन सिंह जैसे कलाकार थे. मात्र 26 एपिसोड में शो को बंद कर दिया गया क्योंकि दर्शकों ने इसे पूरी तरह नकार दिया. उन्होंने इसे 'FRIENDS' की बेज़्ज़ती बताया.इन उदाहरणों से साफ है कि कॉपी की गई कहानी केवल तभी चल सकती है जब उसमें भारतीय दर्शकों की संवेदनाओं को ध्यान में रखकर नया पन और मौलिकता जोड़ी जाए. वरना, दर्शक अब बहुत समझदार हैं और हर चीज़ का आंकलन बारीकी से करते हैं.
Nirmal Kapoor Death: अनिल, संजय, बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर के प्रेयर मीट में शामिल हुए कई सितारे
Mira Kapoor का खुलासा, Shahid से शादी के बाद खुद को महसूस किया अकेला, बोलीं- 'किसी से बात तक....'
Rajkumar Rao Top Movies: ‘शाहिद’ से ‘स्त्री’ तक: राजकुमार राव की 15 साल की हिट फिल्मों की पूरी लिस्ट
एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में मकर संक्रांति का जश्न हंसी और इमोशन से भरपूर होगा। सावी की पहली संक्रांति, घर की चाबियों की रस्म और लतिका की असुरक्षा से कहानी में आएगा मज़ेदार ड्रामा।
COLORS का नया फैमिली ड्रामा ‘महादेव एंड संस’ हरदोई में सेट है और यह एक अनाथ नौकर से सम्मानित परिवार के मुखिया बनते महादेव की इमोशनल यात्रा दिखाता है।
1985 में प्रसारित हुआ क्लासिक शो ‘रजनी’ अब रजनी 2.0 के रूप में दूरदर्शन पर लौट आया है। हाल ही में मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें नए संस्करण से जुड़ी झलकियाँ और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
अभिनेत्री शीज़ान खान ने अपने हालिया प्रोजेक्ट ‘गंगा माई की बेटियां’ के खतरनाक फायर सीक्वेन्स पर खुलासा किया कि यह स्टंट उन्होंने खुद किया। उनका यह कदम उनके साहस, पेशेवर समर्पण और मेहनत को उजागर करता है, जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक है।
टीवी शो के फैंस वसुधा के नए बदलाव और उनके गुस्से से भरे ट्रैक को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस दौरान मायापुरी पत्रकार ने शो में चंद्रिका का किरदार निभा रहीं परिणीता बोरठाकुर से उनके किरदार और कहानी पर विशेष बातचीत की।
12 साल बाद, यश पटनायक और ममता पटनायक की इनस्पायर फिल्म्स की लोकप्रिय शो धाकड़ बीरा नए अवतार में लौट रही है। पोस्ट-लीप कहानी में सम्राट अब 25 साल का निडर योद्धा बन चुका है