HistoryTV18 पर OMG! Yeh Mera India के 10वें सीजन का प्रीमियर

ये नए सीज़न में प्रस्तुत की जाएंगी समाज के मार्गदर्शकों, विलक्षण प्रतिभाओं और अत्याधुनिक आविष्कारों की कहानियाँ जो निश्चित रूप से देश पर एक अमिट छाप छोड़ेंगी और दर्शकों को गौरव से भर देंगी!

HistoryTV18 Premieres the Landmark 10th season of OMG Yeh Mera India
New Update

क्या आपने भारत के 'हॉकी विलेज' के बारे में सुना है, जिसने राष्ट्रीय टीम के 60 से अधिक उल्लेखनीय खिलाड़ी तैयार किए हैं? या मेड इन इंडिया वॉशिंग मशीन के बारे में जो आधे गिलास पानी से 80 सेकंड में एक पूरा टब कपड़े धो सकती है? या कर्नाटक की सावित्री अम्मा के बारे में जो तेंदुए के लावारिस शावकों की देखभाल करती हैं? ये और ऐसी कई अद्भुत कहानियाँ जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत की जाएंगी। हिस्ट्रीटीवी18 अपने सबसे लंबे समय तक चले लोकल प्रोडक्शन ओएमजी! ये मेरा इंडिया के दसवें सीज़न के खास प्रीमियर के लिए तैयार है - सोमवार, 12 फरवरी को रात 8 बजे प्रीमियर होने वाले इस अभूतपूर्व शो के इस सीज़न में भी असाधारण और अद्वितीय उदाहरणों की प्रस्तुति जारी रहेगी। इस हिट सीरीज़ का नया सीज़न दर्शकों को देश भर की यात्रा पर ले जाएगा, जिसमें नवीनता, बदलाव और प्रेरणा की कहानियाँ दिखाई जाएंगी।

krushna-abhishek

लोकप्रिय कॉमेडियन एवं होस्ट कृष्णा अभिषेक शुरू से ही इस ट्रेंडिंग सीरीज़ का चेहरा हैं। अपने विचार व्यक्त करते उन्होंने बताया,

"ओ माइ गॉड! ये मेरा इंडिया' मेरे करियर का एक बहुत ही सफल शो है। इस महान देश के अनछुए पहलुओं को प्रस्तुत करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। इस नए सीज़न में कुछ बेहतरीन कॉन्टेन्ट होगा जो बेशक दर्शकों के लिए विजुअल ट्रीट की तरह होगा। यह सीज़न एक्स्ट्रा स्पेशल है, जो शो के सफर में महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाएगा।"

JTRGH

‘ओ माइ गॉड! ये मेरा इंडिया’ हमारे देश की अविश्वसनीय विविधता और प्रतिभा पर प्रकाश डालता है। दावा किया जा रहा है कि दसवां सीज़न अब तक का सबसे रोमांचक होगा। हिस्ट्रीटीवी18 की टीम द्वारा तैयार की गई 40 दिलकश ओरिजनल कहानियों के साथ, हर दस एपिसोड में उन लोगों के जीवन के बारे में बताया जाएगा जिन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, समाज पर प्रभाव डालने की पहल, तकनीकी आविष्कार, रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों, विचित्र जुनून और रुचियों के साथ क्रांति पैदा की। इस सीरीज़ ने टेलीविजन और डिजिटल दोनों प्लेटफार्मों पर एक वफादार प्रशंसक आधार बनाकर पूरे भारत का दिल जीत लिया है। यह सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुका है, जिसने मशहूर हस्तियों और विचारकों सहित लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है।

OMG! Yeh Mera India

दसवां सीज़न भारत की समृद्ध व रंगीन टेपेस्ट्री प्रस्तुत करने की शो की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसकी प्रत्येक कहानी प्रेरक है, मनोरंजन करती है और राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाती है। आप इसमें भारतीयों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने, राष्ट्रीय ध्वज के साथ स्काइडाइविंग करने, और दुनिया के सबसे ऊँचे मानव पिरामिड बनाने जैसे रिकॉर्ड स्थापित करते हुए देखेंगे! भारत की राइस लाइब्रेरी - अन्नपूर्णा - की पड़ताल करेंगे जहाँ लुप्तप्राय किस्मों को संरक्षित करने के लिए 400 विभिन्न प्रकार के पारंपरिक चावल पूरे भारत से एकत्र करके लाए गए हैं। आप जानेंगे कि कैसे असम के एक उल्लेखनीय बुनकर ने कपड़े पर संस्कृत में पूरी 700 पेज की भगवद गीता बुन दी है। जहां कुछ लोग हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं, वहीं अन्य लोग हमें भविष्य में ले जाने के लिए प्रौद्योगिकी डिजाइन कर रहे हैं। जैसे दृष्टिबाधित छात्रों के लिए दुनिया का पहला व्यापक ब्रेल स्व-शिक्षण उपकरण और अनुकूली जूते जो बच्चे के पैर के साथ बढ़ते हैं! ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों से मिलेंगे जो अपने क्रांतिकारी आइडीया से समाज पर प्रभाव डाल रहे हैं।

OMG! Yeh Mera India

देश के दूर-दराज इलाकों से लेकर यहाँ के हलचल भरे शहरों तक, हिस्ट्रीटीवी18 का यह प्रमुख शो उन कहानियों को उजागर करने की अपनी खोज में कोई कसर नहीं छोड़ता जो उम्मीदों से भी परे हैं, और असाधारणता की सही परिभाषा पेश करती हैं। आप जानेंगे कि कैसे 800 से अधिक महिलाओं का एक समूह जल सहेली बुन्देलखण्ड में जल संकट को हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। चेक डैम बनाने से लेकर हैंडपंप ठीक करने तक वे 150 गांवों में भूजल स्तर बढ़ाने का हर प्रयास कर रही हैं। वहीं, थार रेगिस्तान की  एक ग्रामीण फैशन डिजाइनर के बारे में जानेंगे जिन्होंने 30,000 कारीगरों को प्रशिक्षित किया है, और 250 गांवों में स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाया है।

OMG! Yeh Mera India

दसवें सीज़न को दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास एक याच पर ओएमजी की विशिष्ट शैली में एक विशेष कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें प्रेस के सदस्य मौजूद थे। पिछले नौ सीज़न में शो में 360 अनूठी कहानियाँ दिखाई जा चुकी हैं जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया था। ओ माइ गॉड! ये मेरा इंडिया को टेलीविजन पर महामारी से पहले लाखों दर्शकों ने और महामारी के बाद 15 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा है। 1 करोड़ से ज़्यादा इंप्रेशन और 200 करोड़ व्यूज के साथ यह शो सोशल मीडिया पर भी हिट है। लोकप्रियता में बढ़ोतरी के अलावा, इस शो को आलोचनात्मक प्रशंसा भी मिली है और इसने बीते सालों में 11 पुरस्कार जीते हैं। शो का प्रभाव आंकड़ों से कहीं ज़्यादा है। अद्भुत लोगों ने इस शो में स्थान लिया है, जैसे छत्तीसगढ़ की पद्म विभूषण तीजन बाई; इनमें से कई लोगों को ओएमजी! ये मेरा इंडिया पर उनके डैब्यू के बाद ही उनके योगदान के लिए पहचान मिली है, जैसे केरल की पद्मश्री से सम्मानित पंकजाक्षी अम्मन और मीनाक्षी अम्मन। इसी तरह, अस्सी वर्षीय शार्प-शूटर दिवंगत चंद्रो तोमर की कहानी पहले इसी शो में दिखाई गई थी। इसके बाद फिल्म सांड की आंख से वे सिनेमा में अमर हो गईं।

shashank

शो के साथ जुड़ने की बात पर बोलते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर इग्ज़ेक्यटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया,

"जब असाधारण प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और जश्न मनाने और उत्कृष्टता की खोज की बात आती है तो मारुति सुजुकी हमेशा सबसे आगे रही है। ओएमजी! ये मेरा इंडिया के हर सीजन में ऐसी कहानियाँ हैं जो न केवल मनोरंजक हैं बल्कि प्रेरणादायक भी हैं। यह सीरीज़ सही मायने में भारत को हार्दिक श्रद्धांजलि की तरह है। हमें इस शो के नए सीज़न के साथ जुड़कर खुशी और गौरव है।"

Avinash Kaul

मैनिजिंग डायरेक्टर ए+ई नेटवर्क्स | टीवी18 और नेटवर्क18 के सीईओ-ब्रॉडकास्ट अविनाश कौल ने दसवें सीज़न के लॉन्च के बारे में बोलते हुए कहा,

"ओएमजी! ये मेरा इंडिया ने न केवल अपने लिए एक जगह बनाई है, बल्कि देश में तथ्यात्मक मनोरंजन के लिए एक पैमाना तय किया है, जो भारत की असाधारण विविधता और अदम्य साहस को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। 10वें सीज़न का जश्न मनाना इस शो के द्वारा अद्भुत कहानियों और शानदार स्टोरीटेलिंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सतत उदाहरण है, जो एक सांस्कृतिक घटना के रूप में विकसित हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों और पीढ़ियों के दर्शकों को प्रेरित और आश्चर्यचकित करता रहा है।''

ओ माइ गॉड! ये मेरा इंडिया S10 प्रीमियर 12 फरवरी, 2024 प्रत्येक सोमवार, रात्रि 8 बजे

Tags : historytv18 | only-on-historytv18 | OMG Yeh Mera India

Read More-

John Abraham-शारवरी वाघ स्टारर 'Veda' की रिलीज डेट आई सामने

Shankar Mahadevan ने शक्ति की ग्रैमी जीत के बाद किया आभार व्यक्त

जब वकालत छोड़कर Sujit Kumar ने आजमाई थीं बॉलीवुड में किस्मत

मन्नारा चोपड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर अंकिता लोखंडे ने दी प्रतिक्रिया

#HistoryTV18 #OMG! Yeh Mera India #only on HistoryTV18
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe