Bollywood Latest News | Ananya Pandey | Mrunal Thakur | Kiara Advani | Saiyaara | 18 July 2025 |5 Pm
1)- फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'सन ऑफ सरदार 2' का नया गाना 'पो पो' जारी कर दिया है, जिसे गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय की जोड़ी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान विजय कुमार अरोड़ा ने संभाली है। यह साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है।
2)- फिल्म सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब 'सैयारा' ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, 'सैयारा' की रिलीज से पहले ही फिल्म के आधी रात के शो जोड़ दिए गए हैं। इस फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आमतौर पर किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आधी रात के शो जोड़े जाते हैं, लेकिन 'सैयारा' के लिए रिलीज से पहले ही शो जोड़ दिए गए हैं।
3)-अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन लेकर आ रहे हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के कई प्रोमो रिलीज हो गए हैं। अब 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के लिए अमिताभ की फीस का खुलासा हो गया है। अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के प्रति एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, जो पिछले सीजन की तुलना में काफी अधिक है। 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले सीजन के लिए अमिताभ को प्रति एपिसोड 25 लाख रुपये का भुगतान किया था।
4)-एक्टर विजय देवरकोंडा को डेंगू हो गया है। अब इलाज के लिए एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैंस भी सोच रहे थे कि विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म ‘किंगडम’ के प्रमोशन से क्यों गायब नजर आ रहे हैं? अब उन्हें उनके सवाल का जवाब मिल गया है। विजय देवरकोंडा की तबीयत खराब है। डेंगू के कारण वो काम नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने के कारण विजय देवरकोंडा को फिल्म के प्रोमोशंस से दूर रहना पड़ रहा है।
5)- कियारा ने 15 जुलाई को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। अब कियारा और सिद्धार्थ ने पैपराजी को धन्यवाद देते हुए उनके लिए एक उपहार भेजा है। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। इस जोड़े ने लिखा, 'हमारी बच्ची आ गई है। इस खास पल का जश्न मनाने के लिए बस कुछ मीठा। कृपया कोई तस्वीर नहीं, सिर्फ आशीर्वाद- कियारा और सिद्धार्थ।' सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ के प्रशंसक उनके इस व्यवहार से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
6)- फिल्म 'सैयारा' को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने चचेरे भाई अहान पांडे इन दिनों खूब चर्चा में हैं अब 'सैयारा' की रिलीज से पहले अनन्या ने अहान के लिए भावुक कर देने वाला नोट लिखा है 'सैयारा' की रिलीज से पहले अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अहान के साथ अपने बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पहले दिन से ही मैं अपने भाई की दीवानी रही हूं और अब मैं दुनिया को भी ऐसा ही महसूस करने का इंतजार नहीं कर सकती। 'सैयारा' कल सिनेमाघरों में। विश्वास नहीं हो रहा कि मेरे छोटे से बच्चे की पहली फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्मों में आपका स्वागत है अहानी.
7)- निर्माताओं ने 'थलाइवन थलाइवी' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें विजय सेतुपति जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विजय की जोड़ी अभिनेत्री नित्या मेनन के साथ बनी है। 'थलाइवन थलाइवी' एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें योगी बाबू भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर 'थलाइवन थलाइवी' का सामना अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' से होगा। यह फिल्म भी 25 जुलाई को दर्शकों के बीच आएगी।
8)- अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन 17 जुलाई को 56 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर वह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।स दौरान वह भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आए। रवि का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने नेत्रहीन बच्चों को खाना और मिठाइयां बांटी.
9)- हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में एकता कपूर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पर बात की और बताया कि दूसरे सीजन में तुलसी विरानी का अपडेटेड वर्जन देखने को मिलेगा। वह उन मुद्दों के बारे में आवाज उठाएंगी जिनके बारे में बात होना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हम इस पावरफुल कैरेक्टर को फिर से यूज करना चाहते थे, जिसने इंडिया के बड़े हिस्से में अपना दबदबा बनाया है। जिससे देश उसे एक नए और अपडेटेड वर्जन के रूप में देख सके। साथ ही जरूरी मुद्दों पर बात कर सके।’
10)-मशहूर तमिल फिल्म निर्माता, छायाकार और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का शुक्रवार 18 जुलाई तड़के चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके रिश्तेदारों ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि लंबी बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया है। फिल्म निर्माता पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती थे। साउथ के निर्देशक वेलु प्रभाकरण का 68 साल के थे
Tripti Dimri | sharvari wagh | Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
Read More
Ahaan Panday और Aneet Padda ने क्यों नहीं किया Saiyaara का प्रचार, Mohit Suri ने दिया जवाब
Amitabh Bachchan ने की Abhishek Bachchan की तारीफ, कहा- 'कभी हार मत मानो, अंत तक लड़ो'
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/