Advertisment

Bollywood Latest News | Tripti Dimri | Sushmita Sen | Sunny Deol | Border 2 | 29 July 2025 | 5 Pm

सुनील को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, एक बार फिर अभिनेता महिलाओं को लेकर अपने विवादित बोल की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Tripti Dimri | Sushmita Sen | Sunny Deol | Border 2 | 29 July 2025 | 5 Pm

1)-सुनील को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, एक बार फिर अभिनेता महिलाओं को लेकर अपने विवादित बोल की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि महिलाओं को बच्चों की देखभाल करनी चाहिए, जबकि पुरुषों को बाहर जाकर अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल , अभिनेता परिवार और शादी के बारे में बात कर रहे थे।

2)-जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.इस बीच अब अहान शेट्टी ने भी अमृतसर में बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली हैं. आपको बता दें कि आज, 28 जुलाई 2025 को अहान शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और वीडियो में आप देखेंगे कि अहान अपने को-स्टार वरुण धवन को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद वह एक-एक करके फिल्म की क्रू टीम को बाय कह रहे हैं.

3)-सुष्मिता सेन से अपने लव फेज और उसके बाद दोस्ती को लेकर रोहमन शॉल ने एक पोस्ट की है। जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आए। रोहमन शॉल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें वह सुष्मिता और अपने रिश्ते के बारे में लिखते हैं, ‘कुछ कहानियों, रिश्ताें के नाम बदल जाते हैं, लेकिन उनके मतलब नहीं बदलते हैं। मैंने तुम्हें शतरंज सिखाया, आज तुम मुझे इसी खेल में हरा देती हो। तुमने मुझे तैरना सिखाया, जबकि मुझे पानी से डर लगता था। साथ ही मुझे सबसे अच्छे हेयरकट्स देने के लिए शुक्रिया।’

4)-हाल ही में अक्षय ने अपनी 2 संपत्तियां बेची हैं, जिसमें उन्हें करीब-करीब 100 फीसदी फायदा हुआ है। अक्षय ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में एक ही हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 2 संपत्तियां कुल 7.10 करोड़ रुपये में बेची हैं। खास बात ये है कि साल 2017 में अक्षय ने इन दोनों संपत्तियों को 3.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसका मतलब है कि करीब 8 साल में इन दोनों संपत्तियों से अक्षय को 3.4 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है यानी इनमें करीब 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

5)- बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'अखंड 2' काफी चर्चा में हैं। साल 2021 में आई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंड' बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। अब निर्देशक बोयापति और बालकृष्ण 'अखंड 2' ला रहे हैं। इसमें संजय एक बेहद खास भूमिका निभाने वाले हैं। 25 सितंबर, 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म के धांसू टीजर ने भी लोगों का ध्यान खूब खींचा।

6)- एक्ट्रेस रुचि गुज्जर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ‘सो लॉन्ग वैली’ के प्रीमियर पर जमकर हंगामा करते हुए डायरेक्टर मान सिंह पर चप्पल और पानी की बोतलें फेंकी थी। इसके बाद रुचि कानूनी विवाद में फंस गई थीं। वहीं अब एक्ट्रेस पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर हो गया है। ये मुकदमा किसी और ने नहीं बल्कि डायरेक्टर मान सिंह ने ही किया है। फिल्म निर्माता ने बताया कि रुचि ने जो भी आरोप लगाए हैं वो सरासर झूठे हैं और जल्द ही पुलिस इसको लेकर कार्रवाई भी शुरू कर देगी।

7)- 'धड़क 2' के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी भेदभाव का सामना किया तो वह बोले, "जब मैं बलिया से बॉलीवुड आया तो मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी। हिंदी भी अच्छी नहीं थी। भोजपुरी में बात करता था। कोई मुझसे बात करता तो मैं बोल नहीं पाता था। बड़ा डर जाता था। लगता था गूंगा हूं, मुझे तो अंग्रेजी नहीं आती और जो भाषा मेरी है, उस पर सब हंसेंगे। आखिरकार लड़कियों से प्यार करने के चक्कर में मैंने अंग्रेजी सीखी।"

8)- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की लाइफ में फिर से 8 साल पुराना केस आ गया है। एक्टर ने जालंधर कोर्ट में साल 2017 में आई बहन होगी तेरी मूवी से जुड़े केस को लेकर ही सरेंडर किया है। जी हां एक्टर पर आठ साल पहले धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया था। समन जारी होने के बाद भी एक्टर कोर्ट नहीं पहुंच सके थे, जिसके बाद अब वो खुद ही सरेंडर करने कोर्ट पहुंच गए। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी।

9)- पॉपुलर शो बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अपूर्वा मखीजा, पूरव झा और खुशी दुबे को बिग बॉस 19 के सेट पर देखा गया है। इन अफवाहों के सामने आने के बाद उनके शो में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। पोस्ट में आगे कहा गया कि ऐसा नहीं हैं और ये अफवाहें झूठी हैं। खुशी दुबे ने इंडिया फोरम से बात की है और आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वो इस समय दुबई में हैं और ये सच नहीं है।

10)- जब फराह, अभिनेत्री राधिका मदान के घर एक व्लॉग की शूटिंग के लिए गईं। वहां उन्होंने राधिका के पास अमिताभ बच्चन का एक फ्रेम किया हुआ हाथों से लिखा पत्र देखा, जिसे देखने के बाद उन्होंने बीग बी से ऐसे ही लेटर की ख्वाहिश जताई थी। आज फराह को लेटर भेजकर बीग बी ने उनकी यह अधूरी ख्वाहिश पूरी भी कर दी है। फराह ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से एक खूबसूरत हाथों से लिखा हुआ पत्र मिला है

Tags : mrunal thakur | ananya pandey | sharvari wagh | Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Medha Rana joins Border 2: बॉर्डर 2 में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड बनेंगी मेधा राणा, मेकर्स ने किया एलान

Sunny Deol ने की दलाई लामा से मुलाकात, कहा-'आशीर्वाद ने मेरे हृदय को शांति से भर दिया'

Laughter Chefs Season 2 Winner: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विनर बने Karan Kundrra और Elvish Yadav

IPS Officers Visited Aamir Khan House: आमिर खान के घर पर पहुंचे 25 IPS ऑफिसर्स, एक्टर की टीम ने कहा- 'अभी हमें कुछ...'

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories