Celebs Reaction On RCB First IPL Trophy | Ranveer Singh, Vicky Kaushal, Ajay Devgn, Kartik, Anannya
आरसीबी के पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर हर कोई खुश है और विराट कोहली और उनकी टीम को बधाई दे रहा है। इस जीत पर सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल में अपना ट्रॉफी का सूखा खत्म कर लिया है। 18 साल बाद आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आरसीबी के फैंस पिछले 17 साल से इस ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे। अब आरसीबी की जीत पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खुशी जता रहे हैं। जानते हैं किस तरह से विराट कोहली की आरसीबी की जीत पर सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रियाएं। अभिनेता विक्की कौशल ने आरसीबी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर कीं। इनमें एक स्टोरी में उन्होंने जहां सिर्फ 18 लिखकर ट्रॉफी, हॉर्ट और इमोशनल वाला इमोजी बनाया, तो वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने जीत के बाद विराट की इमोशनल फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘उस व्यक्ति के लिए जिसने खेल को अपना सबकुछ दिया। ये लंबे वक्त से बाकी था।’ इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए विराट कोहली को मेंशन भी किया है। इसके अलावा विक्की ने एक अन्य स्टोरी में चैंपियन आरसीबी की फोटो पर बधाई दी है।
Tags : bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood gossips | bollywood latest news today | Mayapuri Cut | Karthik Aryan | Allu Arjun | bollywood latest news | Rashmika Mandana | Anannya Pandey | Celebs Reaction On Rcb First Ipl Trophy Vicky Kaushal Ajay Devgn Kartik Aryan Anannya Pandey | Virat Kohli proudly poses with Anushka Sharma and IPL trophy after RCB's maiden win not
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Sreeleela Photos:श्रीलीला का ग्लैमरस अंदाज़, मई की धूप में खिल उठा हुस्न का गुलाब
Sooraj Pancholi :Jiah Khan case के बाद सूरज पंचोली ने बताया कैसे बदला पिता से रिश्ता